Conditional sentences in English Grammar in Hindi
Conditional sentences क्या होते हैं?
Conditional Sentences वे वाक्य होते हैं जिनमें कोई शर्त (Condition) रखी जाती है। इनका मतलब है कि एक काम का होना, दूसरे काम पर निर्भर करता है।
यदि आप clause के बारे में अधिक जानना चाहते है तो यह post जरूर पढ़े
Clause in English Grammar in Hindi – Complete & Easy Guide (Noun, Adjective, Adverb Clause)
हिंदी में इनकी पहचान अक्सर “अगर” (If) शब्द से होती है।
- जैसे: “अगर तुम पढ़ोगे तो तुम पास हो जाओगे.”
इसके दो हिस्से होते हैं:
- If Clause (शर्त): जिस हिस्से में ‘If’ लगा हो।
- Main Clause (नतीजा): जो रिजल्ट बताता है।
नियम: अगर If वाला हिस्सा वाक्य के शुरू में आए, तो बीच में कॉमा ( , ) जरूर लगाएं।
- If you come, I will go. (अगर तुम आओगे, तो मैं जाऊंगा।)
Structure of Conditional sentences
If / Unless / When + condition (clause), result (main clause)
या
Result (main clause) + if / unless / when + condition (clause)
Examples:
- If it rains, I will stay at home.
- I will stay at home if it rains.
Conditional sentences की पहचान कैसे करें?
अगर sentence में ये words हों, तो वहाँ conditional clause होने की संभावना होती है:
- if (अगर)
- unless (अगर नहीं)
- when (जब)
- provided that (बशर्ते कि)
- as long as (जब तक)
Conditional sentencesके 4 मुख्य प्रकार
अंग्रेजी में मुख्य रूप से 4 प्रकार के Conditional Clause होते हैं। आइए इन्हें आसान भाषा में समझते हैं।
Zero Conditional (सच्चाई और Facts)
इसका इस्तेमाल तब करते हैं जब हम किसी Scientific Fact (वैज्ञानिक तथ्य) या General Truth (आम सच्चाई) की बात करते हैं। यहाँ परिणाम हमेशा 100% पक्का होता है।
- हिंदी पहचान: “अगर ऐसा होता है… तो वैसा होता है।” (ता है / ती है)
- Formula: If + Present Simple, … Present Simple
Examples:
- If you heat ice, it melts. (अगर आप बर्फ को गर्म करते हैं, तो वह पिघल जाती है।)
- If you touch fire, you get burned. (अगर आप आग को छूते हैं, तो आप जल जाते हैं।)
- First Conditional (भविष्य की संभावना)
यह सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। इसका यूज़ तब करते हैं जब भविष्य में किसी काम के होने की पूरी संभावना (Possibility) हो। यह “Real” सिचुएशन है।
- हिंदी पहचान: “अगर तुम ऐसा करोगे… तो वैसा हो जाएगा।” (गा / गे / गी)
- Formula: If + Present Simple, … Will + Verb (1st form)
बहुत जरूरी नियम: हिंदी में हम दोनों तरफ “गा/गे/गी” बोलते हैं (जैसे: अगर वो आएगा, तो मैं जाऊंगा)। लेकिन इंग्लिश में If वाले हिस्से में कभी Will नहीं लगता। वहां Present Tense लगता है।
- Wrong: If he will come, I will go.
- Right: If he comes, I will go.
Examples:
- If it rains, I will stay at home. (अगर बारिश होगी, तो मैं घर पर रहूँगा।)
- If you work hard, you will pass. (अगर तुम कड़ी मेहनत करोगे, तो पास हो जाओगे।)
Second Conditional (काल्पनिक / Imagination)
इसका इस्तेमाल “Imaginary” (काल्पनिक) बातों के लिए होता है। यानी ऐसी स्थिति जो अभी सच नहीं है, बस हम सोच रहे हैं (खयाली पुलाव)।
- हिंदी पहचान: “अगर मेरे पास ये होता… तो मैं वो कर लेता।” (ता / ते / ती)
- Formula: If + Past Simple, … Would + Verb (1st form)
Examples:
- If I won the lottery, I would buy a big house. (अगर मैं लॉटरी जीतता, तो एक बड़ा घर खरीदता।) – (जीतने का चांस न के बराबर है)
- If I knew his number, I would call him. (अगर मुझे उसका नंबर पता होता, तो मैं उसे कॉल करता।) – (अभी मुझे नंबर नहीं पता)
Note (Was/Were का नियम): इस तरह के वाक्यों में ‘I’, ‘He’, ‘She’ सबके साथ Were का ही प्रयोग होता है (Was का नहीं)।
- If I were a parrot, I would fly. (अगर मैं तोता होता, तो उड़ जाता।)
Third Conditional (पछतावा / Past Regret)
यह Past (भूतकाल) के बारे में होता है। जब कोई घटना हो चुकी है और अब हम पछता रहे हैं कि “काश मैंने ऐसा किया होता, तो रिजल्ट कुछ और होता।”
- हिंदी पहचान: “अगर तुमने ऐसा किया होता… तो वैसा हो गया होता।”
- Formula: If + Past Perfect (Had + V3), … Would Have + Verb (3rd form)
Examples:
- If I had studied, I would have passed. (अगर मैंने पढ़ाई की होती, तो मैं पास हो गया होता।) – (मतलब: मैंने पढ़ाई नहीं की और फेल हो गया)
- If you had told me, I would have helped you. (अगर तुमने मुझे बताया होता, तो मैंने तुम्हारी मदद की होती।)
एक नज़र में (Summary Chart)
याद रखने के लिए इस चार्ट का प्रयोग करें:
Type | हिंदी अर्थ | Formula (If वाला हिस्सा) | Formula (Result वाला हिस्सा) |
Zero | होता है (Fact) | Present Simple | Present Simple |
First | होगा (Future Real) | Present Simple | Will + V1 |
Second | होता (Imaginary) | Past Simple (V2) | Would + V1 |
Third | हो गया होता (Regret) | Past Perfect (Had + V3) | Would Have + V3 |
कुछ खास बातें (Important Notes)
- Unless का प्रयोग: “Unless” का मतलब होता है “If not” (अगर नहीं)।
- Unless you work hard, you will fail.
- (जब तक तुम मेहनत नहीं करोगे, तुम फेल हो जाओगे।)
- Note: Unless वाले हिस्से में कभी ‘not’ नहीं लगाते क्योंकि Unless खुद नेगेटिव है।
- Modals का प्रयोग: जरूरी नहीं कि हमेशा ‘Will’ या ‘Would’ ही आए। आप Can/Could/Might भी लगा सकते हैं।
- If I have money, I can help you. (मैं मदद कर सकता हूँ)
- Inversion (Formal) – इनवर्जन (औपचारिक) आप ज्यादा औपचारिक (formal) टोन के लिए “if” को हटा सकते हैं और शब्दों के क्रम (word order) को बदल सकते हैं।
- Had I known (बजाय If I had known के), I would have helped. (अगर मुझे पता होता, तो मैंने मदद की होती।)
- Should you see him (बजाय If you see him के), tell him to call me. (अगर वो तुम्हें दिखे, तो उसे मुझे कॉल करने को कहना।)
FAQ on Conditional sentences in English Grammar
- Conditional Clause क्या होता है?
Answer:
Conditional Clause वह clause होता है जो किसी condition (शर्त) को बताता है। यह अक्सर if, unless, when, provided that, as long as जैसे words से शुरू होता है।
Example:
If you work hard, you will pass.
(If you work hard = Conditional Clause)
- Conditional Clause और Main Clause में क्या difference है?
Answer:
- Conditional Clause condition बताता है।
- Main Clause उसका result बताता है।
Example:
If it rains, we will stay at home.
- If it rains = Conditional Clause
- we will stay at home = Main Clause
- Conditional sentences/Clause के कितने types होते हैं?
Answer:
Conditional Clause के 4 main types होते हैं:
- Zero Conditional
- First Conditional
- Second Conditional
- Third Conditional
1.Zero Conditional का use कब होता है?
Answer:
Zero Conditional का use general truth और scientific facts बताने के लिए होता है।
Example:
If you heat ice, it melts.
2.First Conditional का use कब होता है?
Answer:
First Conditional का use real और possible future condition के लिए होता है।
Example:
If you study, you will pass.
3.Second Conditional क्या बताता है?
Answer:
Second Conditional imaginary या unreal present/future situation बताता है।
Example:
If I were rich, I would buy a car.
4.Third Conditional का use कब होता है?
Answer:
Third Conditional का use past की unreal condition और regret दिखाने के लिए होता है।
Example:
If you had worked hard, you would have passed.
5.“If I was” सही है या “If I were” ?
Answer:
Grammar के अनुसार conditional sentence में “I” के साथ हमेशा “were” आता है।
Correct: If I were rich…
Wrong: If I was rich…
6.“Unless” का क्या meaning होता है?
Answer:
Unless = if … not
Example:
You will fail unless you work hard.
= You will fail if you do not work hard.
7.क्या If वाले sentence में “will” लगाते हैं?
Answer:
Generally If-clause में will नहीं लगाते (First Conditional में)।
Wrong: If you will work hard, you will pass.
Correct: If you work hard, you will pass.
8.Mixed Conditional क्या होता है?
Answer:
जब condition और result different time से related हों, उसे Mixed Conditional कहते हैं।
Example:
If I had studied, I would be a doctor now.
9.Conditional Clause spoken English में क्यों important है?
Answer:
Conditional Clause से हम:
- possibility
- imagination
- warning
- advice
- regret
MCQs: Conditional Sentences
Q1. If I ______ a bird, I would fly in the sky.
- A) was
- B) am
- C) were
- D) had been
Q2. If it rains tomorrow, I ______ at home.
- A) stay
- B) will stay
- C) stayed
- D) would stay
Q3. If you ______ water, it boils.
- A) heat
- B) heats
- C) will heat
- D) heated
Q4. If I ______ you, I would not do this.
- A) was
- B) am
- C) were
- D) have been
Q5. If she ______ invited me, I would have gone to the party.
- A) has
- B) had
- C) have
- D) was
Q6. ______ you work hard, you will not pass.
- A) If
- B) Unless
- C) When
- D) As soon as
Q7. If I had seen him, I ______ him.
- A) would stop
- B) will stop
- C) would have stopped
- D) had stopped
Q8. ______ you see him, please give him this book. (Formal)
- A) If
- B) Had
- C) Should
- D) Were
Q9. If he ______ earlier, he would have caught the train.
- A) left
- B) has left
- C) had left
- D) leaves
Q10. What would you do if you ______ your wallet?
- A) lost
- B) lose
- C) had lost
- D) will lose
Answers & Explanations
- Answer: (C) were
- Reason: यह Type 2 (Imaginary) सेंटेंस है। काल्पनिक वाक्यों में ‘I’ के साथ हमेशा were लगता है, ‘was’ नहीं।
- Answer: (B) will stay
- Reason: यह Type 1 (Future Real) है। “अगर कल बारिश होगी (If it rains), तो मैं घर पर रहूँगा (will stay)।”
- Answer: (A) heat
- Reason: यह Zero Conditional (Scientific Fact) है। “If + Present Simple, … Present Simple”। (You के साथ ‘heat’ आता है, ‘heats’ नहीं)।
- Answer: (C) were
- Reason: “अगर मैं तुम होता” (If I were you) – यह एक Standard Advice देने का तरीका है।
- Answer: (B) had
- Reason: यह Type 3 (Past Regret) है। इसका स्ट्रक्चर होता है: If + Past Perfect (Had + V3) … Would have + V3.
- Answer: (B) Unless
- Reason: Unless का मतलब होता है “If not” (जब तक नहीं)। वाक्य का अर्थ है: “जब तक तुम मेहनत नहीं करोगे (Unless you work hard), तुम पास नहीं होगे।”
- Answer: (C) would have stopped
- Reason: If वाले हिस्से में Had seen (Past Perfect) है, तो दूसरे हिस्से में Would have + V3 (stopped) आएगा। (Type 3).
- Answer: (C) Should
- Reason: यह Inversion Rule है। Future की बात हो रही है, इसलिए If you see him को फॉर्मल तरीके से Should you see him लिखा जा सकता है।
- Answer: (C) had left
- Reason: दूसरे हिस्से में would have caught है, तो If वाले हिस्से में Had + V3 (had left) ही आएगा।
- Answer: (A) lost
- Reason: सवाल What would you do (Type 2) में है, इसलिए If के साथ Past Simple (lost) आएगा।
एक छोटी सी अपील
अगर conditional Sentences के बारे में दी गयी जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो like जरूर करे ताकि मुझे काम करने का होंसला मिले और यदि अच्छी नहीं लगी हो तो comment करके जरूर बताये ताकि मै और प्रयास करू|

