Modal Verb “Should” — Rules, Uses, & 10 Easy Examples Explained Clearly in Hindi

1.Introduction:Modal Verb “Should”

Modal series में आज हम modal verb “Should” के बारे में सीखेंगे। Should एक modal verb है, जिसका हिंदी अर्थ होता है “चाहिए”। इसका प्रयोग उस काम के लिए किया जाता है जो सही या उचित माना जाता है।

Should का उपयोग मुख्यतः advice (सलाह), suggestion (सुझाव), duty (कर्तव्य), expectation (उम्मीद) और probability (संभावना) व्यक्त करने के लिए किया जाता है।

आज के इस आर्टिकल में हम ‘Should’ के सभी महत्वपूर्ण उपयोगों को समझेंगे। साथ ही, हम ‘Lest’ के साथ इसके खास संबंध को भी जानेंगे, जो अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं (Competitive Exams) और रोजमर्रा की बातचीत में इस्तेमाल होता है।

अगर आप अपनी English Grammar को मजबूत करना चाहते हैं, तो यह पोस्ट अंत तक जरूर पढ़ें।

 Modals के बारे में अधिक जानकारी के लिए यह post जरूर पढ़े |

Modal Verbs in Hindi – Complete Guide (Rules, Uses, Examples, MCQs & 12 FAQ)

2.Structure of “Should

जब हम ‘Should’ का प्रयोग करते हैं, तो हमेशा Verb की First Form (V1) का इस्तेमाल होता है।

  • Affirmative (सकारात्मक): Subject + should + V1 + Object.
  • Negative (नकारात्मक): Subject + should not (shouldn’t) + V1 + Object.
  • Interrogative (प्रश्नवाचक): Should + Subject + V1 + Object?

3.Common Uses of Modal Verb “Should”(मुख्य उपयोग)

A. To Give Advice or Suggestion (सलाह या सुझाव देने के लिए)

जब हम किसी को बताते हैं कि उसके लिए क्या करना सही है।

  1. You should study hard for exams.
    तुम्हें परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।
  2. He should wake up early in the morning.
    उसे सुबह जल्दी उठना चाहिए।
  3. You should work hard.
    तुम्हें मेहनत करनी चाहिए।
  4. He should take medicine regularly.
    उसे नियमित रूप से दवा लेनी चाहिए।
  5. We should save money.
    हमें पैसे बचाने चाहिए।
  6. She should drink more water.
    उसे अधिक पानी पीना चाहिए।
  7. You should speak politely.
    तुम्हें विनम्रता से बोलना चाहिए।
  8. Students should revise their lessons daily.
    विद्यार्थियों को प्रतिदिन अपना पाठ दोहराना चाहिए।
  9. You should consult a doctor.
    तुम्हें डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
  10. He should exercise every day.
    उसे प्रतिदिन व्यायाम करना चाहिए।
  11. They should start the work now.
    उन्हें अब काम शुरू कर देना चाहिए।
  12. We should think positively.
    हमें सकारात्मक सोचना चाहिए।
  13. You should be careful while driving.
    तुम्हें गाड़ी चलाते समय सावधान रहना चाहिए।

 

B. To Express Duty or Responsibility (कर्तव्य या जिम्मेदारी)

जब हम किसी नैतिक जिम्मेदारी (Moral Obligation) की बात करते हैं।

  1. We should respect our elders.
    हमें अपने बड़ों का सम्मान करना चाहिए।
  2. Children should obey their parents.
    बच्चों को अपने माता-पिता की आज्ञा माननी चाहिए।
  3. Children should obey their parents.
    बच्चों को अपने माता-पिता की आज्ञा माननी चाहिए।
  4. We should respect our parents.
    हमें अपने माता-पिता का सम्मान करना चाहिए।
  5. Students should obey their teachers.
    विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों की बात माननी चाहिए।
  6. You should help the poor.
    तुम्हें गरीबों की मदद करनी चाहिए।
  7. We should keep our surroundings clean.
    हमें अपने आसपास का वातावरण साफ रखना चाहिए।
  8. Everyone should follow traffic rules.
    सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।
  9. Citizens should obey the law.
    नागरिकों को कानून का पालन करना चाहिए।
  10. We should save water.
    हमें पानी बचाना चाहिए।
  11. Children should respect elders.
    बच्चों को बड़ों का सम्मान करना चाहिए।
  12. You should complete your work on time.
    तुम्हें अपना काम समय पर पूरा करना चाहिए।
  13. Teachers should guide students properly.
    शिक्षकों को विद्यार्थियों का सही मार्गदर्शन करना चाहिए।
  14. We should protect the environment.
    हमें पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए।
  15. Every person should perform his duty honestly.
    प्रत्येक व्यक्ति को अपना कर्तव्य ईमानदारी से निभाना चाहिए।

C. Should For Possibility (संभावना )

जब हमें लगता है कि कुछ होना चाहिए (Logic के आधार पर)

  • They should be at home right now.
    उन्हें इस वक्त घर पर होना चाहिए।
  • They should be at home right now.
    उन्हें इस वक्त घर पर होना चाहिए।
  • The bus should come in a few minutes.
    बस कुछ मिनटों में आ जानी चाहिए।
  • He should not face any problem.
    उसे कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।
  • The work should not take much time.
    काम में अधिक समय नहीं लगना चाहिए।

D. Expectation (अपेक्षा या उम्मीद)

  • The train should arrive at 6 pm.
    ट्रेन शाम 6 बजे आ जानी चाहिए।
  • He should reach home by now.
    उसे अब तक घर पहुँच जाना चाहिए।
  • The result should come tomorrow.
    परिणाम कल आ जाना चाहिए।

4.Modal Verb “Should” with ‘Lest’ (एक खास नियम)

जब हम किसी को चेतावनी देते हैं कि “कहीं ऐसा न हो कि…”, तब हम Lest के साथ Should का जोड़ा (Pair) इस्तेमाल करते हैं।
याद रखें: ‘Lest’ एक नकारात्मक शब्द है, इसलिए इसके बाद वाले हिस्से में कभी भी ‘Not’ का प्रयोग नहीं होता।

Sentence Structure:

Sentence 1 + Lest + Subject + Should + V1

  • Examples (उदाहरण)
  1. A. Warning against a mistake (गलती से बचने के लिए)
    Work hard lest you should fail.
    कड़ी मेहनत करो कहीं ऐसा न हो कि तुम फेल हो जाओ।
    (यहाँ ‘fail not’ लिखना गलत होगा क्योंकि ‘lest’ का मतलब ही है ‘fail न हो जाओ’)
  2. B. Physical safety (शारीरिक सुरक्षा)
    Walk carefully lest you should fall.
    संभल कर चलो कहीं ऐसा न हो कि तुम गिर जाओ।
  3. C. Time management (समय प्रबंधन)
    Hurry up lest you should miss the train.
    जल्दी करो कहीं ऐसा न हो कि तुम्हारी ट्रेन छूट जाए।
  4. लिख लो कहीं तुम भूल न जाओ।
    (Write it down lest you should forget.)
  5. धीरे बोलो कहीं कोई सुन न ले।
    (Speak slowly lest someone should hear.)

5.Special Use of Modal Verb “Should”: Should Have + V3

जब हमें पास्ट (बीते समय) की किसी ऐसी बात का पछतावा हो जो होनी चाहिए थी पर नहीं हुई, तब हम ‘Should have’ का प्रयोग करते हैं। इसका अर्थ होता है “चाहिए था”।

  • 1. I should have studied harder for the exam.
    मुझे परीक्षा के लिए अधिक मेहनत से पढ़ना चाहिए था।
    2. You should have informed me earlier.
    तुम्हें मुझे पहले बता देना चाहिए था।
    3. He should have reached the station on time.
    उसे समय पर स्टेशन पहुँच जाना चाहिए था।
    4. She should have taken the medicine regularly.
    उसे नियमित रूप से दवा लेनी चाहिए थी।
    5. We should have completed the work yesterday.
    हमें कल काम पूरा कर लेना चाहिए था।
    6. They should have listened to the teacher.
    उन्हें शिक्षक की बात सुननी चाहिए थी।
    7. You should have apologized to him.
    तुम्हें उससे माफी माँग लेनी चाहिए थी।
    8. I should have called my friend.
    मुझे अपने दोस्त को फोन कर लेना चाहिए था।
    9. He should have worn a helmet.
    उसे हेलमेट पहनना चाहिए था।
    10. She should have saved some money.
    उसे कुछ पैसे बचा लेने चाहिए थे।

6.Frequently Asked Questions (FAQs):Modal Verb “Should”

निचे दिए गए प्रश्नों (Questions) के answers जानने के लिए (+) के निशान पर click करें |

7.Quiz: Uses of Modal Verb “Should”and ‘Lest’

Instructions: Choose the correct option to fill in the blanks.

  1. You _______ consult a doctor if you feel unwell.                                                                                             A) should B) would C) lest D) shall
  2. Work hard lest you _______ fail in the examination.                                                                                       A) will B) should C) may D) can
  3. We _______ respect our national flag.                                                                                                              A) shouldn’t B) should C) would D) lest
  4. Run fast lest you _______ miss the train.                                                                                                         A) should not B) will C) should D) might
  5. You _______ have told me the truth yesterday.                                                                                                A) should B) shall C) should have D) lest
  6. Pick the correct sentence:                                                                                                                                 A) Walk carefully lest you should not fall. B) Walk carefully lest you may fall. C) Walk carefully lest you should fall. D) Walk carefully lest you will fall.
  7. तुम्हें वहाँ नहीं जाना चाहिए।” – Translate into English:                                                                                      A) You should go there. B) You should not go there.   C) You should not gone there. D) You lest should go there.

Answer key

1. You _______ consult a doctor if you feel unwell.

Answer:

A) should (स्पष्टीकरण: यहाँ बीमार होने पर डॉक्टर से सलाह लेने का ‘सुझाव’ दिया जा रहा है।)

2. Work hard lest you _______ fail in the examination.

Answer: B) should (स्पष्टीकरण: नियम के अनुसार ‘Lest’ के साथ हमेशा ‘Should’ का प्रयोग होता है।)

3. We _______ respect our national flag. Answer:

B) should (स्पष्टीकरण: यह हमारा ‘नैतिक कर्तव्य’ (Moral Duty) है, जिसके लिए should का प्रयोग होता है।)

4. Run fast lest you _______ miss the train.

Answer: C) should (स्पष्टीकरण: ‘Lest’ के साथ ‘should not’ नहीं आता क्योंकि ‘lest’ में ‘not’ पहले से शामिल है।)

5. You _______ have told me the truth yesterday.

Answer: C) should have (स्पष्टीकरण: बीते हुए समय (Yesterday) की बात हो रही है, इसलिए ‘चाहिए था’ के लिए ‘should have + V3’ लगेगा।)

6. Pick the correct sentence:

Answer: C) Walk carefully lest you should fall. (स्पष्टीकरण: यह वाक्य व्याकरण की दृष्टि से सही है क्योंकि इसमें ‘lest’ के साथ ‘should’ है और ‘not’ का प्रयोग नहीं किया गया है।)

7. “तुम्हें वहाँ नहीं जाना चाहिए।” – Translate into English:

Answer: B) You should not go there. (स्पष्टीकरण: यह एक साधारण नकारात्मक सलाह (Negative Advice) है।)

Leave a Comment

Scroll to Top
Name
Name
Name
Name
Name
Name

Download PDF 

RBSE Class 10 Grammar Golden Rules and Questions Bank

Name
Present Indefinite Tense PDF
Name