Adverb (क्रिया विशेषण)परिभाषा
Adverb वह शब्द होता है जो किसी क्रिया (Verb), विशेषण (Adjective) या दूसरे क्रिया विशेषण (Adverb) की विशेषता बताता है।
यह यह बताता है कि क्रिया कब, कैसे, कहाँ, क्यों, कितनी बार या कितनी मात्रा में हुई है।
आइये विस्तार से उदाहरणों के द्वारा समझे।
Adverbs Example: उदाहरण
- She sings sweetly.
वह मीठे स्वर में गाती है।
यहाँ sweetly क्रिया “sings” की विशेषता बता रहा है – कैसे गाती है। - He came yesterday.
वह कल आया।
यहाँ yesterday क्रिया “came” के समय को बता रहा है – कब आया। - They play outside.
वे बाहर खेलते हैं।
यहाँ outside क्रिया “play” के स्थान को बता रहा है – कहाँ खेलते हैं। - He runs very fast.
वह बहुत तेज़ दौड़ता है।
यहाँ very “fast” (adverb) की विशेषता बता रहा है।
Types of Adverbs
Types of Adverbs (क्रिया विशेषण के प्रकार)
क्र.सं. |
प्रकार (Type) |
हिन्दी में अर्थ |
यह बताता है… |
adverbs examples उदाहरण |
1. |
Adverb of Manner |
तरीके का क्रिया विशेषण |
कैसे (How) |
slowly, fast, well |
2. |
Adverb of Time |
समय का क्रिया विशेषण |
कब (When) |
today, now, yesterday |
3. |
Adverb of Place |
स्थान का क्रिया विशेषण |
कहाँ (Where) |
here, there, outside |
4. |
Adverb of Frequency |
आवृत्ति का क्रिया विशेषण |
कितनी बार (How often) |
always, never, often |
5. |
Adverb of Degree / Quantity |
मात्रा का क्रिया विशेषण |
कितना (How much) |
very, too, quite |
6. |
Adverb of Reason / Cause |
कारण बताने वाला क्रिया विशेषण |
क्यों (Why) |
so, therefore, thus |
7. |
Adverb of Affirmation |
पुष्टि का क्रिया विशेषण |
हां/स्वीकृति (Yes) |
surely, definitely, certainly |
8. |
Adverb of Negation |
निषेध का क्रिया विशेषण |
नकार (No) |
not, never, hardly |
9. |
Relative Adverb |
संबंधवाचक क्रिया विशेषण |
संबंध बताता है |
where, when, why |
10. |
Interrogative Adverb |
प्रश्नवाचक क्रिया विशेषण |
प्रश्न करता है |
how, when, where, why |
11. |
Adverb of Comparison |
तुलना का क्रिया विशेषण |
तुलना करता है |
more quickly, most easily |
12. |
Conjunctive Adverb |
संयोजक क्रिया विशेषण |
दो वाक्यों को जोड़ता है |
however, therefore, moreover |
1.Adverb of Manner (तरीके का क्रिया विशेषण)
Adverb of Manner वह शब्द होता है जो किसी क्रिया के होने के तरीके या ढंग को बताता है।
यह हमें बताता है कि काम कैसे हुआ या किस तरीके से किया गया।
पहचान (How to Identify):
ये अक्सर क्रिया (verb) के ठीक बाद आते हैं और कैसे (How) का उत्तर देते हैं।
सामान्य Adverbs of Manner की सूची:
- slowly (धीरे)
- quickly (तेजी से)
- carefully (सावधानी से)
- badly (बुरी तरह)
- well (अच्छी तरह)
- happily (खुशी से)
- sadly (दुखी होकर)
- loudly (जोर से)
उदाहरण (Examples):
- He speaks politely.
वह शिष्टता से बोलता है।
कैसे बोलता है? Politely – तरीका बताया। - She danced gracefully.
उसने सुंदरता से नृत्य किया।
कैसे नाचा? Gracefully - The child cried loudly.
बच्चा जोर-जोर से रोया।
कैसे रोया? Loudly - They worked hard.
उन्होंने कड़ी मेहनत की।
कैसे काम किया? Hard
महत्वपूर्ण बात:
Adverbs of Manner अधिकतर -ly से बनते हैं, जैसे:
- slow → slowly
- quick → quickly
- polite → politely
लेकिन कुछ अपवाद भी होते हैं जैसे:
- hard (कठिनाई से)
- fast (तेजी से)
- well (अच्छी तरह)
इनमें -ly नहीं लगता लेकिन ये भी manner बताने वाले adverbs हैं।
2.Adverb of Time (समय का क्रिया विशेषण)
Adverb of Time वह शब्द होता है जो यह बताता है कि कोई काम कब हुआ, हो रहा है या होगा।
यह क्रिया के समय की जानकारी देता है।
पहचान (How to Identify):
ये अक्सर वाक्य में क्रिया (Verb) से पहले या बाद में आते हैं और “कब?” (When?) का उत्तर देते हैं।
सामान्य Adverbs of Time की सूची:
अंग्रेज़ी में |
हिन्दी में अर्थ |
now |
अभी |
today |
आज |
yesterday |
कल |
tomorrow |
कल (भविष्य में) |
soon |
जल्दी |
already |
पहले ही |
just |
अभी-अभी |
late |
देर से |
early |
जल्दी |
still |
अब भी |
recently |
हाल ही में |
Adverbs examples:
- He came yesterday.
वह कल आया।
कब आया? Yesterday - I will call you tomorrow.
मैं तुम्हें कल फोन करूंगा।
कब फोन करूंगा? Tomorrow - She is sleeping now.
वह अभी सो रही है।
कब सो रही है? Now - They have already eaten.
वे पहले ही खा चुके हैं।
कब खाया? Already - We met recently.
हम हाल ही में मिले थे।
कब मिले? Recently
कुछ विशेष बातें:
- ये वाक्य की शुरुआत, मध्य या अंत में आ सकते हैं:
Today, I am very tired.
I am very tired today.
I still love that song.
3.Adverb of Place (स्थान का क्रिया विशेषण)
Adverb of Place वह शब्द होता है जो यह बताता है कि कोई कार्य कहाँ हुआ, हो रहा है या होगा।
यह क्रिया के स्थान (Place) की जानकारी देता है।
यह “कहाँ?” (Where?) का उत्तर देता है।
सामान्य Adverbs of Place की सूची:
अंग्रेज़ी शब्द |
हिन्दी अर्थ |
here |
यहाँ |
there |
वहाँ |
outside |
बाहर |
inside |
अंदर |
above |
ऊपर |
below |
नीचे |
upstairs |
ऊपर की मंज़िल |
downstairs |
नीचे की मंज़िल |
nearby |
पास में |
far |
दूर |
away |
दूर, अलग |
everywhere |
हर जगह |
nowhere |
कहीं नहीं |
उदाहरण (Examples):
- The children are playing outside.
बच्चे बाहर खेल रहे हैं।
कहाँ खेल रहे हैं? Outside - He is standing here.
वह यहाँ खड़ा है।
कहाँ खड़ा है? Here - She looked everywhere.
उसने हर जगह देखा।
कहाँ देखा? Everywhere - My books are upstairs.
मेरी किताबें ऊपर हैं।
कहाँ हैं? Upstairs - The cat is hiding under the table.
बिल्ली मेज़ के नीचे छिपी है।
कहाँ छिपी है? Under the table
विशेष बातें:
- Adverb of Place हमेशा क्रिया के बाद आता है।
- ये शब्द किसी स्थान की स्थिति या दिशा को भी दर्शा सकते हैं।
4.Adverb of Frequency in Hindi – कितनी बार होने वाला क्रिया विशेषण
Adverb of Frequency वह शब्द होता है जो यह बताता है कि कोई कार्य कितनी बार होता है – हमेशा, कभी-कभी, कभी नहीं आदि।
यह क्रिया की आवृत्ति (बारंबारता / frequency) को दर्शाता है।
यह “कितनी बार?” (How often?) का उत्तर देता है।
सामान्य Adverbs of Frequency की सूची:
अंग्रेज़ी शब्द |
हिन्दी अर्थ |
Frequency (%) |
always |
हमेशा |
100% |
usually |
प्रायः |
90% |
often |
अक्सर |
70–80% |
sometimes |
कभी-कभी |
50% |
occasionally |
समय-समय पर |
30% |
rarely |
कभी-कभार |
10–20% |
seldom |
शायद ही कभी |
5–10% |
never |
कभी नहीं |
0% |
Adverbs Examples:
- I always wake up early.
मैं हमेशा जल्दी उठता हूँ।
कितनी बार उठता हूँ? Always - She often goes for a walk.
वह अक्सर सैर पर जाती है।
कितनी बार जाती है? Often - They never lie.
वे कभी नहीं झूठ बोलते।
कितनी बार झूठ बोलते हैं? Never - We sometimes eat outside.
हम कभी-कभी बाहर खाना खाते हैं।
कितनी बार खाते हैं? Sometimes
स्थान (Position in Sentence):
- साधारण वाक्य में मुख्य क्रिया (Main Verb) से पहले आते हैं:
I always study at night. - लेकिन am/is/are/was/were के बाद आते हैं:
He is never late.
नोट:
- इनसे हमें व्यक्ति की आदत, दिनचर्या या व्यवहार के बारे में जानकारी मिलती है।
5.Adverb of Degree / Quantity
(मात्रा या तीव्रता दर्शाने वाला क्रिया विशेषण)
Degree या Quantity का Adverb वह शब्द होता है जो यह बताता है कि कोई कार्य, विशेषण या क्रिया विशेषण किस हद तक, कितनी मात्रा में या कितनी तीव्रता से हुआ है।
यह क्रिया (verb), विशेषण (adjective) या अन्य क्रिया विशेषण (adverb) को modify करता है।
यह “कितना?” (How much?) या “किस हद तक?” (To what extent?) का उत्तर देता है।
सामान्य Adverbs of Degree/Quantity की सूची:
अंग्रेज़ी शब्द |
हिन्दी अर्थ |
very |
बहुत |
too |
बहुत ज़्यादा (नकारात्मक रूप में) |
quite |
पर्याप्त / काफी |
enough |
पर्याप्त |
almost |
लगभग |
just |
अभी-अभी / बस |
so |
इतना |
extremely |
अत्यधिक |
fully |
पूरी तरह |
totally |
पूरी तरह |
completely |
पूरी तरह से |
hardly |
मुश्किल से |
barely |
मुश्किल से / बहुत कम |
rather |
बल्कि |
उदाहरण (Examples):
- She is very beautiful.
वह बहुत सुंदर है।
“Very” विशेषण “beautiful” की मात्रा बता रहा है। - It’s too hot today.
आज बहुत ज़्यादा गर्मी है।
“Too” बताता है कि गर्मी अधिक है। - He almost finished his homework.
उसने अपना होमवर्क लगभग पूरा कर लिया।
“Almost” क्रिया “finished” की हद को दर्शा रहा है। - You are completely wrong.
तुम पूरी तरह गलत हो।
“Completely” adjective “wrong” की तीव्रता दर्शा रहा है। - She sings quite well.
वह काफी अच्छी तरह गाती है।
“Quite” adverb “well” की मात्रा बता रहा है।
स्थान (Position in Sentence):
- ये सामान्यतः क्रिया, विशेषण या अन्य adverb से पहले आते हैं।
He runs very fast.
She is too tired.
नोट:
- Too अक्सर नकारात्मक अर्थ देता है (e.g. too difficult = बहुत कठिन)
- Enough हमेशा विशेषण या क्रिया के बाद आता है
He is tall enough to reach the shelf.
6. Adverb of Reason / Cause (कारण या वजह बताने वाला क्रिया विशेषण)
Adverb of Reason या Cause वे शब्द होते हैं जो यह बताते हैं कि कोई कार्य क्यों हुआ।
यह किसी क्रिया के पीछे का कारण (reason) या वजह (cause) बताता है।
यह “क्यों?” (Why?) का उत्तर देता है।
सामान्य Adverbs of Reason/Cause की सूची:
अंग्रेज़ी शब्द |
हिन्दी अर्थ |
therefore |
इसलिए |
thus |
इस प्रकार / इसलिए |
hence |
अतः / इसलिए |
so |
तो / इसलिए |
because |
क्योंकि |
as |
चूंकि |
since |
जब से / क्योंकि |
ध्यान दें: कुछ शब्द conjunction की तरह भी प्रयोग होते हैं, लेकिन जब ये कारण को दर्शाते हुए वाक्य को जोड़े बिना, क्रिया विशेषण के रूप में आते हैं, तब ये adverb माने जाते हैं।
उदाहरण (Examples):
- He was ill, so he didn’t go to school.
वह बीमार था, इसलिए स्कूल नहीं गया।
“So” कारण बता रहा है। - She was tired; therefore, she went to bed early.
वह थकी हुई थी, इसलिए वह जल्दी सोने चली गई।
“Therefore” कारण दर्शा रहा है। - He didn’t study; thus, he failed.
उसने पढ़ाई नहीं की, इसलिए वह फेल हो गया।
“Thus” क्रिया के पीछे का कारण बता रहा है। - It was raining; hence, the match was cancelled.
बारिश हो रही थी, अतः मैच रद्द कर दिया गया।
“Hence” कारण दर्शाता है।
विशेष बातें:
- ये शब्द दो वाक्यों को तार्किक रूप से जोड़ते हैं, लेकिन conjunction की तरह नहीं, बल्कि adverb के रूप में कार्य करते हैं।
- इन्हें वाक्य की शुरुआत या बीच में प्रयोग किया जा सकता है:
- Therefore, we left early.
- We were late; so, we missed the train.
तुलना – Adverb vs Conjunction:
Sentence |
Explanation |
He was hungry. Therefore, he ate. |
“Therefore” = Adverb of Reason |
He ate because he was hungry. |
“Because” = Subordinating Conjunction |
7.Adverb of Affirmation (स्वीकृति या पुष्टि का क्रिया विशेषण)
Adverb of Affirmation वे शब्द होते हैं जो किसी बात की सत्यता, स्वीकृति या पुष्टि (affirmation) करते हैं।
ये बताते हैं कि कोई कार्य सच में हुआ है या वक्ता उससे सहमत है।
यह “क्या वास्तव में?” या “क्या सच में?” का उत्तर देता है।
सामान्य Adverbs of Affirmation की सूची:
अंग्रेज़ी शब्द |
हिन्दी अर्थ |
yes |
हाँ |
surely |
निश्चित रूप से |
certainly |
अवश्य |
definitely |
ज़रूर |
really |
वास्तव में |
indeed |
सचमुच |
undoubtedly |
निस्संदेह |
truly |
सच में |
obviously |
स्पष्ट रूप से |
absolutely |
बिल्कुल |
उदाहरण (Examples):
- Yes, I will help you.
हाँ, मैं तुम्हारी मदद करूँगा।
“Yes” = स्वीकृति - He is definitely coming today.
वह निश्चित रूप से आज आ रहा है।
“Definitely” = कार्य की पुष्टि - She is truly a kind person.
वह सच में एक दयालु व्यक्ति है।
“Truly” = गुण की पुष्टि - Indeed, it was a great performance.
सचमुच, यह एक शानदार प्रस्तुति थी।
“Indeed” = सहमति व पुष्टि - They will surely win the match.
वे निश्चित रूप से मैच जीतेंगे।
“Surely” = विश्वास की पुष्ट
नोट:
- Affirmation वाले adverbs अक्सर वाक्य की शुरुआत में आते हैं या मुख्य क्रिया से पहले।
- ये वाक्य में सकारात्मकता (positivity), सहमति, या निश्चितता दिखाते हैं।
8.Adverb of Negation (नकार दर्शाने वाला क्रिया विशेषण)
Adverb of Negation वे शब्द होते हैं जो यह बताते हैं कि कोई कार्य नहीं हुआ है, नहीं हो रहा है या नहीं होगा।
ये क्रिया (Verb) को नकारात्मक बना देते हैं।
यह “क्या नहीं?” का उत्तर देता है।
सामान्य Adverbs of Negation की सूची:
अंग्रेज़ी शब्द |
हिन्दी अर्थ |
not |
नहीं |
never |
कभी नहीं |
no |
नहीं (सर्वनाम के रूप में) |
none |
कोई नहीं |
hardly |
मुश्किल से / शायद ही |
scarcely |
शायद ही |
rarely |
कभी-कभार ही |
neither |
न तो |
nobody |
कोई नहीं |
nowhere |
कहीं नहीं |
उदाहरण (Examples):
- He does not like coffee.
वह कॉफी नहीं पसंद करता।
“Not” = नकार - She never lies.
वह कभी नहीं झूठ बोलती।
“Never” = पूर्ण नकार - I hardly know him.
मैं उसे मुश्किल से जानता हूँ।
“Hardly” = नकारात्मक भाव - Nobody came to the party.
पार्टी में कोई नहीं आया।
“Nobody” = नकारात्मक अर्थ - There is nowhere to sit.
कहीं भी बैठने की जगह नहीं है।
“Nowhere” = नकार
विशेष बातें:
- “Not” सबसे सामान्य negation adverb है।
जैसे: He is not happy. - कुछ शब्द जैसे “never”, “hardly”, “rarely” नकारात्मक अर्थ तो देते हैं लेकिन उनका उपयोग अलग-अलग तरीके से होता है।
तुलना:
Affirmation (पुष्टि) |
Negation (नकार) |
He always comes. |
He never comes. |
She is happy. |
She is not happy. |
I know him. |
I hardly know him. |
9.Relative Adverbs (सम्बंधबोधक क्रिया विशेषण)
Relative Adverbs वे शब्द होते हैं जो दो clauses को आपस में जोड़ते हैं और साथ ही किसी क्रिया के स्थान (Where), समय (When), या कारण (Why) की जानकारी भी देते हैं।
ये वाक्य में Relative Pronouns (who, which, that आदि) की तरह कार्य करते हैं, लेकिन ये Adverbs होते हैं।
मुख्य Relative Adverbs:
Relative Adverb |
अर्थ (हिन्दी में) |
क्या दर्शाता है |
Where |
जहाँ |
स्थान (Place) |
When |
जब |
समय (Time) |
Why |
क्यों |
कारण (Reason) |
उदाहरण (Examples):
- Where – स्थान को दर्शाता है
This is the house where I was born.
यह वह घर है जहाँ मैं पैदा हुआ था।
- “Where” ने “I was born” को “the house” से जोड़ा (और स्थान भी बताया)
- When – समय को दर्शाता है
I remember the day when we met.
मुझे वह दिन याद है जब हम मिले थे।
- “When” ने “we met” को “the day” से जोड़ा (और समय भी बताया)
- Why – कारण को दर्शाता है
I don’t know the reason why he left.
मुझे यह कारण नहीं पता क्यों वह चला गया।
- “Why” ने “he left” को “the reason” से जोड़ा (और कारण भी बताया)
Relative Adverb vs Conjunction:
Relative Adverb |
Conjunction |
I remember the day when we met. |
I met him when I was at school. |
- Relative Adverb दो clauses को संज्ञा से जोड़ता है (जैसे – the day, the place, the reason)
- जबकि Conjunction सीधे दो clauses को जोड़ता है।
विशेष बातें:
- Relative adverbs हमेशा किसी noun या pronoun से जुड़े रहते हैं।
- वे वाक्य को छोटा और सुंदर बनाते हैं।
(e.g. This is the school. I studied here. → This is the school where I studied.)
10. Interrogative Adverbs (प्रश्नवाचक क्रिया विशेषण)
Interrogative Adverbs वे शब्द होते हैं जो प्रश्न पूछने के लिए प्रयोग किए जाते हैं और किसी क्रिया के बारे में स्थान (Where), समय (When), तरीका (How), कारण (Why) आदि की जानकारी पूछते हैं।
Interrogative Adverbs हमेशा प्रश्नवाचक वाक्य (interrogative sentence) में प्रयोग होते हैं।
मुख्य Interrogative Adverbs की सूची:
Interrogative Adverb |
हिन्दी अर्थ |
यह किस बारे में पूछता है |
When |
कब |
समय (Time) |
Where |
कहाँ |
स्थान (Place) |
Why |
क्यों |
कारण (Reason) |
How |
कैसे |
तरीका/ढंग (Manner) |
How much |
कितना |
मात्रा (Quantity) |
How many |
कितने |
संख्या (Number) |
How often |
कितनी बार |
आवृत्ति (Frequency) |
How far |
कितनी दूरी |
दूरी (Distance) |
How long |
कितनी देर/अवधि |
समय अवधि (Duration) |
उदाहरण (Examples):
- When do you get up?
तुम कब उठते हो?
“When” समय पूछ रहा है। - Where is your bag?
तुम्हारा बैग कहाँ है?
“Where” स्थान पूछ रहा है। - Why are you late?
तुम क्यों लेट हो?
“Why” कारण पूछ रहा है। - How did you solve the problem?
तुमने समस्या कैसे हल की?
“How” तरीका पूछ रहा है। - How many students are in the class?
कक्षा में कितने विद्यार्थी हैं?
“How many” संख्या पूछ रहा है। - How often do you visit your grandparents?
तुम कितनी बार दादा-दादी से मिलने जाते हो?
“How often” आवृत्ति पूछ रहा है।
विशेष बातें:
- ये शब्द प्रश्नवाचक वाक्य की शुरुआत में आते हैं।
- इनका उत्तर एक सूचना में होता है, “yes” या “no” में नहीं।
तुलना:
वाक्य |
Interrogative Adverb |
उत्तर का प्रकार |
Why are you sad? |
Why |
कारण |
How much water do you need? |
How much |
मात्रा |
Where do you live? |
Where |
स्थान |
11.Adverb of Comparison (तुलनात्मक क्रिया विशेषण)
Adverb of Comparison वे क्रिया विशेषण होते हैं जो दो या दो से अधिक कार्यों, व्यक्तियों या स्थितियों के बीच तुलना करते हैं कि कोई कार्य कैसे, कितना या किस हद तक किया गया।
मुख्यतः तीन प्रकार के डिग्री (Degrees) में होते हैं:
Degree Type |
हिन्दी नाम |
उपयोग |
1. Positive Degree |
सामान्य रूप से |
बिना तुलना के |
2. Comparative Degree |
तुलना करने के लिए |
दो के बीच |
3. Superlative Degree |
सबसे उच्च स्तर |
तीन या अधिक के बीच तुलना |
उदाहरण सहित विवरण:
- Positive Degree – कोई तुलना नहीं
He runs fast.
वह तेज़ दौड़ता है।
(यहाँ कोई तुलना नहीं है)
- Comparative Degree – दो के बीच तुलना
She runs faster than her brother.
वह अपने भाई से तेज़ दौड़ती है।
(यहाँ दो लोगों के बीच तुलना हो रही है)
- Superlative Degree – सबसे अधिक स्तर
Among all students, Ravi runs the fastest.
सभी छात्रों में से रवि सबसे तेज़ दौड़ता है।
(यहाँ तीन या अधिक के बीच तुलना हो रही है)
कुछ सामान्य Adverbs और उनकी Comparative/Superlative Forms:
Positive |
Comparative |
Superlative |
fast |
faster |
fastest |
hard |
harder |
hardest |
early |
earlier |
earliest |
soon |
sooner |
soonest |
late |
later |
latest |
well |
better |
best |
badly |
worse |
worst |
विशेष बातें:
- कुछ adverbs अपने आप में ही irregular होते हैं (जैसे: well → better → best)
- Comparative में अक्सर “than” का प्रयोग होता है
- Superlative में “the” का प्रयोग होता है
12. Conjunctive Adverbs (संयोजक क्रिया विशेषण)
Conjunctive Adverb वह क्रिया विशेषण होता है जो दो स्वतंत्र वाक्यों (independent clauses) को जोड़ता है, और साथ ही यह दोनों के बीच का तार्किक संबंध (जैसे – कारण, विरोध, परिणाम, समय आदि) भी दर्शाता है।
ये दिखाते हैं:
- Reason (कारण)
- Result (परिणाम)
- Contrast (विरोध)
- Addition (जोड़ना)
- Sequence (क्रम) आदि।
सामान्य Conjunctive Adverbs की सूची:
श्रेणी |
Adverbs |
हिन्दी अर्थ |
Addition (जोड़ना) |
also, moreover, furthermore, besides |
भी, इसके अलावा |
Contrast (विरोध) |
however, nevertheless, still, instead |
लेकिन, फिर भी |
Result/Effect (परिणाम) |
therefore, thus, hence, consequently |
इसलिए, परिणामस्वरूप |
Time (समय) |
then, meanwhile, afterward, later |
तब, इस दौरान, बाद में |
Comparison (तुलना) |
likewise, similarly |
उसी तरह, वैसा ही |
Emphasis (बल देना) |
indeed, certainly, undoubtedly |
वास्तव में, निस्संदेह |
उदाहरण (Examples):
- She was ill; therefore, she didn’t attend the class.
वह बीमार थी; इसलिए वह कक्षा में नहीं आई।
“therefore” कारण और परिणाम को जोड़ रहा है। - I studied hard; however, I couldn’t pass.
मैंने कड़ी मेहनत की; फिर भी मैं पास नहीं हो सका।
“however” विरोध दर्शा रहा है। - He is very intelligent; moreover, he is hardworking.
वह बहुत बुद्धिमान है; इसके अलावा, वह मेहनती भी है।
“moreover” में दो गुणों को जोड़ा गया। - She finished her work; then, she went home.
उसने काम पूरा किया; फिर वह घर चली गई।
“then” क्रम को दर्शा रहा है।
विशेष बातें (Important Rules):
- Conjunctive adverbs अक्सर दो स्वतंत्र clauses को जोड़ते हैं।
- इनके पहले semicolon (;) और बाद में comma (,) लगाया जाता है।
He was tired; therefore, he rested. - ये conjunction नहीं बल्कि adverb होते हैं, लेकिन काम संयोजन (joining) का करते हैं।
तुलना:
वाक्य |
Conjunctive Adverb |
She didn’t study; therefore, she failed. |
therefore = परिणाम |
He wanted to help; however, he was too late. |
however = विरोध |
Adverbs Worksheet
Part A: Fill in the blanks with suitable adverbs
(कोष्ठक में दिए गए Adverb प्रकार के अनुसार रिक्त स्थान भरो।)
- He speaks __________. (Adverb of Manner)
- I met him __________. (Adverb of Time)
- She lives __________. (Adverb of Place)
- We __________ go to temple on Mondays. (Adverb of Frequency)
- He is __________ tired to work. (Adverb of Degree)
- He didn’t come to school, __________ he was ill. (Adverb of Reason)
- I will surely help you. → “Surely” is an Adverb of __________.
- He __________ lies. (Adverb of Negation)
- That is the place __________ I was born. (Relative Adverb)
- He didn’t study well; __________, he failed. (Conjunctive Adverb)
Part B: Identify the type of adverb in bold
- She always reaches on time.
- He ran fast in the race.
- We met yesterday.
- The dog is hiding under the bed.
- She sings very sweetly.
- He answered the question correctly.
- Why are you crying?
- I searched everywhere for my keys.
- Therefore, I cannot accept your request.
- This is the reason why I left.
Part C: Translate into English using correct adverbs
- वह हमेशा समय पर आता है।
- मैंने उसे कल देखा।
- वे बाहर खेल रहे हैं।
- मैं तुम्हें जरूर मदद करूंगा।
- वह नहीं आया क्योंकि वह बीमार था।
Part D: Choose the correct adverb
- He drives (slow / slowly).
- She is (too / very) tired to walk.
- They are waiting (outside / today).
- I will call you (why / when)?
- He was ill; (so / very) he didn’t attend class
Answer Key
Part A: Fill in the blanks
- politely / quickly / nicely
- yesterday / today / now
- here / there / outside
- usually / always / sometimes
- too / very / extremely
- because / since / as
- Affirmation
- never / not / hardly
- where
- therefore / however / thus
Part B: Identify the type of adverb
- always – Adverb of Frequency
- fast – Adverb of Manner
- yesterday – Adverb of Time
- under – Adverb of Place
- very – Adverb of Degree
- correctly – Adverb of Manner
- why – Interrogative Adverb
- everywhere – Adverb of Place
- therefore – Conjunctive Adverb
- why – Relative Adverb
Part C: Translation
- He always comes on time.
- I saw him yesterday.
- They are playing outside.
- I will surely help you.
- He didn’t come because he was ill.
Part D: Choose the correct adverb
- slowly
- too
- outside
- when
- so
Also read: Conjunctions – Types, useful Rules, and 20 Examples – Complete guide in Hindi