1.Introduction:
Modal series में आज हम modal verb “Should” के बारे में सीखेंगे। Should एक modal verb है, जिसका हिंदी अर्थ होता है “चाहिए”। इसका प्रयोग उस काम के लिए किया जाता है जो सही या उचित माना जाता है।
Should का उपयोग मुख्यतः advice (सलाह), suggestion (सुझाव), duty (कर्तव्य), expectation (उम्मीद) और probability (संभावना) व्यक्त करने के लिए किया जाता है।
आज के इस आर्टिकल में हम ‘Should’ के सभी महत्वपूर्ण उपयोगों को समझेंगे। साथ ही, हम ‘Lest’ के साथ इसके खास संबंध को भी जानेंगे, जो अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं (Competitive Exams) और रोजमर्रा की बातचीत में इस्तेमाल होता है।
अगर आप अपनी English Grammar को मजबूत करना चाहते हैं, तो यह पोस्ट अंत तक जरूर पढ़ें।
Modals के बारे में अधिक जानकारी के लिए यह post जरूर पढ़े |
Modal Verbs in Hindi – Complete Guide (Rules, Uses, Examples, MCQs & 12 FAQ)
Table of Contents
2.Structure of “Should”
जब हम ‘Should’ का प्रयोग करते हैं, तो हमेशा Verb की First Form (V1) का इस्तेमाल होता है।
- Affirmative (सकारात्मक): Subject + should + V1 + Object.
- Negative (नकारात्मक): Subject + should not (shouldn’t) + V1 + Object.
- Interrogative (प्रश्नवाचक): Should + Subject + V1 + Object?
3.Common Uses of Modal Verb “Should”(मुख्य उपयोग)
A. To Give Advice or Suggestion (सलाह या सुझाव देने के लिए)
जब हम किसी को बताते हैं कि उसके लिए क्या करना सही है।
- You should study hard for exams.
तुम्हें परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। - He should wake up early in the morning.
उसे सुबह जल्दी उठना चाहिए।
B. To Express Duty or Responsibility (कर्तव्य या जिम्मेदारी)
जब हम किसी नैतिक जिम्मेदारी (Moral Obligation) की बात करते हैं।
- We should respect our elders.
हमें अपने बड़ों का सम्मान करना चाहिए। - Children should obey their parents.
बच्चों को अपने माता-पिता की आज्ञा माननी चाहिए।
C. For Possibility (संभावना )
जब हमें लगता है कि कुछ होना चाहिए (Logic के आधार पर)
- They should be at home right now.
उन्हें इस वक्त घर पर होना चाहिए।
D. Expectation (अपेक्षा या उम्मीद)
- The train should arrive at 6 pm.
ट्रेन शाम 6 बजे आ जानी चाहिए। - He should reach home by now.
उसे अब तक घर पहुँच जाना चाहिए। - The result should come tomorrow.
परिणाम कल आ जाना चाहिए।
4.Modal Verb “Should” with ‘Lest’ (एक खास नियम)
जब हम किसी को चेतावनी देते हैं कि “कहीं ऐसा न हो कि…”, तब हम Lest के साथ Should का जोड़ा (Pair) इस्तेमाल करते हैं।
याद रखें: ‘Lest’ एक नकारात्मक शब्द है, इसलिए इसके बाद वाले हिस्से में कभी भी ‘Not’ का प्रयोग नहीं होता।
Sentence Structure:
Sentence 1 + Lest + Subject + Should + V1
- Walk slowly lest you should fall.
- धीरे चलो कहीं ऐसा न हो कि तुम गिर जाओ।Work hard lest you should fail.
- कड़ी मेहनत करो कहीं ऐसा न हो कि तुम फेल हो जाओ।
- Hurry up lest you should miss the bus.
- जल्दी करो कहीं ऐसा न हो कि तुम्हारी बस छूट जाए।
5.Special Use of Modal Verb “Should”: Should Have + V3
जब हमें पास्ट (बीते समय) की किसी ऐसी बात का पछतावा हो जो होनी चाहिए थी पर नहीं हुई, तब हम ‘Should have’ का प्रयोग करते हैं। इसका अर्थ होता है “चाहिए था”।
- You should have told me earlier.
तुम्हें मुझे पहले बताना चाहिए था।
6.Frequently Asked Questions (FAQs):Modal Verb “Should”
निचे दिए गए प्रश्नों (Questions) के answers जानने के लिए (+) के निशान पर click करें |
7.Quiz: Use of Modal Verb “Should”and ‘Lest’
Instructions: Choose the correct option to fill in the blanks.
- You _______ consult a doctor if you feel unwell. A) should B) would C) lest D) shall
- Work hard lest you _______ fail in the examination. A) will B) should C) may D) can
- We _______ respect our national flag. A) shouldn’t B) should C) would D) lest
- Run fast lest you _______ miss the train. A) should not B) will C) should D) might
- You _______ have told me the truth yesterday. A) should B) shall C) should have D) lest
- Pick the correct sentence: A) Walk carefully lest you should not fall. B) Walk carefully lest you may fall. C) Walk carefully lest you should fall. D) Walk carefully lest you will fall.
- “तुम्हें वहाँ नहीं जाना चाहिए।” – Translate into English: A) You should go there. B) You should not go there. C) You should not gone there. D) You lest should go there.
Answer key
1. You _______ consult a doctor if you feel unwell.
Answer:
A) should (स्पष्टीकरण: यहाँ बीमार होने पर डॉक्टर से सलाह लेने का ‘सुझाव’ दिया जा रहा है।)
2. Work hard lest you _______ fail in the examination.
Answer: B) should (स्पष्टीकरण: नियम के अनुसार ‘Lest’ के साथ हमेशा ‘Should’ का प्रयोग होता है।)
3. We _______ respect our national flag. Answer:
B) should (स्पष्टीकरण: यह हमारा ‘नैतिक कर्तव्य’ (Moral Duty) है, जिसके लिए should का प्रयोग होता है।)
4. Run fast lest you _______ miss the train.
Answer: C) should (स्पष्टीकरण: ‘Lest’ के साथ ‘should not’ नहीं आता क्योंकि ‘lest’ में ‘not’ पहले से शामिल है।)
5. You _______ have told me the truth yesterday.
Answer: C) should have (स्पष्टीकरण: बीते हुए समय (Yesterday) की बात हो रही है, इसलिए ‘चाहिए था’ के लिए ‘should have + V3’ लगेगा।)
6. Pick the correct sentence:
Answer: C) Walk carefully lest you should fall. (स्पष्टीकरण: यह वाक्य व्याकरण की दृष्टि से सही है क्योंकि इसमें ‘lest’ के साथ ‘should’ है और ‘not’ का प्रयोग नहीं किया गया है।)
7. “तुम्हें वहाँ नहीं जाना चाहिए।” – Translate into English:
Answer: B) You should not go there. (स्पष्टीकरण: यह एक साधारण नकारात्मक सलाह (Negative Advice) है।)
