Present Perfect Continuous Tense Explained in Hindi: 10 Easy Rules & Examples

Present Perfect Continuous Tense:

Present Perfect Continuous Tense ऐसे कार्यों के लिए प्रयोग किया जाता है जो पहले से लगातार जारी है और अभी पुरे नहीं हुए है।इस Tense का प्रयोग हम उन कार्यों के लिए करते है जो पहले (भूतकाल में) शुरू हुए हो और अभी तक चल रहे है। यह Tense हमें यह बताता है कि कोई काम कब से (since) या कितनी देर से (for) किया जा रहा है।

उदाहरण:

  1. मैं सुबह से पढ़ रहा हूँ।
  2. वह दो घंटे से फुटबॉल खेल रहा है।
  3. क्या तुम एक घंटे से मेरा इंतज़ार कर रहे हो?

उपरोक्त पहला sentence “मैं सुबह से पढ़ रहा हूँ।“ यह बताता है कि कार्य सुबह शुरू हुआ था और अभी तक पूरा नहीं हुआ है।इसी प्रकार दुसरे sentence में कार्य है खेलना जो दो घंटे पहले शुरू हुआ था और अभी भी चल रहा है।

Present Perfect Continuous Tense:पहचान

वाक्यों के अंत में रहा है , रही है, रहे है आदि आते है साथ में sentence में समय बिंदु या समय अवधि भी दिया हुआ होता है। Point of time / period of time.

उदाहरण:

  1. मैं सुबह से पढ़ रहा हूँ।
  2. वह दो घंटे से फुटबॉल खेल रहा है।

उपरोक्त पहले sentence में “सुबह “ समय बिंदु (point of time) है और sentence के अंत में “रहा हु” शब्द है। दुसरे sentence में दो घंटे “समय अवधि” (period of time) एवं आखिर में “रहा है” शब्द है।

Point of time and period of time

Point of time का अर्थ होता है समय बिंदु अर्थात हमें कार्य प्रारम्भ होने का starting point पता हो।जैसे वह 8 बजे से खेल रहा है। घडी में 8 एक निश्चित बिंदु है। दिन, महीने, वर्ष, बजे का नाम हो तो और सुबह, शाम, दोपहर और रात हो तो point of time.

8 बजे , सोमवार , जुलाई , 2025( ये सभी नाम है )

Period of time का अर्थ होता है समय अवधि जिसमे starting point का पता नहीं होता है। जैसे 8 घंटे आठ घंटे समय की अवधि है दिन, महीने, वर्ष, घंटा   

Since/For 

 Point of time – since      

Period of time – for

Verb: Used in Present Perfect Continuous Tense

जो कार्य अभी अभी समाप्त नहीं हुए हो  उनके लिए V+ing का प्रयोग किया जाता है

विस्तार से जानने के लिए जरूर पढ़े  Present Continuous Tense in Hindi

VerbVerb + ing
playplaying
writewriting
gogoing
readreading

Helping Verb: Has been / Have been

Present Perfect continuous Tense में has been / have been का प्रयोग किया जाता है।वाक्य का subject एकवचन या फिर बहुवचन होता है।Subject एकवचन हो तो has been और यदि subject बहुवचन हो तो have been का प्रयोग किया जाता है यदि वाक्य का subject (I) हो तो have been का प्रयोग किया जाता है।

SubjectHelping verb
Singular number (he, she, it, any singular number noun)Has been
Plural number (you, we, they, I and plural number noun /pronounHave been
IHave been

Sentence Structures: Present Perfect Continuous Tense

जैसा कि हम  जानते है कि प्रत्येक Tense में चार प्रकार के sentences होते है।आईये प्रत्येक कि structure को समझते है।

 Affirmative Sentence: सकारात्मक वाक्य 

  1. हिंदी संरचना (Hindi structure): कर्ता (subject)+कर्म (object)+क्रिया (verb)+सहायक क्रिया (helping verb).
  2. English structure: subject +helping verb +verb+ object.

Subject +has been / have been + (verb+ing) +object +Since/for + time.

English SentenceHindi Translation
I have been reading this book for two hours.मैं दो घंटे से यह किताब पढ़ रहा हूँ।
She has been cooking since morning.वह सुबह से खाना बना रही है।
They have been working hard for a week.वे एक हफ्ते से कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
We have been playing cricket for two days.हम दो दिन से क्रिकेट  खेल रहे हैं।

2.Negative sentences:  नकारात्मक वाक्य

वह वाक्य जिसमे “नहीं” ‘कभी नहीं “शब्द या फिर “न” शामिल हो।इस प्रकार के वाक्य किसी कार्य के नहीं होने की जानकारी देते है।जैसे 

  1. वह पुस्तक नहीं पढ़ चुका है। / उसने पुस्तक नहीं पढ़ी है। (वह / उसने)
  2. वे कहानिया नहीं लिख चुके है।/ उन्होंने कहानिया नहीं लिखी हैं। (वे / उन्होंने)
  3. गरिमा खाना नहीं बना चुकी है।/गरिमा ने खाना नहीं बनाया है।

   Structure: subject +helping verb + not+ verb+ object.

English SentenceHindi Translation
I have not been reading for two hours.मैं दो घंटे से नहीं पढ़ रहा हूँ।
She has not been coming to school since Monday.वह सोमवार से स्कूल नहीं आ रही है।
They have not been working on this project for a week.वे एक हफ्ते से इस प्रोजेक्ट पर काम नहीं कर रहे हैं।
He has not been studying since morning.वह सुबह से पढ़ाई नहीं कर रहा है।
We have not been playing cricket for three days.हम तीन दिन से क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं।
You have not been speaking English for long.तुम लंबे समय से अंग्रेज़ी नहीं बोल रहे हो।
It has not been raining since yesterday.कल से बारिश नहीं हो रही है।

Interrogative sentence: प्रश्नवाचक वाक्य 

1.Helping verb से शुरू होने वाले:

 Structure: Helping verb+ subject+ verb +object? 

  Has /have +subject +been+ verb + ing +object +since/for +time? 

English SentenceHindi Translation
Have you been studying since morning?क्या तुम सुबह से पढ़ रहे हो?
Has he been working for 3 hours?क्या वह तीन घंटे से काम कर रहा है?
Have they been playing cricket for two days?क्या वे दो दिन से क्रिकेट खेल रहे हैं?
Has she been cooking since 8 o’clock?क्या वह 8 बजे से खाना बना रही है?
Have I been teaching you for a year?क्या मैं तुम्हें एक साल से पढ़ा रहा हूँ?
Has it been raining since yesterday?क्या कल से बारिश हो रही है?

2.“Wh” word से शरू होने वाले:

    Structure: “Wh” word + Has /have +subject +been+ verb + ing +object +since/for +time?      

WH-word से वाक्यHindi Translation
What have you been doing since morning?तुम सुबह से क्या कर रहे हो?
Where has she been going for two days?वह दो दिन से कहाँ जा रही है?
Why have they been shouting for an hour?वे एक घंटे से चिल्ला क्यों रहे हैं?
Who has been calling you since morning?तुम्हें सुबह से कौन कॉल कर रहा है?
How long have you been living in this city?तुम इस शहर में कितने समय से रह रहे हो?
When have they been using this laptop?वे इस लैपटॉप का उपयोग कब से कर रहे हैं?
Which book have you been reading since last night?तुम पिछली रात से कौन सी किताब पढ़ रहे हो?

4.Negative-Interrogative Sentences: नकारात्मक प्रश्नवाचक वाक्य

 यदि interrogative sentence में not जोड़ दिया जाए तो negative-interrogative sentence बन जाता है!

 ये sentence भी दो प्रकार के होते है!

1.Helping verb से शुरू होने वाले:

Has/Have + subject + not + been + verb-ing + since/for + time?

या
Hasn’t/Haven’t + subject + been + verb-ing + since/for + time?

English SentenceHindi Translation
Have you not been studying since morning?क्या तुम सुबह से नहीं पढ़ रहे हो?
Has he not been coming to class for a week?क्या वह एक हफ्ते से कक्षा में नहीं आ रहा है?
Have they not been playing for two hours?क्या वे दो घंटे से नहीं खेल रहे हैं?
Has she not been working since Monday?क्या वह सोमवार से काम नहीं कर रही है?
Have we not been waiting for him for an hour?क्या हम एक घंटे से उसका इंतज़ार नहीं कर रहे हैं?

2.Wh word से शुरू होने वाले:

WH-word + has/have + subject + not + been + verb-ing + since/for + time?

या

WH-word + hasn’t/haven’t + subject + been + verb-ing + since/for + time?

English SentenceHindi Translation
Why have you not been studying since morning?तुम सुबह से पढ़ाई क्यों नहीं कर रहे हो?
Where has she not been going for two days?वह दो दिन से कहाँ नहीं जा रही है?
What have they not been doing since last week?वे पिछले हफ्ते से क्या नहीं कर रहे हैं?
Why hasn’t he been working on the project?वह प्रोजेक्ट पर काम क्यों नहीं कर रहा है?
How long haven’t you been feeling well?तुम कितने समय से ठीक महसूस नहीं कर रहे हो?

Present Continuous Tense vs Present Perfect Continuous Tense

दोनों Tenses में काम के जारी रहने का भाव होता है, लेकिन इनके प्रयोग में महत्वपूर्ण अंतर है।

1. Present Continuous Tense

इसका प्रयोग ऐसे कार्य के लिए होता है जो अभी इस समय चल रहा है। इसमें कार्य के शुरू होने का समय या अवधि बताना आवश्यक नहीं होता।

Structure:

Subject + is/am/are + V-ing + object

Examples:

  1. I am reading a book.

  → मैं किताब पढ़ रहा हूँ।

  1. She is cooking food.

  → वह खाना बना रही है।

  1. They are playing cricket.

  → वे क्रिकेट खेल रहे हैं।

यहाँ ध्यान वर्तमान समय में हो रही activity पर है।

2. Present Perfect Continuous Tense

इसका प्रयोग ऐसे कार्य के लिए होता है जो भूतकाल में शुरू हुआ और अभी तक जारी है। इसमें अक्सर यह बताया जाता है कि कार्य कब से या कितनी देर से चल रहा है।

Structure:

Subject + has/have been + V-ing + since/for + time

Examples:

  1. I have been reading for two hours.

  → मैं दो घंटे से पढ़ रहा हूँ।

  1. She has been cooking since morning.

  → वह सुबह से खाना बना रही है।

  1. They have been playing cricket for an hour.

  → वे एक घंटे से क्रिकेट खेल रहे हैं।

यहाँ ध्यान कार्य की शुरुआत और उसकी अवधि पर है।

मुख्य अंतर

Present ContinuousPresent Perfect Continuous
काम अभी चल रहा हैकाम पहले शुरू हुआ और अभी भी जारी है
is/am/are + V-inghas/have been + V-ing
कार्य की अवधि बताना आवश्यक नहींअवधि/शुरुआत बताना सामान्य है
अभी की activity पर जोरduration/continuity पर जोर
I am studying.I have been studying for two hours.
मैं पढ़ रहा हूँ।मैं दो घंटे से पढ़ रहा हूँ।

सबसे आसान अंतर

  1. I am studying.

→ मैं अभी पढ़ रहा हूँ।

  1. I have been studying for two hours.

→ मैं दो घंटे से पढ़ रहा हूँ।

पहले वाक्य में केवल यह पता चलता है कि अभी पढ़ाई चल रही है।

दूसरे वाक्य में यह भी पता चलता है कि पढ़ाई पहले शुरू हुई थी और दो घंटे से जारी है।

Since और For

Present Perfect Continuous में:

 Since + Point of Time → since morning, since Monday, since 2020

 For + Period of Time → for two hours, for three days, for five years

याद रखें:

 Present Continuous = अभी क्या हो रहा है?

 Present Perfect Continuous = कब से/कितनी देर से हो रहा है?

Present Perfect Continuous Tense Exercise

Translate into English-A

  1. मैं दो घंटे से अंग्रेजी पढ़ रहा हूँ।
  2. वह सुबह से खाना बना रही है।
  3. वे एक घंटे से क्रिकेट खेल रहे हैं।
  4. राम दो साल से इस स्कूल में पढ़ रहा है।
  5. सीता सोमवार से अपनी परीक्षा की तैयारी कर रही है।
  6. हम सुबह से बस का इंतजार कर रहे हैं।
  7. बच्चे आधे घंटे से मैदान में खेल रहे हैं।
  8. मेरा भाई तीन घंटे से टीवी देख रहा है।
  9. शिक्षक दस बजे से छात्रों को पढ़ा रहे हैं।
  10. मैं पिछले एक महीने से अंग्रेजी सीख रहा हूँ।
  11. वह पाँच साल से इस गाँव में रह रही है।
  12. वे सुबह से अपने घर की सफाई कर रहे हैं।
  13. बारिश कल रात से हो रही है।
  14. किसान सुबह से खेत में काम कर रहे हैं।
  15. मोहन एक घंटे से अपनी बाइक ठीक कर रहा है।
  16. हम पिछले तीन दिनों से इस समस्या पर काम कर रहे हैं।
  17. मेरी बहन सुबह से एक कहानी लिख रही है।
  18. छात्र दो घंटे से परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।
  19. वह 2015 से इस कंपनी में काम कर रहा है।
  20. मैं पिछले आधे घंटे से तुम्हारा इंतजार कर रहा हूँ।

Present Perfect Continuous Tense – Answers

  1. I have been studying English for two hours.
  2. She has been cooking food since morning.
  3. They have been playing cricket for an hour.
  4. Ram has been studying in this school for two years.
  5. Sita has been preparing for her examination since Monday.
  6. We have been waiting for the bus since morning.
  7. The children have been playing in the field for half an hour.
  8. My brother has been watching TV for three hours.
  9. The teacher has been teaching the students since ten o’clock.
  10. I have been learning English for the last one month.
  11. She has been living in this village for five years.
  12. They have been cleaning their house since morning.
  13. It has been raining since last night.
  14. The farmers have been working in the field since morning.
  15. Mohan has been repairing his bike for an hour.
  16. We have been working on this problem for the last three days.
  17. My sister has been writing a story since morning.
  18. The students have been preparing for the examination for two hours.
  19. He has been working in this company since 2015.
  20. I have been waiting for you for the last half an hour.

 Translate into English-B

  1. मैं दो घंटे से अंग्रेजी नहीं पढ़ रहा हूँ।
  2. वह सुबह से खाना नहीं बना रही है।
  3. वे तीन दिनों से क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं।
  4. राम सोमवार से स्कूल नहीं जा रहा है।
  5. सीता एक सप्ताह से अपनी परीक्षा की तैयारी नहीं कर रही है।
  6. हम एक घंटे से बस का इंतजार नहीं कर रहे हैं।
  7. बच्चे सुबह से बाहर नहीं खेल रहे हैं।
  8. मेरा भाई दो दिनों से टीवी नहीं देख रहा है।
  9. शिक्षक दस बजे से छात्रों को नहीं पढ़ा रहे हैं।
  10. वह पिछले पाँच वर्षों से यहाँ काम नहीं कर रहा है।
  11. क्या तुम दो घंटे से अंग्रेजी पढ़ रहे हो?
  12. क्या वह सुबह से खाना बना रही है?
  13. क्या वे एक घंटे से क्रिकेट खेल रहे हैं?
  14. क्या राम दो साल से इस स्कूल में पढ़ रहा है?
  15. क्या सीता सोमवार से परीक्षा की तैयारी कर रही है?
  16. तुम सुबह से क्या कर रहे हो?
  17. वह दो घंटे से क्यों रो रही है?
  18. वे कितने समय से क्रिकेट खेल रहे हैं?
  19. राम सोमवार से कहाँ जा रहा है?
  20. तुम कितने समय से अंग्रेजी सीख रहे हो?

Answers

  1. I have not been studying English for two hours.
  2. She has not been cooking food since morning.
  3. They have not been playing cricket for three days.
  4. Ram has not been going to school since Monday.
  5. Sita has not been preparing for her examination for a week.
  6. We have not been waiting for the bus for an hour.
  7. The children have not been playing outside since morning.
  8. My brother has not been watching TV for two days.
  9. The teacher has not been teaching the students since ten o’clock.
  10. He has not been working here for the last five years.
  11. Have you been studying English for two hours?
  12. Has she been cooking food since morning?
  13. Have they been playing cricket for an hour?
  14. Has Ram been studying in this school for two years?
  15. Has Sita been preparing for her examination since Monday?
  16. What have you been doing since morning?
  17. Why has she been crying for two hours?
  18. How long have they been playing cricket?
  19. Where has Ram been going since Monday?
  20. How long have you been learning English?

Fill in the blanks with the correct form of the verb.

1.I __ (study) English for two hours.

2.She __ (read) this book since morning.

3.They __ (play) football for an hour.

4.He __ (work) on the project since Monday.

5.We __ (live) in this city for 10 years.

6.It __ (rain) since last night.

7.My friends __ (wait) for me for 30 minutes.

8.The teacher __ (teach) since 9 AM.

9.You __ (watch) TV for a long time.

10.Ram and Shyam __ (practice) cricket since evening.

11.I __ (write) notes for half an hour.

12.She __ (cook) food for the whole family.

13.Rina __ (prepare) for her exam since yesterday.

14.The children __ (make) noise for two hours.

15.We __ (travel) since morning.

16.The mechanic __ (repair) the car since 11 AM.

17.You __ (learn) English for six months.

18.My brother __ (drive) the car for an hour.

19.I __ (talk) to my friend since 5 o’clock.

20.They __ (search) for their lost dog since last night.

 Answer Key:

1.have been studying

2.has been reading

3.have been playing

4.has been working

5.have been living

6.has been raining

7.have been waiting

8.has been teaching

9.have been watching

10.have been practicing

11.have been writing

12.has been cooking

13.has been preparing

14.have been making

15.have been traveling

16.has been repairing

17.have been learning

18.has been driving

19.have been talking

20.have been searching

Conclusion – Present Perfect Continuous Tense

Present Perfect Continuous Tense का प्रयोग उन कार्यों के लिए किया जाता है जो भूतकाल में किसी समय शुरू हुए और अब तक लगातार चल रहे हैं, या जिनका प्रभाव वर्तमान में दिखाई दे रहा है।

Leave a Comment

Scroll to Top
Name
Name
Name
Name
Name
Name

Download PDF 

RBSE Class 10 Grammar Golden Rules and Questions Bank

Name
Present Indefinite Tense PDF
Name