Present Perfect Tense – 7 Easy Ways to Learn Rules, Uses & Examples

Present Perfect Tense: Introduction(परिचय)

जब कोई कार्य अभी अभी समाप्त हुआ हो  या फिर हाल ही में पूरा हुआ हो और उसका प्रभाव अभी भी बना हुआ हो  तो वह Present Perfect tense का होता है। आईये इसको एक उदाहरण  से समझते है।

अध्यापक छात्रों से कहता है :- हमने यह पाठ पढ़ लिया है।

वाक्य को पढ़ने से पता चल रहा है कि कार्य अभी अभी पूरा हुआ है।

इसी प्रकार के अन्य उदाहरण निचे दिए गए है!

1.मोहन ने पुस्तक पढ़ ली है /मोहन पुस्तक पढ़ चुका है।

2.लड़कियों ने खाना बना लिया है।/ लडकिया खाना बना चुकी हैं।

3.बच्चो ने  चित्र बना लिया है।/बच्चे चित्र बना चुके हैं।

4.वह पेड़ पर चढ़ चुका है।/वह पेड़ पर चढ़ गया है।

5.वह मंदिर जा चुकी है। /वह मंदिर चली गई है।

उपरोक्त वाक्यों को पढ़ने से पता चलता है कि कार्य अभी अभी पूरे हुए है।

पहचान :-Present Perfect Tense

 उपरोक्त  वाक्यों के अंत में लिया है,चुका है,चुकी है, आदि शब्द हैं।
इस Tense के वाक्यों कि यही पहचान होती है।
वाक्यों के अंत में लिया है ,चुका है,चुकी है, आदि शब्द आते हैं या फिर आ है ,ई है ऐ है आदि आते हैं।
लेकिन पहचान का मुख्य तरीका यह समझना है कि कार्य/क्रिया अभी अभी पूर्ण हुआ हो , दिए गए वाक्यों को ध्यान से पढ़िए।

उदाहरण:


1.वह आ गया है (आ है )


2.मैंने खाना खा लिया है।(आ है )


3.वह चली गई है ( ई है )


4.हम जीत गए है (ऐ है )

Verb: V3 is used in Present perfect Tense

जो कार्य अभी अभी समाप्त हुए हो  उनके लिए V³ (verb की  iiird form ) का प्रयोग किया जाता है

विस्तार से जानने के लिए पढ़े:Present Continuous Tense in Hindi

Helping Verb: Has/Have-Present Perfect Tense

Present Perfect Tense में has/have helping verbs होती है।
वाक्य का subject एकवचन या फिर बहुवचन होता है।
Subject एकवचन हो तो has और यदि subject बहुवचन हो तो have का प्रयोग किया जाता है
यदि वाक्य का subject (I) हो तो have का प्रयोग किया जाता है!

Subject

Helping verb

Singular number (he.she,it)

has

Plural number(you,we,they)

have

I

have

Present Perfect Tense-Sentence Structures

जैसा कि हम  जानते है कि प्रत्येक Tense में चार प्रकार के sentences होते है।आईये प्रत्येक कि structure को समझते है।

1.Affirmative Sentence: सकारात्मक वाक्य

सकारात्मक वाक्य जिससे कोई बात होने की पुष्टि होती है!यह वह वाक्य होता है जो किसी तथ्य को बताने या घटना का वर्णन करने के लिए प्रयोग होता है। यह न तो सवाल होता है, न आदेश,न ही मनाही , सिर्फ एक सीधा वाक्य होता है। जैसे – वह फुटबॉल खेल चुका है।

 structure /word order का अर्थ है गठन /शब्दों का क्रम।सीधे शब्दों में कहे तो वाक्य में subject, object, verb और helping verb को किस किस जगह पर रखे।इन सभी का एक निश्चित स्थान होता है।

1.हिंदी संरचना (Hindi structure): कर्ता (subject)+कर्म (object)+क्रिया (verb)+सहायक क्रिया (helping verb).
2.English structure: subject +helping verb +verb+ object.

subject

Has/have

verb+iiird form

object

Ankit

has

played

cricket

Students

have

learned

 lessons

I

have

taught

you

They 

have

sung

songs

He

has

cut

a tree

She

has

made

food

You

have

written

a story

2.Negative sentences:  नकारात्मक वाक्य

वह वाक्य जिसमे “नहीं” ‘कभी नहीं “शब्द या फिर “न” शामिल हो।इस प्रकार के वाक्य किसी कार्य के नहीं होने की जानकारी देते है।जैसे 

1.वह पुस्तक नहीं पढ़ चुका है। / उसने पुस्तक नहीं पढ़ी है। (वह / उसने)
2.वे कहानिया नहीं लिख चुके है।/ उन्होंने कहानिया नहीं लिखी हैं। (वे / उन्होंने)
3.गरिमा खाना नहीं बना चुकी है।/गरिमा ने खाना नहीं बनाया है।

 Structure: subject +helping verb + not+ verb+ object.

Subject

Helping verb(has/have)

not

 V3(verb+iiird form

 object

He

has

not

read

a book

They

have

not

written

 stories

Garima

has

not

made

food

I

have 

not 

played

music

  3.Interrogative sentence: प्रश्नवाचक वाक्य

वह वाक्य जिसके द्वारा प्रश्न पूछा जाता है।साधारण वाक्य में प्रश्नवाचक शब्द मिला देने से प्रश्नवाचक वाक्य बन जाता है।
जैसे   वह पुस्तक पढ़ चुका है।


यह एक सकारात्मक वाक्य है।
यदि इसमें कोई प्रश्नवाचक शब्द शामिल कर दिया जाए तो यह प्रश्नवाचक  वाक्य बन जाएगा।

प्रश्नवाचक शब्द :- क्या ,क्यों , कैसे , कहाँ , कब ,कौन , कौनसा ,किसको , कितने, कितना,आदि।
what, why, how, where, when, who, which, whom, how many, how much

इन्हें “wh” word भी कहा जाता है।

1.वह पुस्तक क्यों पढ़ चुका है? क्या वह पुस्तक पढ़ चुका है?

प्रश्नवाचक वाक्य दो प्रकार के होते है।

1.Helping verb से शुरू होने वाले:

Structure: Helping verb+ subject+ verb +object? 

यदि वाक्य की शुरुआत ” क्या” से हो ।ऐसे प्रश्नों का उत्तर ” हाँ ” या फिर “नहीं ” होता है ।

1.क्या वह पुस्तक पढ़ चुका है?
Has   he read a book?

Note: इस वाक्य की अंग्रेजी बनाते समय ” क्या शब्द का अंग्रेजी शब्द “what ” का प्रयोग नहीं हुआ है ।

जिस वाक्य के शुरुआत में क्या हो , उनकी अंग्रेजी बनाते समय वाक्य की शुरुआत helping verb से   करते  है।  

has/have

subject

V3(verb+iiird form)

object?

Have

they

played

cricket?

Has

he

read

a book?

Have

i

taught

you?

 2.“Wh” word से शरू होने वाले:

Structure: “Wh” word +helping verb+ subject+ V3(verb+iiird form)+ object?

  1. वह पत्र क्यों लिख चुका है?/उसने पत्र क्यों लिखा है ?
     why has he written a letter?

wh-word

helping verb

subject

V3(verb+iiird form)

Object?

Why

has

he

written

a letter?

Where

have

they

played

cricket?

Why

have

i

cut

a tree?

4.Negative-Interrogative sentences:-नकारात्मक प्रश्नवाचक वाक्य

 यदि interrogative sentence में not जोड़ दिया जाए तो negative-interrogative sentence बन जाता है!
ये sentence भी दो प्रकार के होते है।

1.Helping verb से शुरू होने वाले:

1.क्या वह पत्र लिख चुका है?

अब इसमें “नहीं” जोड़ देते है।

2.क्या वह पत्र नहीं लिख चुका है? अब यह negative-interrogative sentence बन गया है।

Structure: Helping verb + subject + not + V3(verb +iiird form) + object?

2.Wh word से शुरू होने वाले:

1.वह खाना क्यों बना चुकी है?

अब इसमें (नहीं) जोड़ देते है।

वह खाना क्यों नहीं बना चुकी है?

अब यह negative-interrogative sentence बन गया है।

Structure: “Wh” word +helping verb+ subject+ not+V3(verb +iiird form)+ object?

“Wh” word

helping verb

subject

not+V3(verb +iiird form)

object?

Why

have

you

not finished

your work?

Why

has

she

not made

Food?

Why

have

i

not taught

this lesson

6. Present Perfect Tense-Keywords 

कुछ शब्द जो Present Perfect Tense में अक्सर आते हैं:
just (अभी-अभी)
already (पहले ही)
yet (अब तक – प्रश्न/नकारात्मक में)
ever (कभी)
never (कभी नहीं)
recently (हाल ही में)

 1. just (अभी-अभी)
Sentence: I have just finished my lunch.
मैंने अभी-अभी अपना दोपहर का खाना खत्म किया है।

 2.already (पहले ही)
Sentence: She has already completed her homework.
उसने पहले ही अपना होमवर्क पूरा कर लिया है।

 3.yet (अब तक) – प्रश्न और नकारात्मक वाक्यों में
Interrogative Sentence: Have you finished your work yet?
क्या तुमने अपना काम अब तक खत्म किया है?
Negative Sentence: He has not come yet.
वह अब तक नहीं आया है।

 4.ever (कभी) – आमतौर पर प्रश्नों में
Interrogative sentence: Have you ever visited the Taj Mahal?
क्या तुम कभी ताजमहल गए हो?

5. never (कभी नहीं)
I have never seen snow.
मैंने कभी बर्फ नहीं देखी है।

 6. recently (हाल ही में)
They have recently moved to a new house.
वे हाल ही में नए घर में शिफ्ट हुए हैं।

 Present Perfect Tense Exercise

A. Fill in the blanks

Fill in the blanks with the correct form of the verbs given in brackets.
1. I ________ my homework. (finish)
2. She ________ a new book. (buy)
3. They ________ to Jaipur. (go)
4. He ________ his room. (clean)
5. We ________ this movie before. (watch)
6. Ramesh ________ his lunch. (eat)
7. You ________ a beautiful picture. (draw)
8. The teacher ________ the lesson. (explain)
9. My father ________ home. (come)
10. The children ________ the match. (win)

 B. Make Negative Sentences

Change the following sentences into negative sentences.
1. I have completed my work.
2. She has written a letter.
3. They have visited Delhi.
4. He has opened the door.
5. We have seen this film.

C. Make Questions

Change the following sentences into interrogative sentences.
1. You have finished your homework.
2. She has cooked the food.
3. They have reached the station.
4. He has bought a new mobile.
5. We have completed the project.

D. Translate into English

Translate the following Hindi sentences into English using the Present Perfect Tense.
1. मैंने अपना काम पूरा कर लिया है।
2. उसने खाना खा लिया है।
3. वे जयपुर पहुँच चुके हैं।
4. हमने यह फिल्म देखी है।
5. रीना ने एक नया मोबाइल खरीदा है।
6. मैंने अभी तक अपना काम पूरा नहीं किया है।
7. उसने खाना नहीं खाया है।
8. वे अभी तक घर नहीं पहुँचे हैं।
9. हमने यह फिल्म नहीं देखी है।
10. मोहन ने अभी तक मुझे पत्र नहीं लिखा है।

11. क्या तुमने अपना होमवर्क पूरा कर लिया है?
12. क्या उसने खाना खा लिया है?
13. क्या वे जयपुर पहुँच गए हैं?
14. क्या तुमने यह किताब पढ़ी है?
15. क्या रीना ने अपना कमरा साफ कर लिया है?
16. क्या तुमने अभी तक अपना काम पूरा नहीं किया है?
17. क्या उसने खाना नहीं खाया है?
18. क्या वे अभी तक घर नहीं पहुँचे हैं?
19. क्या तुमने उसे नहीं देखा है?
20. क्या मोहन ने अभी तक पत्र नहीं लिखा है?

21. तुमने अपना काम कब पूरा किया है?
22. उसने यह किताब क्यों खरीदी है?
23. तुमने यह तस्वीर कहाँ देखी है?
24. उन्होंने अब तक कितने मैच जीते हैं?
25. तुमने इस फिल्म के बारे में क्या सुना है?
26. क्या तुम कभी दिल्ली गए हो?
27. क्या तुमने कभी ताजमहल देखा है?
28. क्या उसने कभी अंग्रेजी में भाषण दिया है?
29. क्या तुमने कभी ऊँट की सवारी की है?
30. क्या उन्होंने कभी यह खेल खेला है?

31. मैंने कभी झूठ नहीं बोला है।
32. वह कभी विदेश नहीं गया है।
33. हमने कभी ऐसा भोजन नहीं खाया है।
34. उसने कभी मुझे धोखा नहीं दिया है।
35. मैंने यह फिल्म कभी नहीं देखी है।
36. मैंने अभी-अभी खाना खाया है।
37. वह अभी-अभी घर पहुँचा है।
38. शिक्षक अभी-अभी कक्षा में आए हैं।
39. उसने अभी-अभी अपना काम पूरा किया है।
40. ट्रेन अभी-अभी स्टेशन से चली है।

41. मैंने अपना होमवर्क पहले ही पूरा कर लिया है।
42. वह पहले ही खाना खा चुका है।
43. वे पहले ही घर पहुँच चुके हैं।
44. उसने पहले ही टिकट खरीद लिया है।
45. हमने इस विषय पर पहले ही चर्चा कर ली है।
46. क्या तुमने अभी तक खाना खाया है?
47. क्या उसने अभी तक अपना काम पूरा किया है?
48. मैंने अभी तक उसे नहीं देखा है।
49. उसने अभी तक मुझे जवाब नहीं दिया है।
50. वे अभी तक घर नहीं पहुँचे हैं।

E. Correct the Errors

1. I has completed my work.
2. She have gone to school.
3. They has finished the game.
4. He have written a letter.
5. We has seen this movie.

F. Answer Key

A. Fill in the blanks

1. have finished
2. has bought
3. have gone
4. has cleaned
5. have watched
6. has eaten
7. have drawn
8. has explained
9. has come
10. have won

B. Negative Sentences

1. I have not completed my work.
2. She has not written a letter.
3. They have not visited Delhi.
4. He has not opened the door.
5. We have not seen this film.

C. Questions

1. Have you finished your homework?
2. Has she cooked the food?
3. Have they reached the station?
4. Has he bought a new mobile?
5. Have we completed the project?

D. Translation

I have completed my work.
2. She has eaten the food.
3. They have reached Jaipur.
4. We have seen this movie.
5. Reena has bought a new mobile phone.
6. I have not completed my work yet.
7. She has not eaten the food.
8. They have not reached home yet.
9. We have not seen this movie.
10. Mohan has not written a letter to me yet.

11. Have you completed your homework?
12. Has she eaten the food?
13. Have they reached Jaipur?
14. Have you read this book?
15. Has Reena cleaned her room?
16. Have you not completed your work yet?
17. Has she not eaten the food?
18. Have they not reached home yet?
19. Have you not seen him?
20. Has Mohan not written the letter yet?

21. When have you completed your work?
22. Why has she bought this book?
23. Where have you seen this picture?
24. How many matches have they won so far?
25. What have you heard about this movie?
26. Have you ever been to Delhi?
27. Have you ever seen the Taj Mahal?
28. Has she ever given a speech in English?
29. Have you ever ridden a camel?
30. Have they ever played this game?

31. I have never lied.
32. He has never been abroad.
33. We have never eaten such food.
34. She has never cheated me.
35. I have never seen this movie.
36. I have just eaten my food.
37. He has just reached home.
38. The teacher has just come to the classroom.
39. She has just completed her work.
40. The train has just left the station.

41. I have already completed my homework.
42. He has already eaten his food.
43. They have already reached home.
44. She has already bought the ticket.
45. We have already discussed this topic.
46. Have you eaten your food yet?
47. Has she completed her work yet?
48. I have not seen him yet.
49. She has not replied to me yet.
50. They have not reached home yet.

E. Correct Sentences

1. I have completed my work.
2. She has gone to school.
3. They have finished the game.
4. He has written a letter.
5. We have seen this movie.

Conclusion (निष्कर्ष)

Present Perfect Tense का प्रयोग हम तब करते हैं जब कोई कार्य हाल ही में पूरा हुआ हो या उसका प्रभाव वर्तमान में बना हो। इस tense में हम has/have + verb का तीसरा रूप (V³) लगाते हैं।
इस tense की पहचान हिंदी में होती है – चुका है, चुकी है, चुके हैं, लिया है, गई है आदि।
Keywords जैसे just, already, yet, ever, never, recently वाक्य में यह संकेत देते हैं कि Present Perfect Tense का प्रयोग करना चाहिए।
इस tense को अच्छी तरह समझने और अभ्यास करने से छात्र सटीक और प्रभावशाली अंग्रेज़ी बोलना और लिखना सीख सकते हैं।

Leave a Comment

Scroll to Top
Name
Name
Name
Name
Name
Name

Download PDF 

RBSE Class 10 Grammar Golden Rules and Questions Bank

Name
Present Indefinite Tense PDF
Name