Introduction
English Grammar में Conditional Sentences एक बहुत महत्वपूर्ण विषय है। इनका उपयोग किसी शर्त (condition) और उसके परिणाम (result) को व्यक्त करने के लिए किया जाता है। हिन्दी में हम अक्सर “अगर…तो…” “यदि –तो “जैसे वाक्य बोलते हैं, जिन्हें अंग्रेजी में If Clause की मदद से बनाया जाता है। यह टॉपिक इसलिए भी ज़रूरी है क्योंकि इसका प्रयोग रोज़मर्रा की बातचीत, लिखने (writing) और परीक्षाओं में बार-बार होता है।
इस अध्याय में हम Conditional Sentences के प्रकार, नियम (rules), संरचना (structure) और उदाहरणों को सरल हिन्दी में समझेंगे, ताकि आप इन्हें आसानी से सीखकर सही तरीके से प्रयोग कर सकें।
Conditional Sentences को समझने से पहले यह जानना बहुत जरूरी है कि Sentence क्या होता है और उसके प्रकार क्या हैं। यदि आप इसके बारे में विस्तार से पढ़ना चाहते हैं, तो हमारा “Sentence” पर लिखा गया पूरा लेख जरूर पढ़ें।
Sentence in English Grammar in Hindi | Types, Rules & Examples (Class 6–10)
Table of Contents
Conditional sentences क्या होते हैं?
Conditional Sentences वे वाक्य होते हैं जिनमें कोई शर्त (Condition) रखी जाती है। इनका मतलब है कि एक काम का होना, दूसरे काम पर निर्भर करता है।
हिंदी में इनकी पहचान अक्सर “अगर, यदि” (If) शब्द से होती है।
• जैसे: “अगर तुम पढ़ोगे तो तुम पास हो जाओगे.”
- वाक्य की बनावट (Structure)
इसके दो हिस्से होते हैं:
1. If Clause (शर्त): जिस हिस्से में ‘If’ लगा हो।
2. Main Clause (नतीजा): जो रिजल्ट बताता है।
नियम: अगर If वाला हिस्सा वाक्य के शुरू में आए, तो बीच में कॉमा ( , ) जरूर लगाएं।
• If you come, I will go. (अगर तुम आओगे, तो मैं जाऊंगा।)
Structure of Conditional Sentence
- If / Unless / When + condition (clause), result (main clause)
या
Result (main clause) + if / unless / when + condition (clause) - Examples:
- If it rains, I will stay at home.
- I will stay at home if it rains.
पहचान कैसे करें? (How to Identify)
अगर sentence में ये words हों, तो वहाँ conditional clause होने की संभावना होती है:
• if (अगर)
• unless (अगर नहीं)
• when (जब)
• provided that (बशर्ते कि)
• as long as (जब तक)
Types of Conditional Sentences
अंग्रेजी में मुख्य रूप से 4 प्रकार के Conditional Sentences होते हैं। आइए इन्हें आसान भाषा में समझते हैं।
Zero Conditional (सच्चाई और Facts)
- इसका प्रयोग तब करते हैं जब हम किसी Scientific Fact (वैज्ञानिक तथ्य) या General Truth (आम सच्चाई) की बात करते हैं। यहाँ परिणाम हमेशा 100% पक्का होता है।
हिंदी पहचान: “अगर ऐसा होता है… तो वैसा होता है।” (ता है / ती है) - Structure: If + Present Simple, … Present Simple
- Examples:
- If you heat ice, it melts. (अगर आप बर्फ को गर्म करते हैं, तो वह पिघल जाती है।)
- If you touch fire, you get burned. (अगर आप आग को छूते हैं, तो आप जल जाते हैं।)
First Conditional /Open Condition(भविष्य की संभावना)
- यह सबसे ज्यादा प्रयोग होता है। इसका यूज़ तब करते हैं जब भविष्य में किसी काम के होने की पूरी संभावना (Possibility) हो। यह “Real” सिचुएशन है।
हिंदी पहचान: “अगर तुम ऐसा करोगे… तो वैसा हो जाएगा।” (गा / गे / गी) - Structure: If + Present Simple, … Will + Verb (1st form)
बहुत जरूरी नियम: हिंदी में हम दोनों तरफ “गा/गे/गी” बोलते हैं (जैसे: अगर वो आएगा, तो मैं जाऊंगा)। लेकिन इंग्लिश में If वाले हिस्से में कभी Will नहीं लगता। वहां Present Tense लगता है।
Wrong: If he will come, I will go.
Right: If he comes, I will go. - Examples:
- If it rains, I will stay at home. (अगर बारिश होगी, तो मैं घर पर रहूँगा।)
- If you work hard, you will pass. (अगर तुम कड़ी मेहनत करोगे, तो पास हो जाओगे।)
Second Conditional/Unreal Conditional(काल्पनिक / Imagination)
- इसका प्रयोग “Imaginary” (काल्पनिक) बातों के लिए होता है। यानी ऐसी स्थिति जो अभी सच नहीं है, बस हम सोच रहे हैं (खयाली पुलाव)।
हिंदी पहचान: “अगर मेरे पास ये होता… तो मैं वो कर लेता।” (ता / ते / ती)
Structure: If + Past Simple, … Would + Verb (1st form) - Examples:
- If I won the lottery, I would buy a big house. (अगर मैं लॉटरी जीतता, तो एक बड़ा घर खरीदता।) – (जीतने का चांस न के बराबर है)
- If I knew his number, I would call him. (अगर मुझे उसका नंबर पता होता, तो मैं उसे कॉल करता।) – (अभी मुझे नंबर नहीं पता)
- Note (Was/Were का नियम): इस तरह के वाक्यों में ‘I’, ‘He’, ‘She’ सबके साथ Were का ही प्रयोग होता है (Was का नहीं)।
- If I were a parrot, I would fly. (अगर मैं तोता होता, तो उड़ जाता।)
Third Conditional /Impossible Conditional/Past Unreal Conditional
Summary Chart
| Type | हिंदी अर्थ | (If वाला हिस्सा) | (Result वाला हिस्सा) |
| Zero | होता है (Fact) | Present Simple | Present Simple |
| First | होगा (Future Real) | Present Simple | Will + V1 |
| Second | होता (Imaginary) | Past Simple (V2) | Would + V1 |
| Third | हो गया होता (Regret) | Past Perfect (Had + V3) | Would Have + V3 |
Important Notes
- 1. Unless का प्रयोग: “Unless” का मतलब होता है “If not” (अगर नहीं)।
Unless you work hard, you will fail.
(जब तक तुम मेहनत नहीं करोगे, तुम फेल हो जाओगे।)
Note: Unless वाले हिस्से में कभी ‘not’ नहीं लगाते क्योंकि Unless खुद नेगेटिव है। - 2. Modals का प्रयोग: जरूरी नहीं कि हमेशा ‘Will’ या ‘Would’ ही आए। आप Can/Could/Might भी लगा सकते हैं।
If I have money, I can help you. (मैं मदद कर सकता हूँ) - 3. Inversion (Formal) – इनवर्जन (औपचारिक) आप ज्यादा औपचारिक (formal) टोन के लिए “if” को हटा सकते हैं और शब्दों के क्रम (word order) को बदल सकते हैं।
• Had I known (बजाय If I had known के), I would have helped. (अगर मुझे पता होता, तो मैंने मदद की होती।)
• Should you see him (बजाय If you see him के), tell him to call me. (अगर वो तुम्हें दिखे, तो उसे मुझे कॉल करने को कहना।)
FAQ on Conditional Sentences in English Grammar
MCQs: Conditional Sentences
- Q1. If I ______ a bird, I would fly in the sky.
A) was
B) am
C) were
D) had been - Q2. If it rains tomorrow, I ______ at home.
A) stay
B) will stay
C) stayed
D) would stay - Q3. If you ______ water, it boils.
A) heat
B) heats
C) will heat
D) heated - Q4. If I ______ you, I would not do this.
A) was
B) am
C) were
D) have been - Q5. If she ______ invited me, I would have gone to the party.
A) has
B) had
C) have
D) was - Q6. ______ you work hard, you will not pass.
A) If
B) Unless
C) When
D) As soon as - Q7. If I had seen him, I ______ him.
A) would stop
B) will stop
C) would have stopped
D) had stopped - Q8. ______ you see him, please give him this book. (Formal)
A) If
B) Had
C) Should
D) Were - Q9. If he ______ earlier, he would have caught the train.
A) left
B) has left
C) had left
D) leaves - Q10. What would you do if you ______ your wallet?
A) lost
B) lose
C) had lost
D) will lose - Answers & Explanations
1. Answer: (C) were
• Reason: यह Type 2 (Imaginary) सेंटेंस है। काल्पनिक वाक्यों में ‘I’ के साथ हमेशा were लगता है, ‘was’ नहीं।
2. Answer: (B) will stay
• Reason: यह Type 1 (Future Real) है। “अगर कल बारिश होगी (If it rains), तो मैं घर पर रहूँगा (will stay)।”
3. Answer: (A) heat
• Reason: यह Zero Conditional (Scientific Fact) है। “If + Present Simple, … Present Simple”। (You के साथ ‘heat’ आता है, ‘heats’ नहीं)।
4. Answer: (C) were
• Reason: “अगर मैं तुम होता” (If I were you) – यह एक Standard Advice देने का तरीका है।
5. Answer: (B) had
• Reason: यह Type 3 (Past Regret) है। इसका स्ट्रक्चर होता है: If + Past Perfect (Had + V3) … Would have + V3.
6. Answer: (B) Unless
• Reason: Unless का मतलब होता है “If not” (जब तक नहीं)। वाक्य का अर्थ है: “जब तक तुम मेहनत नहीं करोगे (Unless you work hard), तुम पास नहीं होगे।”
7. Answer: (C) would have stopped
• Reason: If वाले हिस्से में Had seen (Past Perfect) है, तो दूसरे हिस्से में Would have + V3 (stopped) आएगा। (Type 3).
8. Answer: (C) Should
• Reason: यह Inversion Rule है। Future की बात हो रही है, इसलिए If you see him को फॉर्मल तरीके से Should you see him लिखा जा सकता है।
9. Answer: (C) had left
