Infinitive in English Grammar in Hindi
क्या आप जानते हैं कि इंग्लिश में जब भी हम “ना” वाले शब्द (जैसे: खेलना, पढ़ना, सोना) इस्तेमाल करते हैं, तो अक्सर वहाँ Infinitive का प्रयोग होता है?
आज के इस लेसन में हम Infinitive को बहुत ही सरल भाषा में समझेंगे ताकि आप कभी भी अनुवाद (Translation) में गलती न करें।
Table of Contents
What is an Infinitive? (Infinitive क्या है?)
- Infinitive क्रिया (Verb) का वह रूप है जो वाक्य में Main Verb की तरह काम नहीं करता, बल्कि एक Noun, Adjective, या Adverb की तरह व्यवहार करता है।
- Infinitive का मुख्य काम वाक्य में “Action” दिखाना नहीं होता, इसका प्रयोग sentence में as subject, as object या फिर purpose बताने के लिए use किया जाता है।यह सामान्यतः main verb की तरह use नहीं होता।
- इसका Formula है: To + V1 (Verb की First Form)
How to Identify Infinitives? (पहचान कैसे करें?)
- निचे दिए गए sentences को देखिये।
1. मुझे पढ़ना है ।
2. मैं पढ़ना चाहता हु।
3. मै पढ़ना के लिए आया हु।
4. पढ़ना जरूरी है। - इन चारों वाक्यों को ध्यान से देखिये। इन सभी वाक्यों में “पढ़ना” शब्द आया है और हर जगह यह Infinitive के रूप में इंग्लिश में ट्रांसलेट होगा। लेकिन, हर वाक्य में इसके इस्तेमाल का उद्देश्य (Purpose) और English Structure अलग-अलग है।
आइये एक-एक करके इनको गहराई से समझते हैं: - 1. मुझे पढ़ना है।
भाव (Sense): यह वाक्य किसी मजबूरी, कर्त्तव्य (Duty), या पक्के इरादे (Plan) को दिखाता है। जब हिंदी में “ना है / नी है / ने हैं” आता है, तो हम Has to / Have To+V1या Is / Am / Are + To+V1का प्रयोग करते हैं।
English: I have to study. / I am to study.
यहाँ Infinitive का रोल: यह वाक्य के मुख्य भाव (Compulsion/Plan) को पूरा करने के लिए इस्तेमाल हुआ है। - 2. मैं पढ़ना चाहता हूँ।
भाव (Sense): यहाँ “चाहता हूँ” (Want) मुख्य क्रिया (Main Verb) है। आप क्या चाहते हैं? उसका जवाब है—”पढ़ना”।
English: I want to study.
यहाँ Infinitive का रोल: यहाँ To study एक Object (कर्म) की तरह काम कर रहा है। जब एक ही वाक्य में दो क्रियाएँ आती हैं (पहला- चाहना, दूसरा- पढ़ना), तो दूसरी क्रिया को जोड़ने के लिए हम To + V1का प्रयोग करते हैं। - 3. मैं पढ़ने के लिए आया हूँ।
भाव (Sense): यहाँ आपके आने का उद्देश्य (Purpose/Reason) बताया जा रहा है। आप क्यों आए हैं? “पढ़ने के लिए”। इंग्लिश में उद्देश्य बताने के लिए सिर्फ Infinitive (To + V1) लगा देना ही काफी होता है, अलग से “for” लिखने की ज़रूरत नहीं होती।
English: I have come to study. I have come for read गलत होगा
यहाँ Infinitive का रोल: यह यहाँ एक Adverb (क्रिया विशेषण) की तरह काम कर रहा है जो आने का कारण बता रहा है। - 4. पढ़ना ज़रूरी है।
भाव (Sense): इस वाक्य में किसी व्यक्ति द्वारा कोई काम नहीं किया जा रहा है, बल्कि “पढ़ना” खुद में एक विषय या नाम (Topic) बन गया है।
English: To study is important. (या आप Gerund का उपयोग करके Reading/Studying is important भी लिख सकते हैं)
यहाँ Infinitive का रोल: यहाँ To study वाक्य का Subject (कर्ता/Noun) बनकर सबसे आगे आया है।
Structure of Infinitive
| Infinitive | Hindi Meaning |
|---|---|
| to read | पढ़ना |
| to write | लिखना |
| to go | जाना |
| to play | खेलना |
| to read | पढ़ना |
| to write | लिखना |
Types of Infinitives
Infinitive मुख्यतः 2 प्रकार के होते हैं:
1.To-Infinitive
- To-Infinitive इंग्लिश ग्रामर का सबसे कॉमन और बुनियादी रूप है। जब हम “To” के साथ Verb की First Form (V1) का इस्तेमाल करते हैं, तो उसे To-Infinitive या Full Infinitive कहा जाता है।
यह वाक्य में मुख्य क्रिया (Main Action) नहीं होता, बल्कि यह किसी उद्देश्य, इच्छा, योजना या आदत को दिखाता है। - To-Infinitive के 7 मुख्य उपयोग
- वाक्य के कर्ता (Subject) के रूप में
जब हम किसी काम को ही वाक्य का मुख्य विषय बना देते हैं, तब To-Infinitive वाक्य की शुरुआत में आता है।
1. To walk is a good exercise. टहलना एक अच्छा व्यायाम है।
2. To tell lies is a sin. झूठ बोलना पाप है। - वाक्य के कर्म (Object) के रूप में
जब वाक्य में पहले से एक मुख्य क्रिया (जैसे: Want, Like, Love, Forget, Promise) हो, और उसके बाद “ना” वाला शब्द आए।
1. I want to learn English. मैं अंग्रेजी सीखना चाहता हूँ।
2. She promises to help me. वह मेरी मदद करने का वादा करती है। - उद्देश्य (Purpose या Reason) बताने के लिए
जब हमें यह बताना हो कि कोई काम क्यों किया जा रहा है। यहाँ हिंदी में “के लिए” का भाव आता है, लेकिन इंग्लिश में सिर्फ ‘To’ लगाने से काम चल जाता है।अलग से for नहीं लिखना पड़ता।
1. He went to Delhi to find a job. वह नौकरी ढूंढने के लिए दिल्ली गया।
2. We eat to live. हम जीने के लिए खाते हैं। - Adjective (विशेषण) की विशेषता बताने के लिए
अक्सर Easy, Difficult, Good, Happy, Sad जैसे विशेषणों के बाद इसका प्रयोग होता है।
1. English is easy to learn. अंग्रेजी सीखना आसान है।
2. I am happy to meet you. मैं आपसे मिलकर खुश हूँ। - “Too…to” और “Enough…to” के स्ट्रक्चर में
यह नियम परीक्षाओं (Exams) में बहुत पूछा जाता है:
1. He is too weak to walk. वह इतना कमज़ोर है कि चल नहीं सकता।
2. She is smart enough to understand this. वह इतनी समझदार है कि इसे समझ सके। - Infinitive after Certain Verbs
कुछ verbs के बाद infinitive का प्रयोग होता है।
Important Verbs: want, decide, hope, plan, learn, wish, refuse, agree, promise, attempt
Examples
1. I hope to win.
2. She refused to answer.
3. They agreed to help me.
4. He promised to return soon. - Infinitive after Question Words
Question words के बाद भी infinitive आ सकता है।
Examples:
1. I don’t know how to cook.
2. She explained where to go.
3. Tell me what to do.
2.Bare Infinitive
- साधारण भाषा में कहें तो जब हम Infinitive (Verb की First Form) का इस्तेमाल बिना ‘To’ के करते हैं, तो उसे Bare Infinitive कहा जाता है।
- इसे हम “Zero Infinitive” भी कहते हैं।
आम तौर पर Infinitive का मतलब To + V1 होता है, लेकिन इंग्लिश में कुछ ऐसे शब्द हैं जो अपने बाद ‘To’ को आने की अनुमति नहीं देते। वे सीधे V1 का उपयोग करते हैं। - ये 4 मुख्य जगहें हैं जहाँ Bare Infinitive का प्रयोग होता है:
- Modal Auxiliary Verbs के बाद
सभी Modal Verbs (जैसे: Can, Could, May, Might, Shall, Should, Will, Would, Must) के बाद हमेशा बिना ‘To’ वाला Infinitive आता है।
• I can speak English.
• You should study daily. - Let, Make, और Bid Verbs के बाद
जब वाक्य में Let (अनुमति देने के लिए) या Make (किसी से ज़बरदस्ती काम करवाने के लिए – Causative Verb) का प्रयोग एक्टिव वॉइस में होता है, तब ‘To’ का प्रयोग नहीं किया जाता।
• Let him to go home. उसे घर जाने दो।
• She made me cry. उसने मुझे रुलाया। - Verbs of Perception (इंद्रियों से जुड़े verbs) के बाद
जब हम किसी को कुछ करते हुए देखते या सुनते हैं, जैसे: See, Hear, Watch, Notice, Feel—तब उनके बाद ऑब्जेक्ट आने पर Bare Infinitive लगता है।
• I saw him cross the road. मैंने उसे रोड पार करते देखा।
• I heard her sing. मैंने उसे गाते हुए सुना। - ‘Had Better‘ और ‘Would Rather’ के बाद
सलाह देने या पसंद बताने वाले इन खास फ्रेजेस (Phrases) के साथ भी हमेशा ‘To’ को हटा दिया जाता है।
• You had better leave now. अच्छा होगा कि तुम अब निकलो।
• I would rather die than beg. मैं भीख मांगने के बजाय मरना पसंद करूँगा।
Infinitive Examples with Hindi Meaning
- I want to learn English.
मैं अंग्रेज़ी सीखना चाहता हूँ। - She plans to visit Delhi.
वह दिल्ली जाने की योजना बना रही है। - He came here to help me.
वह मेरी मदद करने यहाँ आया। - To forgive is divine.
क्षमा करना महान होता है। - They decided to leave early.
उन्होंने जल्दी जाने का निर्णय लिया। - We hope to win the match.
हमें मैच जीतने की आशा है। - He is ready to face the challenge.
वह चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। - I don’t know what to say.
मुझे नहीं पता क्या कहना है। - She is too tired to walk.
वह चलने के लिए बहुत थकी हुई है। - He made me laugh.
उसने मुझे हँसाया। - Let him speak.
उसे बोलने दो। - You must obey your parents.
तुम्हें अपने माता-पिता की बात माननी चाहिए। - I saw her cross the road.
मैंने उसे सड़क पार करते देखा। - He promised to return soon.
उसने जल्दी लौटने का वादा किया। - They refused to help us.
उन्होंने हमारी मदद करने से मना कर दिया। - She wants to become a doctor.
वह डॉक्टर बनना चाहती है। - We came to attend the meeting.
हम बैठक में भाग लेने आए। - He tried to solve the problem.
उसने समस्या हल करने की कोशिश की। - She learned to drive a car.
उसने कार चलाना सीखा। - I am happy to meet you.
आपसे मिलकर मुझे खुशी हुई।
How to Join Sentences Using Infinitive
- जब दो sentences में दूसरा sentence पहले sentence का:
purpose (उद्देश्य),
intention (इरादा),
aim (लक्ष्य)
बताता है, तब हम Infinitive (to + V1) का प्रयोग करके दोनों sentences जोड़ते हैं। - Basic Rule
Structure:Main Clause + to + V1 + remaining words
- Step 1:
पहले sentence को लिखें। - Step 2:
दूसरे sentence में:
subject हटाइए
helping verb हटाइए
“wanted to / wants to / went to” आदि हटाइए - Step 3:
केवल to + V1 और बाकी words रखिए।
- Example:
1.I came here. I wanted to meet you.
Step-by-Step:
1. पहला sentence लिखो- I came here
2. दूसरा sentence- I wanted to meet you में से “I wanted” को हटा दो
Final Sentence:
I came here to meet you.
Exercise: Join the Sentences Using Infinitive
- Infinitive से वाक्य जोड़िए
दिए गए वाक्यों को Infinitive (to + verb) का प्रयोग करके जोड़िए।
- He went to the market. He wanted to buy fruits.
- She studies hard. She wants to pass the exam.
- I came here. I wanted to meet you.
- They saved money. They wanted to buy a car.
- He called me. He wanted to invite me.
- We went to Jaipur. We wanted to attend the seminar.
- She opened the box. She wanted to see the gift.
- He works day and night. He wants to become successful
- I went to the library. I wanted to borrow some books.
- They exercise daily. They want to stay healthy.
- Answer Key
- He went to the market to buy fruits.
- She studies hard to pass the exam.
- I came here to meet you.
- They saved money to buy a car.
- He called me to invite me.
- We went to Jaipur to attend the seminar.
- She opened the box to see the gift.
- He works day and night to become successful.
- I went to the library to borrow some books.
- They exercise daily to stay healthy.
FAQs about Infinitive
Q1. Infinitive क्या होता है?
Infinitive verb का base form होता है जो सामान्यतः “to” के साथ प्रयोग होता है।
Q2. Bare Infinitive क्या होता है?
जब verb बिना “to” के प्रयोग होती है।
Q3. Modal verbs के बाद क्या आता है?
Modal verbs के बाद हमेशा V1 (bare infinitive) आता है।
Q4. क्या infinitive noun की तरह काम कर सकता है?
हाँ। Infinitive noun, adjective और adverb तीनों की तरह काम कर सकता है।
