Modal Verb Might in Hindi – Meaning, Uses, Rules and 20 Examples Explained clearly

Modal verb series में आज हम Modal verb Might in Hindi की जानकारी प्राप्त करेंगें। Might एक modal verb है, जिसका प्रयोग किसी काम की कम संभावना (slight possibility), अनुमान, संकोचपूर्ण permission, और suggestion बताने के लिए किया जाता है।

यह “may” की तुलना में और भी कम possibility को व्यक्त करता है। हिंदी में इसे प्रायः “शायद”, “संभव है”, “हो सकता है” आदि के रूप में समझा जाता है। अंग्रेज़ी में might का सही प्रयोग सीखने से हम uncertain situations को आसानी से व्यक्त कर सकते हैं।

Modal Verb Might Meaning in Hindi

 Might का हिंदी में अर्थ आमतौर पर “शायद”, “संभव है”, “हो सकता है” होता है।
 यह ऐसी स्थिति बताता है जहाँ किसी काम के होने की कम संभावना हो।

  • Examples:
    1. It might rain today.
    आज बारिश हो सकती है।
    2. He might come tomorrow.
    वह कल शायद आए।
    3. She might be at home.
    वह शायद घर पर हो।
  • Rule:-
    Might = may से कम possibility

Uses of Modal Verb Might in Hindi

Might का प्रयोग मुख्यतः निम्नलिखित स्थितियों में किया जाता है:

1. Weak Possibility (कम संभावना)

जब किसी काम के होने की संभावना हो, लेकिन वह संभावना बहुत मजबूत न हो, तब might का प्रयोग किया जाता है। यह बताता है कि काम हो भी सकता है और नहीं भी। दूसरे शब्दों में, speaker पूरी तरह sure नहीं होता।

  • Examples:
    1. It might rain tonight.
    आज रात बारिश हो सकती है।
    यहाँ बारिश होने की केवल संभावना व्यक्त की गई है, निश्चितता नहीं।
    2. He might come later.
    वह बाद में आ सकता है।
    यहाँ speaker को पूरा यकीन नहीं है कि वह आएगा, केवल संभावना है।

Info Box1

एक आसान बात याद रखें:
May से संभावना थोड़ी अधिक लगती है, जबकि might से संभावना और कम लगती है।
Example:
It may rain today.
आज बारिश हो सकती है।
यहाँ संभावना थोड़ी अधिक है।
It might rain today.आज शायद बारिश हो सकती है।
यहाँ संभावना कम है।

2. Guess or Uncertainty (अनुमान या अनिश्चितता)

  1. जब हम किसी बात का अनुमान लगाते हैं या हमें पूरी जानकारी नहीं होती, तब भी might का प्रयोग किया जाता है। यह uncertainty को व्यक्त करता है।
  • Examples:
  • She might be at home.
    वह शायद घर पर हो।
    यहाँ speaker केवल अनुमान लगा रहा है, उसे पक्का पता नहीं है।
  • They might know the answer.
    उन्हें शायद उत्तर पता हो।
    यहाँ भी पूरी निश्चितता नहीं है, केवल संभावना या अनुमान है।

3. Past Possibility (भूतकाल की संभावना)

  1. जब हमें परिणाम पता नहीं है।
    इसका उपयोग तब होता है जब हम पास्ट की किसी घटना के बारे में अंदाज़ा (Guess) लगा रहे होते हैं क्योंकि हमें सच नहीं पता।
  • Situation:1 आपका दोस्त पार्टी में नहीं आया। आप कारण नहीं जानते, बस गेस कर रहे हैं।
     He might have forgotten about the party.
    शायद वह पार्टी के बारे में भूल गया होगा। (हो सकता है भूल गया हो, या हो सकता है बीमार हो—हमें पक्का नहीं पता।)

जब हम भूतकाल में किसी घटना के बारे में संभावना व्यक्त करते हैं, तब might have + V3 का प्रयोग किया जाता है। इसका अर्थ होता है कि कोई काम अतीत में हुआ हो सकता है, लेकिन हमें पक्का पता नहीं है।

  • Situation:-2
    मान लो तुम अपने दोस्त Niyans के साथ ट्रेन पकड़ने वाले थे।
    ट्रेन का समय: 10:00 AM
    तुम स्टेशन पहुँच गए हो
    लेकिन Niyans अभी तक नहीं आया
    अब तुम्हें पक्का नहीं पता कि वह क्यों नहीं आया।
    Sentence:
    Niyans might have missed the bus.
    संभव है कि Niyans की बस छूट गई हो।
    1. Reality (सच्चाई क्या है?)
    तुम्हें सच नहीं पता
    वह लेट हुआ?
    सो गया?
    रास्ते में है?
    मतलब: uncertainty (अनिश्चितता) है
    2. Guess (तुम क्या सोच रहे हो?)
    तुम अनुमान लगा रहे हो:
    “शायद उसकी बस छूट गई हो सकती है ”
  • Situation:3
    तुम अपने दोस्त को call करते हो, वह फोन नहीं उठाता।
    तुम कहते हो:
    He might have gone to sleep.
    संभव है कि वह सो गया हो/ हो सकता है।
    ✔ यहाँ भी:
    तुम्हें पक्का नहीं पता
    तुम केवल guess कर रहे हो

 

4. Polite Suggestion (विनम्र सुझाव)

  1. जब हम किसी को सीधे आदेश न देकर, नरमी और विनम्रता से कोई सुझाव देना चाहते हैं, तब might का प्रयोग किया जाता है। इससे बात soft और polite लगती है।
    Examples:
  • You might try this method.
    आप यह तरीका आजमा सकते हैं।
    यहाँ speaker आदेश नहीं दे रहा, बल्कि विनम्र सुझाव दे रहा है।
  • We might go now.
    हम अब चल सकते हैं।
    यहाँ भी एक soft suggestion या सम्भावित निर्णय व्यक्त हो रहा है।

5.Conditional Sentences

  1. जब कोई वाक्य “अगर… तो…” (If… then…) से जुड़ा हो और उसमें काल्पनिक परिणाम दिखाना हो, तब “might” का इस्तेमाल होता है।
  • If you invited him, he might come.
    अगर तुम उसे बुलाते, तो वह आ सकता था।
  • If she had studied, she might have passed.
    अगर वह पढ़ती, तो पास हो सकती थी।

Summary

UseExplanation (Hindi)StructureExampleHindi Meaning
Weak Possibilityजब किसी काम के होने की संभावना कम होSubject + might + V1It might rain tonight.आज रात बारिश हो सकती है।
Guess / Uncertaintyजब हमें पूरा यकीन न हो, केवल अनुमान होSubject + might + V1She might be at home.वह शायद घर पर हो।
Polite Permissionबहुत विनम्र तरीके से अनुमति माँगने के लिएMight + subject + V1Might I ask a question?क्या मैं एक प्रश्न पूछ सकता हूँ?
Polite Suggestionनरमी से सुझाव देने के लिएSubject + might + V1You might try this method.आप यह तरीका आजमा सकते हैं।
Past Possibilityभूतकाल में संभावना व्यक्त करने के लिएSubject + might have + V3He might have missed the bus.संभव है कि उससे बस छूट गई हो।

Difference between May and Might

ModalPossibility LevelExampleMeaning
Mayअधिक संभावनाIt may rain.बारिश होने की संभावना अधिक है।
Mightकम संभावनाIt might rain.बारिश होने की संभावना कम है।

Modal verb might Exercise

  1. परिस्थिति (Situation): आपका भाई घर देर से आया। आप नहीं जानते क्यों, आप बस अंदाज़ा लगा रहे हैं।
  • वाक्य: “शायद वह ट्रैफिक में फंस गया होगा।”
    Hint: (अंदाज़ा लगा रहे हैं, सच पता नहीं है)।

2. परिस्थिति (Situation): एक बच्चा सड़क पर दौड़ रहा था और एक कार उसके बहुत करीब से गुजरी। वह बाल-बाल बचा।

  • वाक्य: “उसका एक्सीडेंट हो सकता था!”
    Hint: (होने की संभावना थी पर हुआ नहीं)।

3. परिस्थिति (Situation): आपने अपनी चाबी खो दी है और आप सोच रहे हैं कि वह कहाँ हो सकती है।

  • वाक्य: “हो सकता है मैंने उसे ऑफिस में ही छोड़ दिया हो।”
    Hint: (आपको पक्का नहीं पता)।

4. परिस्थिति (Situation): कल रात बिजली कड़क रही थी और एक पेड़ गिर गया। शुक्र है कि वह किसी घर पर नहीं गिरा।

  • वाक्य: “पेड़ घर पर गिर सकता था (पर गिरा नहीं)।”Difficult Words Meaning

Traffic में फंसना = Stuck in traffic
छोड़ना = Left (Leave की 3rd form)
गिरना = Fallen (Fall की 3rd form)

FAQs on Uses of Modal verb Might in Hindi

निचे दिए गए प्रश्नों के  उत्तर जानने के लिए (+) पर click करे

Conclusion:- Modal verb might in Hindi

इस प्रकार, might का प्रयोग मुख्य रूप से weak possibility, guess, uncertainty, polite permission, polite suggestion, और past possibility के लिए किया जाता है। जब भी किसी बात में पूरा विश्वास न हो, तब might बहुत useful modal verb बन जाता है।

Leave a Comment

Scroll to Top
Present Indefinite Tense PDF
Name