Present continuous Tense in Hindi : Introduction
Present Continuous Tense का उपयोग उन कार्यों के लिए किया जाता है जो अभी इस समय (now) हो रहे होते हैं। इस tense से हमें पता चलता है कि कोई कार्य चल रहा है या जारी है।
Present Continuous Tense का उपयोग उन कार्यों के लिए किया जाता है जो अभी इस समय (now) हो रहे होते हैं। इस tense से हमें पता चलता है कि कोई कार्य चल रहा है या जारी है।
जब कोई कार्य या क्रिया बोलने के समय भी जारी रहता या रहती है या फिर चल रहा होता है तो वह Present Continuous tense का होता है।आईये इसको एक कक्षा कक्ष के उदाहरण से समझते है।
अध्यापक छात्रों से कहता है :- मोर नाच रहा है। जब अध्यापक बोलता है उस समय नाचने का कार्य या क्रिया जारी है। मोर ने नाचना बंद नहीं किया है। इसी प्रकार के अन्य उदाहरण निचे दिए गए है।
- मोहन पुस्तक पढ़ रहा है।
- लड़किया बगीचे में खेल रही है।
- बच्चे चित्र बना रहे है।
उपरोक्त तीनो वाक्यों से पता चल रहा है कि तीनों में ही अभी कार्य पूरा नहीं हुआ है। जो कार्य वक्ता के बोलने के समय पूरा नहीं हुआ हो अभी भी चल रहा हों, वह Present Continuous Tense का होता है।
- Present continuous Tense in Hindi : Introduction
- पहचान: Present Continuous Tense in Hindi
- Verb in Present Continuous Tense in Hindi
- Helping verb used in Present Continuous Tense in Hindi: is/am/are
- Sentence structures
- Adverbs:Present Continuous Tense in Hindi
- Uses of Present Continuous Tense
- Present Continuous Tense Worksheet
- answer key
- FAQS
- निष्कर्ष (Conclusion):
You should also read:Present Indefinite Tense:What is Simple Present Tense? Rules & Examples Explained
पहचान: Present Continuous Tense in Hindi
उपरोक्त तीनों वाक्यों अंत में रहा है , रही हैं , रहे है ,शब्द हैं। इस Tense के वाक्यों कि यही पहचान होती है। वाक्यों के अंत में रहा है , रही है , रहे है , शब्द आते हैं।लेकिन पहचान का मुख्य तरीका यह समझना है कि कार्य/क्रिया चल रही है या नहीं चल रही है। निचे दिए गए वाक्यों को ध्यान से पढ़िए।
1.कोआ पेड़ पर बैठा है/हुआ है।
2.रमेश गेट पर खड़ा है।
इन वाक्यों को ध्यान से पढने पर पता चलता है कि बैठना और खड़ा होना ये दोनों कार्य अभी समाप्त नहीं हुए है। इनके अंत में रहा है , या रही है, या फिर रहे है,आदि शब्द नहीं है लेकिन ये दोनों वाक्य Present Continuous Tense के है।अत: वाक्य के अंत में अक्सर ये शब्द होते हैं:
1.रहा है / रही है / रहे हैं
2.रहा हूँ / रही हूँ
3.रही हो / रहे हो
4.हुआ है
Verb in Present Continuous Tense in Hindi
जो कार्य समाप्त नहीं हुए हो , बोलने के वक्त चल रहे हो , उनके लिए (verb + ing ) क्रिया के साथ ing जोड़ा जाता है । आईये इसको थोड़ा विस्तार से समझे।
1.जो कार्य चल रहा हो/समाप्त नहीं हुआ हो – verb के साथ ing (Present, Past, Future)Tense कोई भी हो ।
Helping verb used in Present Continuous Tense in Hindi: is/am/are
Present Continuous Tense में is/am/are तीन helping verbs होती है। वाक्य का subject एकवचन या फिर बहुवचन होता है। Subject एकवचन हो तो is और यदि subject बहुवचन हो तो are का प्रयोग किया जाता है यदि वाक्य का subject (I) हो तो am का प्रयोग किया जाता है।
| Subject | Helping Verb |
|---|---|
| Singular number( He,She,it) | is |
| Plural Number(we,you,they) | are |
| I | am |
Sentence structures
जैसा कि हम जानते है कि प्रत्येक Tense में चार प्रकार के sentences होते है। आईये प्रत्येक कि structure को समझते है।
1.Affirmative Sentence: सकारात्मक वाक्य
सकारात्मक वाक्य जिससे कोई बात होने की पुष्टि होती है।यह वह वाक्य होता है जो किसी तथ्य को बताने या घटना का वर्णन करने के लिए प्रयोग होता है। यह न तो सवाल होता है, न आदेश,न ही मनाही , सिर्फ एक सीधा वाक्य होता है।
- जैसे – वह फुटबॉल खेल रहा है।
structure: subject +helping verb +verb+ object.
| Subject | is/am/are | verb+ing | object |
|---|---|---|---|
| Ankit | is | playing | cricket. |
| Students | are | learning | lesson. |
| I | am | teaching | you. |
| He | is | cutting | a tree. |
| They | are | singing | a song. |
| You | are | writing | a story. |
2.Negative sentences: नकारात्मक वाक्य
- वह वाक्य जिसमे “नहीं” ‘कभी नहीं “शब्द या फिर “न” शामिल हो। इस प्रकार के वाक्य किसी कार्य के नहीं होने की जानकारी देते है। जैसे
- वह पुस्तक नहीं पढ़ रहा है।
- वे कहानिया नहीं लिख रहे है।
- गरिमा खाना नहीं बना रही है।
- Structure: subject +helping verb + not+ verb+ object.
| Subject | Helping verb | not | verb | object. |
|---|---|---|---|---|
| He | is | not | reading | a book |
| They | are | not | writing | stories. |
| I | am | not | playing | cricket. |
| You | are | not | watching | TV. |
3.Interrogative sentence: प्रश्नवाचक वाक्य
- वह वाक्य जिसके द्वारा प्रश्न पूछा जाता है। साधारण वाक्य में प्रश्नवाचक शब्द मिला देने से प्रश्नवाचक वाक्य बन जाता है। जैसे वह पुस्तक पढ़ रहा है।
यह एक सकारात्मक वाक्य है।यदि इसमें कोई प्रश्नवाचक शब्द शामिल कर दिया जाए तो यह प्रश्नवाचक वाक्य बन जाएगा। - प्रश्नवाचक शब्द :- क्या ,क्यों , कैसे , कहाँ , कब ,कौन , कौनसा ,किसको , कितने, कितना,आदि।
- what, why, how, where, when, who, which, whom, how many, how much
इन्हें wh word भी कहा जाता है। - प्रश्नवाचक वाक्य दो प्रकार के होते है।
प्रश्नवाचक वाक्य दो प्रकार के होते है।
1. Helping verb से शुरू होने वाले:
Structure: Helping verb+ subject+ verb +object?
यदि वाक्य की शुरुआत ” क्या” से हो। ऐसे प्रश्नों का उत्तर ” हाँ ” या फिर “नहीं ” होता है
क्या वह पुस्तक पढ़ रहा है?
Is he reading a book?
Note: इस वाक्य की अंग्रेजी बनाते समय ” क्या शब्द का अंग्रेजी शब्द “what ” का प्रयोग नहीं हुआ है।
जिस वाक्य के शुरुआत में क्या हो , उनकी अंग्रेजी बनाते समय वाक्य की शुरुआत helping verb से करते है।
| is/am/are | subject | verb(ing) | object? |
|---|---|---|---|
| Are | they | playing | cricket? |
Is | he | reading | a book? |
| Am | i | playing | a game? |
2. “Wh” word से शरू होने वाले:
- Structure: “Wh” word +helping verb+ subject+ verb+ing+ object?
वह पत्र क्यों लिख रहा है?
Why is he writing a letter?
| Wh”word” | Helping Verb | Subject | verb | object? |
|---|---|---|---|---|
| Why | is | he | cutting | a tree? |
| Where | are | they | playing | a game? |
4.Negative-Interrogative sentences:-नकारात्मक प्रश्नवाचक वाक्य
- यदि interrogative sentence में not जोड़ दिया जाए तो negative-interrogative sentence बन जाता है।
ये sentence भी दो प्रकार के होते है। - 1. Helping verb से शुरू होने वाले:
एक interrogative sentence लेते है।
क्या वह पत्र लिख रहा है?
अब इसमें not (नहीं) जोड़ देते है।
क्या वह पत्र नहीं लिख रहा है? अब यह negative-interrogative sentence बन गया है। - Structure: Helping verb + subject + not + verb(ing) + object?
- 2. Wh word से शुरू होने वाले:
एक interrogative sentence लेते है।
वह खाना क्यों बना रही है?
अब इसमें not (नहीं) जोड़ देते है।
वह खाना क्यों नहीं बना रही है? अब यह negative-interrogative sentence बन गया है। - Structure: “Wh” word +helping verb+ subject+ not+verb+ing+ object?
Adverbs:Present Continuous Tense in Hindi
| Adverb | हिंदी अर्थ | Sentence | Sentence in Hindi |
|---|---|---|---|
| now | अभी/अब | I am studying now. | मैं अब अध्यन कर रहा हु। |
| at the moment | इस समय | She is cooking food at the moment. | इस समय वह खाना पका रही है। |
| today | आज | We are working from home today. | आज हम घर से काम कर रहे है। |
| these days | आजकल | I am watching this show these days. | आजकल मैं यह शो देख रहा हु। |
| Nowadays | आजकल | Nowadays, I am learning English. | आजकल, मैं अंग्रेजी सीख रहा हु। |
| currently | वर्तमान में | He is currently living in Delhi. | वर्तमान में,वह दिल्ली रह रहा है। |
| At this time | इस समय | She is not talking to anyone at this time. | इस समय, वह किसी से बात नहीं कर रही है। |
| at present | वर्तमान में | At present, I am teaching English to students. | वर्तमान में, मैं छात्रों को अंग्रेज़ी पढ़ा रहा हूँ। |
Uses of Present Continuous Tense
Present Continuous Tense का उपयोग तब किया जाता है जब कोई कार्य अभी (बोलते समय) हो रहा हो, या आसपास के समय में चल रहा हो।
- जब कोई काम अभी चल रहा हो
(Work happening right now)
I am writing a message now.
(मैं अभी संदेश लिख रहा हूँ।)
She is cooking food.
(वह खाना बना रही है।) - जब कोई काम इन दिनों या आजकल हो रहा हो
(Temporary actions or situations happening nowadays/these days)
Examples:
I am working from home these days.
(मैं आजकल घर से काम कर रहा हूँ।)
He is learning to drive.
(वह गाड़ी चलाना सीख रहा है।) - बार-बार होने वाले काम पर शिकायत जताने के लिए
(To express annoyance or complaint using “constantly”)
Examples:
They are constantly disturbing me.
वे बार-बार मुझे परेशान कर रहे हैं। - नज़दीकी भविष्य की योजना बताने के लिए
(Planned near-future actions)
Examples:
I am meeting my friend in the evening.
मैं शाम को अपने दोस्त से मिलने जा रहा हूँ।
We are going to Jaipur tomorrow.
हम कल जयपुर जा रहे हैं।
Present Continuous Tense Worksheet
Exercise 1-Fill in the blanks with the correct form of the verb in brackets
1.She __________ (read) a book now.
2.I __________ (write) a letter at this time.
3.They __________ (play) in the ground now.
4.He __________ (watch) TV at present.
5.We __________ (study) for the test in these days.
6.You __________ (listen) to music at this moment.
7.I __________ (not/go) to school today.
8.The dog __________ (bark) at strangers now.
9.She __________ (not/speak) right now.
10.My friends __________ (come) to my home today.
Exercise 2: Translate into English
- वह खाना खा रही है।
- मैं स्कूल जा रहा हूँ।
- वे क्रिकेट खेल रहे हैं।
- हम टीवी देख रहे हैं।
- बच्चे पढ़ रहे हैं।
- वह गाना गा रही है।
- मैं पानी पी रहा हूँ।
- वह पत्र लिख रहा है।
- वे बाजार जा रहे हैं।
- वह नाच रही है।
Exercise 3: Make Negative Sentences
(Use: is/am/are + not)
- She is playing.
- I am writing.
- They are running.
- He is eating.
- We are watching TV.
- She is dancing.
- They are playing football.
- He is reading a book.
- You are learning English.
- I am going to school.
Exercise 4: Make Interrogative Sentences
(Use: Is/Am/Are at the beginning)
- She is playing.
- I am writing.
- They are running.
- He is eating.
- We are watching TV.
- She is dancing.
- They are playing football.
- He is reading a book.
- You are learning English.
- I am going to school.
answer key
Fill in the blanks
1.She is reading a book now.
2.I am writing a letter at this time.
3.They are playing in the ground now.
4.He is watching TV at present.
5.We are studying for the test in these days.
6.You are listening to music at this moment.
7.I am not going to school today.
8.The dog is barking at strangers now.
9.She is not speaking right now.
10.My friends are coming to my home today.
Exercise 2: Translate into English
- She is eating food.
- I am going to school.
- They are playing cricket.
- We are watching TV.
- The children are studying.
- She is singing a song.
- I am drinking water.
- He is writing a letter.
- They are going to the market.
- She is dancing.
Exercise 3: Make Negative Sentences
- She is not playing.
- I am not writing.
- They are not running.
- He is not eating.
- We are not watching TV.
- She is not dancing.
- They are not playing football.
- He is not reading a book.
- You are not learning English.
- I am not going to school.
Exercise 4: Make Interrogative Sentences
- Is she playing?
- Am I writing?
- Are they running?
- Is he eating?
- Are we watching TV?
- Is she dancing?
- Are they playing football?
- Is he reading a book?
- Are you learning English?
- Am I going to school?
FAQS
निष्कर्ष (Conclusion):
Present Continuous Tense का प्रयोग हम तब करते हैं जब कोई कार्य इस समय चल रहा होता है, आजकल की आदतें दर्शाई जाती हैं, या निकट भविष्य की योजना बताई जाती है।
इसमें हमेशा is/am/are + verb + ing का प्रयोग होता है।
यह टेंस हमारी दैनिक बातचीत (daily conversation) में बहुत उपयोगी है, जैसे —
“मैं पढ़ रहा हूँ”, “वह आ रही है”, “हम खाना खा रहे हैं”, आदि।
