Parts of Speech in Hindi – Definition, 8 Types, Rules & Easy Examples | Complete Grammar Guide

 Introduction: Parts of speech in Hindi

Parts of Speech” English Grammar की नींव (foundation) होते हैं। अगर आपको Parts of Speech अच्छी तरह समझ में आ जाएँ, तो Tense, Voice, Narration, Sentence Making – सब आसान हो जाता है।

लेकिन ज़्यादातर students को confusion रहता है:

Noun क्या होता है? Verb क्या है? Adjective और Adverb में क्या difference है?

 इस complete guide में आप Parts of Speech in Hindi की definition, सभी 8 प्रकार, rules और examples आसान हिंदी में सीखेंगे।

 Parts of Speech क्या होते हैं?

Sentence में हर word का अपना एक काम होता है।
Words को उनके काम (function) के आधार पर अलग-अलग groups में बाँटा गया है – इन्हीं groups को Parts of Speech कहते हैं।

 Definition of Parts of Speech

The classification of words according to their use in a sentence is called Parts of Speech.

या

Words को sentence में उनके काम के अनुसार बाँटना ही Parts of Speech कहलाता है।

Parts of Speech in Hindi कितने होते हैं?

English Grammar में मुख्य रूप से 8 Parts of Speech होते हैं:

  1. Noun (संज्ञा)
  2. Pronoun (सर्वनाम)
  3. Adjective (विशेषण)
  4. Verb (क्रिया)
  5. Adverb (क्रिया-विशेषण)
  6. Preposition (संबंधबोधक)
  7. Conjunction (संयोजक)
  8. Interjection (विस्मयादिबोधक)

Noun (संज्ञा)

Noun वह word होता है जो किसी व्यक्ति, स्थान, वस्तु या भाव का नाम बताता है।

Examples:

  • Ram, Delhi, Book, Honesty

Sentence:

  • Ram is a good boy.

 पूरा detail पढ़ें: Noun in Hindi

Pronoun (सर्वनाम)

Pronoun वह word होता है जो Noun की जगह use होता है।

Examples:

  • He, She, It, They, I

Sentence:

  • Ram is absent. He is ill.

 पूरा detail पढ़ें: Pronoun in Hindi 

Adjective (विशेषण)

Adjective वह word होता है जो Noun या Pronoun की quality, quantity या number बताए।

Examples:

  • Good, Big, Five, Honest

Sentence:

  • He is a good boy.

 पूरा detail पढ़ें: Adjective in Hindi 

Verb (क्रिया)

Verb वह word होता है जो काम होना, करना या होना बताता है।

Examples:

  • Go, Eat, Is, Play

Sentence:

  • He plays cricket.

 पूरा detail पढ़ें: Verb in Hindi

Adverb (क्रिया-विशेषण)

Adverb वह word होता है जो Verb, Adjective या Adverb की विशेषता बताए।

Examples:

  • Slowly, Very, Always

Sentence:

  • He runs fast.

 पूरा detail पढ़ें: Adverb in Hindi 

Preposition (संबंधबोधक)

Preposition वह word होता है जो Noun/Pronoun का संबंध किसी दूसरे word से बताए।

Examples:

  • In, On, Under, At, With

Sentence:

  • The book is on the table.

 पूरा detail पढ़ें: Preposition in Hindi 

Conjunction (संयोजक)

Conjunction वह word होता है जो दो words, दो sentences या दो parts को जोड़ता है।

Examples:

  • And, But, Or, Because

Sentence:

  • Ram is poor but honest.

 पूरा detail पढ़ें: Conjunction in Hindi 

Interjection (विस्मयादिबोधक)

Interjection वह word होता है जो अचानक होने वाली feeling या emotion प्रकट करे।

Examples:

  • Wow!, Alas!, Hurrah!, Oh!

Sentence:

  • Wow! What a car.

 पूरा detail पढ़ें: Interjection in Hindi 

  Word की Category कैसे पहचानें?

  • अगर नाम बता रहा है → Noun
  • अगर Noun की जगह आया है → Pronoun
  • अगर quality/number बता रहा है → Adjective
  • अगर काम बता रहा है → Verb
  • अगर Verb की खासियत बता रहा है → Adverb
  • अगर relation बता रहा है → Preposition
  • अगर जोड़ रहा है → Conjunction
  • अगर feeling बता रहा है → Interjection

 Practice Exercise:Parts of Speech in Hindi

  1. A) Identify the Parts of Speech:
  2. Ram is a good boy.
  3. He plays cricket.
  4. The cat is under the table.
  5. Wow! What a scene.

 FAQs : Parts of Speech in Hindi

Parts of Speech (शब्द भेद) क्या होते हैं?

वाक्य में हर शब्द का एक काम (function) होता है।
इसी काम के आधार पर शब्दों को अलग-अलग वर्गों में बाँटा जाता है, जिन्हें Parts of Speech (शब्द भेद) कहते हैं।

अंग्रेज़ी में कुल कितने Parts of Speech होते हैं?

अंग्रेज़ी में 8 Parts of Speech होते हैं:
Noun (संज्ञा)
Pronoun (सर्वनाम)
Verb (क्रिया)
Adjective (विशेषण)
Adverb (क्रिया विशेषण)
Preposition (सम्बन्ध सूचक)
Conjunction (समुच्चय बोधक)
Interjection (विस्मयादिबोधक)

Noun (संज्ञा) क्या होता है?

जो शब्द किसी व्यक्ति, स्थान, वस्तु या भाव का नाम बताए, उसे Noun कहते हैं।
उदाहरण: Ram, Delhi, book, honesty

Pronoun (सर्वनाम) क्या होता है?

जो शब्द संज्ञा के स्थान पर प्रयोग होता है, उसे Pronoun कहते हैं।
उदाहरण: he, she, it, they,I,We,You

Verb (क्रिया) क्या होती है?

जो शब्द किसी कार्य (action) या अवस्था (state) को बताए, उसे Verb कहते हैं।
उदाहरण: run, eat, play,see,read,write

Adjective (विशेषण) क्या होता है?

जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता (quality) बताए, उसे Adjective कहते हैं।
उदाहरण: big, happy, red

Adverb (क्रिया विशेषण) क्या होता है?

जो शब्द क्रिया, विशेषण या अन्य क्रिया विशेषण की विशेषता बताए, उसे Adverb कहते हैं।
उदाहरण: quickly, very, well,slowly

Preposition (सम्बन्ध सूचक) क्या होता है?

जो शब्द वाक्य में दो शब्दों के बीच सम्बन्ध (relation) बताए, उसे Preposition कहते हैं।
उदाहरण: in, on, under, between

Conjunction (समुच्चय बोधक) क्या होता है?

जो शब्द शब्दों या वाक्यों को जोड़ता है, उसे Conjunction कहते हैं।
उदाहरण: and, but, because

 Conclusion: Parts of Speech in Hindi

अगर आपको Parts of Speech अच्छी तरह आ गए, तो आपकी English grammar की 50% problem यहीं solve हो जाती है।
इसलिए हर student को इसे strong करना चाहिए।

आपसे एक छोटी-सी अपील

अगर आपको Parts of Speech की यह post  useful लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर share करें और कोई doubt हो तो comment में पूछें।

Leave a Comment

Scroll to Top
Present Indefinite Tense PDF
Name