Modal Verb Can in Hindi – Meaning, Uses, Rules with 50 Examples explained clearly

Modal verb series में आज हम modal verb can in Hindi के बारे में जानेंगे। Can एक बहुत ही important modal verb है। इसका प्रयोग किसी व्यक्ति की योग्यता (ability), क्षमता (capacity), सामर्थ्य (power), अनुमति (permission), निवेदन (request) और संभावना (possibility) को व्यक्त करने के लिए किया जाता है।

जब हमें बताना होता है कि कोई व्यक्ति, जानवर, वस्तु या मशीन क्या कर सकती है, किसी के पास कोई काम करने की ability, capacity या power है, किसी से permission लेनी है, permission देनी है, या कोई request करनी है, तब can का प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा can का use किसी काम के होने की संभावना बताने के लिए भी किया जाता है।

यह spoken English, daily use sentences और सामान्य बातचीत में बहुत अधिक इस्तेमाल होता है। इसलिए Hindi medium students के लिए Can का सही meaning, use aur structure समझना बहुत ज़रूरी है। आइए modal verb can in Hindi में समझे ।

  • सभी modal verbs की जानकारी एक ही जगह पढने के लिए निचे दी गई link पर click करें

Modal Verbs in Hindi – Complete Guide (Rules, Uses, Examples, MCQs & 12 FAQ)

1.Meaning of Modal Verb Can in Hindi

Can का सामान्य अर्थ होता है “सकना / सकता है / सकती है / सकते हैं”।
यह किसी काम को करने की योग्यता, अनुमति, संभावना या निवेदन बताने के लिए use होता है।

  • Examples:
    1. I can swim.
    मैं तैर सकता हूँ।
    (Ability)
    2. She can solve this question.
    वह इस प्रश्न को हल कर सकती है।
    (Ability)
    3. A lion can run fast.
    शेर तेज दौड़ सकता है।
    (Power)

आप चाहें तो इसे और आसान भाषा में ऐसे समझ सकते हैं:

  • Ability = सीखी हुई योग्यता
    Capacity = क्षमता, यानी कितनी देर या कितना काम कर सकता है
    Power = ताकत या प्राकृतिक सामर्थ्य
  • उदाहरण:
    I can swim. → सीखी हुई योग्यता → Ability
    This machine can lift heavy boxes. → काम करने की क्षमता → Capacity
    A lion can run fast. → प्राकृतिक ताकत / सामर्थ्य → Power

2.Uses of Modal Verb Can in Hindi

1. Can for Ability, Capacity and Power

जब किसी व्यक्ति, जानवर, वस्तु या मशीन की योग्यता (ability), क्षमता (capacity) या सामर्थ्य (power) बतानी होती है, तब can का प्रयोग किया जाता है। यह बताता है कि कोई क्या कर सकता है, कितना कर सकता है, या उसमें किसी काम को करने की ताकत या योग्यता है।

  • Example:
    1. I can swim.
    मैं तैर सकता हूँ।
    यहाँ तैरने की योग्यता बताई जा रही है।
    2. She can solve this question.
    वह इस प्रश्न को हल कर सकती है।
    इस sentence में can किसी काम को करने की योग्यता बता रहा है। यहाँ लड़की के पास प्रश्न हल करने की skill या understanding है।
    3. A lion can run fast.
    शेर तेज दौड़ सकता है।
    यहाँ can शेर की प्राकृतिक सामर्थ्य या ताकत को दिखा रहा है। शेर में तेज दौड़ने की शक्ति होती है।
    (Power)
    4. This machine can lift heavy boxes.
    यह मशीन भारी डिब्बे उठा सकती है।
    इस sentence में can मशीन की क्षमता बता रहा है। यानी मशीन इतनी सक्षम है कि भारी डिब्बे उठा सके।
    (Capacity)

2. Can for General Possibility

  • जब किसी बात की सामान्य संभावना बतानी हो, तब can का प्रयोग किया जाता है।
    यह बताता है कि कोई घटना कभी-कभी हो सकती है या ऐसा होना संभव है।
  • Examples:
    1. Accidents can happen.
    दुर्घटनाएँ हो सकती हैं।
    यह एक सामान्य संभावना है।
    (General possibility)
    2. Anyone can make mistakes.
    कोई भी गलती कर सकता है।
    यहाँ भी सामान्य संभावना बताई गई है।
    (General possibility)
    3. This road can be dangerous at night.
    यह सड़क रात में खतरनाक हो सकती है।
    यह भी एक सामान्य संभावना है।
    (General possibility)
  • ध्यान दें
    Can का प्रयोग सामान्य संभावना बताने के लिए होता है, जबकि may का प्रयोग भी संभावना के लिए होता है, लेकिन may थोड़ा अधिक formal माना जाता है।
  • Can = general possibility सामान्य संभावना
  • May = uncertain possibility विशेष/अनिश्चित संभावना

3.Can for Request

जब किसी से कोई काम करने के लिए कहा जाता है या किसी से विनम्रतापूर्वक कुछ माँगा जाता है, तब can का प्रयोग request के लिए किया जाता है। इस प्रकार के वाक्यों में can का अर्थ होता है — “क्या आप/तुम … कर सकते हो?”। बोलचाल की English में can का प्रयोग request के लिए बहुत common है। यह सामान्य और informal request को व्यक्त करता है।

  • Example:
    1. Can you help me?
    क्या आप मेरी मदद कर सकते हैं?
    2. Can you open the door?
    क्या आप दरवाज़ा खोल सकते हैं?
    3. Can you give me a glass of water?
    क्या आप मुझे एक गिलास पानी दे सकते हैं?
    4. Can you explain this question?
    क्या आप यह प्रश्न समझा सकते हैं?
    5. Can you wait for me?
    क्या आप मेरा इंतज़ार कर सकते हैं?
  • आसान नियम
    जब हम किसी से कहते हैं Can you… ?, तब हम उससे कोई काम करने की request कर रहे होते हैं।

4.Can for Informal Permission

जब किसी से अनौपचारिक रूप से अनुमति (informal permission) लेनी हो या किसी को अनुमति देनी हो, तब can का प्रयोग किया जाता है। यह बोलचाल की English में बहुत common है।

  • Can का use friends, family members, classmates, ya known people ke saath permission maangne ya dene ke liye kiya jata hai. Formal English में इसकी जगह अक्सर may का प्रयोग अधिक उचित माना जाता है, लेकिन daily conversation में can बहुत ज़्यादा use होता है।
  • Examples:
    1. Can I use your pen?
    क्या मैं आपका पेन इस्तेमाल कर सकता हूँ?
    यहाँ speaker अनौपचारिक रूप से permission मांग रहा है।
    (Informal Permission)
    2. Can we go out to play?
    क्या हम बाहर खेलने जा सकते हैं?
    यहाँ बाहर जाने की अनुमति मांगी जा रही है।
    (Informal Permission)
    3. You can sit here.
    तुम यहाँ बैठ सकते हो।
    यहाँ किसी को अनुमति दी जा रही है।
    (Informal Permission)
    4. Can I come in?
    क्या मैं अंदर आ सकता हूँ?
    यहाँ अंदर आने की permission मांगी जा रही है।
    (Informal Permission)
    5. You can take my book.
    तुम मेरी किताब ले सकते हो।
    यहाँ किताब लेने की permission दी जा रही है।
    (Informal Permission)
  • एक आसान rule:
    Can = अनौपचारिक permission
    May = औपचारिक permission

3.Difference Between May and Modal verb Can in Hindi

  • Can और May दोनों modal verbs हैं, लेकिन इनके use में फर्क होता है। कई बार दोनों का Hindi meaning “सकना” या “हो सकता है” होता है, फिर भी दोनों हर जगह एक-दूसरे की जगह use नहीं होते।
  • Can का प्रयोग मुख्य रूप से ability, capacity, power, informal permission, request और general possibility के लिए होता है,
  • जबकि May का प्रयोग मुख्य रूप से formal permission, possibility, wish और blessing के लिए किया जाता है।

Difference Table

ModalMain UsesHindi MeaningNature
Canability, capacity, power, informal permission, request, general possibilityसकता है / सकती है / सकते हैंसामान्य और common use
Mayformal permission, possibility, wish, blessingसकता है / सकती है / हो सकता है / शायदअधिक formal

4.FAQs: modal verb can in Hindi

“Can” का क्या अर्थ होता है?

Can का सामान्य अर्थ होता है “सकना / सकता है / सकती है / सकते हैं” । इसका प्रयोग ability, capacity, power, permission, request और possibility बताने के लिए किया जाता है।

“Can” का प्रयोग किन-किन अर्थों में होता है?

Can का प्रयोग मुख्य रूप से ability (योग्यता), capacity (क्षमता), power (सामर्थ्य), permission (अनुमति), request (निवेदन) और possibility (संभावना) के लिए किया जाता है।

क्या “Can” के बाद verb की first form आती है?

हाँ, Can के बाद हमेशा **verb की first form (V1) आती है।

क्या “Can” ability बताने के लिए प्रयोग होता है?

हाँ, जब किसी की योग्यता या skill बतानी हो, तब Can का प्रयोग किया जाता है।
Example:
He can drive a car.
वह कार चला सकता है।

क्या “Can” permission के लिए भी प्रयोग होता है?

हाँ, Can का प्रयोग permission लेने या देने के लिए भी किया जाता है, खासकर informal English में।
Example:
Can I come in?
क्या मैं अंदर आ सकता हूँ?

क्या “Can” request के लिए प्रयोग होता है?

हाँ, Can का प्रयोग request करने के लिए भी होता है।

8. क्या “Can” possibility बताता है?

हाँ, Can का प्रयोग general possibility बताने के लिए भी किया जाता है।
Example:
Accidents can happen.
दुर्घटनाएँ हो सकती हैं।

“Can” और “May” में क्या अंतर है?

Can का प्रयोग ability, request, informal permission और general possibility के लिए होता है, जबकि May का प्रयोग formal permission, possibility और wish के लिए होता है।

Negative sentence में “Can” कैसे आता है?

Negative sentence में Canका रूप cannot या can’t हो जाता है।

Interrogative sentence में “Can” का प्रयोग कैसे करते हैं?

Question बनाने के लिए Can को sentence की शुरुआत में रखा जाता है।
Example:
Can you speak English?
क्या आप अंग्रेज़ी बोल सकते हैं?

क्या “Can” future के लिए भी प्रयोग किया जा सकता है?

सामान्यतः Can वर्तमान ability या general possibility के लिए प्रयोग होता है। Future ability के लिए अक्सर will be able to का प्रयोग अधिक उचित माना जाता है।
Example:
He will be able to swim soon.वह जल्द ही तैर सकेगा।

क्या “Can” और “Could” एक जैसे हैं?

नहीं, दोनों एक जैसे नहीं हैं। Can वर्तमान ability और सामान्य request के लिए आता है, जबकि Could past ability या अधिक polite request के लिए प्रयोग होता है।

क्या “Can” का प्रयोग सभी subjects के साथ किया जा सकता है?

हाँ, Can का प्रयोग सभी subjects के साथ किया जा सकता है। इसके साथ verb में कोई बदलाव नहीं होता।
Examples:
I can sing.
He can sing.
They can sing.

Leave a Comment

Scroll to Top
Present Indefinite Tense PDF
Name