Modal verb May rules,uses and 20 examples explained clearly in Hindi

Introduction:-Modal Verb “May”

Modal Verb series में अब तक हम “Must” और “Should” के बारे में पढ़ चुके हैं। आज के इस article में हम Modal Verb “May” के rules, uses, sentence structure और examples को Hindi meaning के साथ आसान भाषा में समझेंगे, ताकि Hindi medium learners इसे आसानी से सीख सकें।
       Modal Verb “May” English grammar का एक important modal verb है जिसका प्रयोग मुख्य रूप से formal permission देने या लेने, संभावना (possibility) व्यक्त करने और आशीर्वाद या अभिशाप/शाप,  शुभकामना (wishes/blessings) देने के लिए किया जाता है।

 नोट:-सभी modal verbs की एक ही जगह जानकारी के लिए यह post जरूर पढ़े|

  Modal Verbs in Hindi – Complete Guide (Rules, Uses, Examples, MCQs & 12 FAQ)

  इस article में आप सीखेंगे:

Table Of Contents
  1. Introduction:-Modal Verb “May”
  2. May का Meaning (Meaning of May)
  3. May का Sentence Structure
  4. Modal verb May के Important Uses
  5. Formal Permission vs Informal Formal Permission
  6. 2. Possibility (संभावना) व्यक्त करने के लिए Modal verb May
  7. 3.Wishes या Blessings (कामना या आशीर्वाद) के लिए Modal verb May
  8. 4. Purpose (उद्देश्य) के लिए Modal verb May
  9. Summary Table (संक्षिप्त विवरण)
  10. Examples: Modal verb May
  11. Quick Self-Test (स्वयं जांचें): Modal verb May
  12. FAQs:Modal verb "May"

May का Meaning (Meaning of May)

  • सरल शब्दों में, May का अर्थ “सकता है, सकती है, सकते है, सकता हु” होता है ।
    जैसे
  • May I come in?
    क्या मैं अंदर आ सकता हूँ?
  • It may rain in the evening.
     शाम को बारिश हो सकती है।

May का Sentence Structure

Modal verb “May” का प्रयोग करते समय verb की first form (V1) का ही उपयोग किया जाता है। “May” के साथ अलग-अलग प्रकार के sentence structures बनते हैं।

1. Affirmative Sentence (सकारात्मक वाक्य)  

      Modal verb may की affirmative structure

  • Structure:
    Subject + May + Verb (V1) + Object
  • She may come tomorrow.
    वह कल आ सकती है।

2. Negative Sentence (नकारात्मक वाक्य)

  • Modal verb may की Negative structure
  • Structure:  Subject + May not + Verb (V1) + Object
  • She may not come today.
    वह आज नहीं आ सकती।

3. Interrogative Sentence (प्रश्नवाचक वाक्य)

  • Structure:
    May + Subject + Verb (V1) + Object ?
  • May I come in?
    क्या मैं अंदर आ सकता हूँ?

Modal verb May के Important Uses

1.Formal Permission (अनुमति) के लिए May का प्रयोग

जब हम formal permission मांगते या देते हैं, तब May का प्रयोग किया जाता है। यह Can से अधिक polite और formal होता है।

A. Asking permission(अनुमति माँगना):

  • May I come in, Sir?”

       क्या मैं अंदर आ सकता हूँ, सर?” (यह सबसे कॉमन फॉर्मल वाक्य है।)

  • May I ask a question regarding the project?

       क्या मैं प्रोजेक्ट के संबंध में एक प्रश्न पूछ सकता हूँ?

  • May I go to the toilet?

        क्या मैं शौचालय जा सकता हूँ?

B. Giving permission (अनुमति देना):

  • Yes, you may leave the office early today.

         हाँ, आज आप ऑफिस से जल्दी जा सकते हैं।

  • You may start the presentation now.

        अब आप प्रेजेंटेशन शुरू कर सकते हैं।

C. Refusing permission (अनुमति न देना/मना करना):

  • No, you may not enter the restricted area.

         नहीं, आप प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर सकते।

      आइये हम formal और informal  and polite request को समझते है|

Formal Permission vs Informal Formal Permission

A. Formal Permission

जब आप किसी ऊँचे पद वाले व्यक्ति, शिक्षक, अजनबी या बड़े व्यक्ति से बात करते हैं, तो “May” का प्रयोग करें। यह सबसे विनम्र (Polite) तरीका है।

        Rule: May + I + Verb (1st form)?

  • “May I come in, Sir?”

         “क्या मैं अंदर आ सकता हूँ, सर?” (बड़ी नम्रता के साथ)

  •  “May I ask a question?”

         “क्या मैं एक प्रश्न पूछ सकता हूँ?”

  • Giving Permission (अनुमति देना):

       “Yes, you may.” (हाँ, आप कर सकते हैं।)

B. Informal Permission (अनौपचारिक अनुमति) 

जब आप अपने दोस्तों, भाई-बहनों या बराबरी वालों से बात करते हैं, तो “Can” का प्रयोग किया जाता है। यह बोलचाल की भाषा (Casual) में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है।

        Rule: Can + I + Verb (1st form)?

  •  “Can I use your pen for a minute?”

         “क्या मैं एक मिनट के लिए तुम्हारा पेन ले सकता हूँ?” (दोस्तों के बीच)

  • “Can I see your phone?”

          “क्या मैं तुम्हारा फोन देख सकता हूँ?”

  • Giving Permission (अनुमति देना):

       “Sure, you can.” (हाँ, तुम ले सकते हो।)

C. Very Polite Request (बहुत विनम्र) — “Could”

अगर आप किसी अनजान व्यक्ति से बहुत ही शालीनता से कुछ मांगना चाहते हैं, तो “Could” का इस्तेमाल “May” से भी बेहतर माना जाता है।

  • “Could I borrow your umbrella, please?”
  • “क्या मैं आपका छाता उधार ले सकता हूँ?” (बहुत विनम्रता से)

 

उपरोक्त तीनो को तालिका के माध्यम से समझीए ।

Context (संदर्भ)Modal VerbTone (लहजा)Example (उदाहरण)
ProfessionalMayRespectful (सम्मानजनक)May I take a leave today?
Friends/FamilyCanFriendly (दोस्ताना)Can I have some water?
Extra PoliteCouldSoft (नरम)Could I speak to the manage

2. Possibility (संभावना) व्यक्त करने के लिए Modal verb May

जब किसी काम के होने की संभावना होती है, तब May का प्रयोग किया जाता है।                         

  • There may be a heavy snowfall today.
    आज भारी बर्फबारी हो सकती है।
  • She may come late.
    वह देर से आ सकती है।
  • He may call you tomorrow.
    वह आपको कल फोन कर सकता है।
  • We may win the match.
    हम मैच जीत सकते हैं।

3.Wishes या Blessings (कामना या आशीर्वाद) के लिए Modal verb May

Modal verb “May” का प्रयोग कई बार blessing (आशीर्वाद), boon (वरदान), curse (शाप) और wishes (शुभकामना) व्यक्त करने के लिए भी किया जाता है।किसी को दुआ या आशीर्वाद देने के लिए वाक्य की शुरुआत May से करते हैं और sentence के अंत में full stop (.) लगाते है |

  • Sentence structure:- May +  subject + Verb (1st form).
  •  Examples:
  • Blessing (आशीर्वाद):
    May God bless you.
    भगवान आपको आशीर्वाद दें।
  • Wish (शुभकामना):
    May you live long.
    आप लंबी उम्र जिएँ।
  • Wish (शुभकामना):
    May your dreams come true.
    आपके सपने पूरे हों।
  • Boon / Wish (कामना):
    May you succeed in life.
    आप जीवन में सफल हों।
  • Curse(शाप) बुरी कामना या दुर्भाग्य की इच्छा                                                                                            May you fail in your evil plans.
    तुम अपनी बुरी योजनाओं में असफल हो जाओ।

4. Purpose (उद्देश्य) के लिए Modal verb May

जब हम बताते हैं कि कोई काम किस मकसद से किया जा रहा है (अक्सर “so that” के साथ)।

  • We eat so that we may live.
  •  हम खाते हैं ताकि हम जीवित रह सकें।
  •  She works hard so that she may pass.
  •  वह कड़ी मेहनत करती है ताकि वह पास हो सके।

Summary Table (संक्षिप्त विवरण)

उपयोग (Use)उदाहरण (Example)भाव (Sense)
PermissionMay I use your laptop?Respectful (सम्मानजनक)
PossibilityShe may arrive soon.Likely (संभावित)
WishesMay you win the prize!Blessing (आशीर्वाद)
PurposeStudy so you may learn.Goal (लक्ष्य)

Examples: Modal verb May

  1. Formal Permission (औपचारिक अनुमति)

         जब आप किसी बड़े व्यक्ति या ऑफिस में अनुमति माँगते या देते हैं।

  •  May I take your pen for a moment?
    •  क्या मैं एक पल के लिए आपका पेन ले सकता हूँ?
  •  You may start the exam now.
    • आप अब परीक्षा शुरू कर सकते हैं।
  •  May I ask a question regarding this topic?
    •  क्या मैं इस विषय के बारे में एक प्रश्न पूछ सकता हूँ?
  1. Possibility (संभावना)

     जब किसी काम के होने के अच्छे चांस हों (लगभग 50% संभावना)।

  •  It may rain tonight.
    •  आज रात बारिश हो सकती है।
  •  He may be late for the meeting.
    •  वह मीटिंग के लिए लेट हो सकता है।
  • They may visit us next week.
    •  वे अगले हफ्ते हमारे यहाँ आ सकते हैं।
  1. Wishes and Blessings (शुभकामनाएं और आशीर्वाद)

       किसी को दुआ या आशीर्वाद देने के लिए वाक्य की शुरुआत May से करते हैं।

  • May God bless you!
    •  भगवान आपका भला करे!
  •  May you live a long and happy life!
    •  आपकी उम्र लंबी और खुशहाल हो!
  •  May all your dreams come true!
    •  आपके सभी सपने सच हों!
  1. Purpose (उद्देश्य)

       जब हम बताते हैं कि कोई काम किस मकसद से किया जा रहा है (अक्सर “so that” के साथ)।

  •  We eat so that we may live.
    •  हम खाते हैं ताकि हम जीवित रह सकें।
  •  She works hard so that she may pass.
    •  वह कड़ी मेहनत करती है ताकि वह पास हो सके।

Quick Self-Test (स्वयं जांचें): Modal verb May

इन वाक्यों को English में अनुवाद करने की कोशिश करें:

  1. क्या मैं खिड़की खोल सकता हूँ? (Formal)

  2. शायद आज वह जल्दी आ सकता है । (Possibility)

  3. भगवान आपको खुश रखे! (Blessing)

  4. क्या मैं यहाँ बैठ सकता हूँ? (Formal)

  5. शायद वह आज घर आ सकता है। (Possibility)

  6. भगवान आपको सफलता दे! (Blessing)

FAQs:Modal verb “May”

1. Modal verb May का हिंदी meaning क्या होता है?

Modal verb “May” का हिंदी अर्थ “सकना”, “हो सकता है” या “संभव है” होता है।
इसका प्रयोग संभावना (possibility) और अनुमति (permission) व्यक्त करने के लिए किया जाता है।
Example:
It may rain today. (आज बारिश हो सकती है।)

2.क्या Modal verb May का प्रयोग permission के लिए किया जाता है?

हाँ, “May” का प्रयोग formal permission माँगने या देने के लिए किया जाता है।
यह “Can” की तुलना में अधिक विनम्र और औपचारिक होता है।
Example:
May I come in? (क्या मैं अंदर आ सकता हूँ?)

3. May और Can में क्या अंतर है?

May का प्रयोग अधिक formal और polite permission के लिए किया जाता है, जबकि Can का प्रयोग सामान्य बातचीत में किया जाता है।
Example:
May I sit here? (Formal)
क्या मै यहाँ बैठ सकता हु ?
Can I sit here? (Informal)
क्या मै यहाँ बैठ सकता हु ?

4. May के बाद verb की कौन-सी form आती है?

May के बाद हमेशा verb की first form (V1) आती है।
Example:
She may come tomorrow.

5. क्या May का प्रयोग wishes और blessings के लिए भी होता है?

हाँ, May का प्रयोग good wishes और blessings देने के लिए भी किया जाता है।
Example:
May God bless you.
भगवान आपको आशीर्वाद दें।

Leave a Comment

Scroll to Top
Present Indefinite Tense PDF
Name