Adjectives in English Grammar: Meaning, Types, Rules and 20 Easy Examples

Introduction:Adjectives in English Grammar

अंग्रेजी व्याकरण (English Grammar) में Adjective (विशेषण) का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। Adjectives ऐसे शब्द होते हैं जो किसी Noun (संज्ञा) या Pronoun (सर्वनाम) की विशेषता बताते हैं। ये किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान या जानवर के गुण, संख्या, मात्रा, रंग, आकार आदि के बारे में अतिरिक्त जानकारी देते हैं। Adjectives के प्रयोग से वाक्य अधिक स्पष्ट, सुंदर और प्रभावशाली बन जाते हैं।

इस लेख में हम Adjectives का अर्थ, परिभाषा, प्रकार, नियम, कार्य, उदाहरण और अभ्यास को आसान हिन्दी भाषा में समझेंगे, जिससे हिन्दी माध्यम के विद्यार्थियों को विषय समझने में आसानी होगी।

Table of Contents

Adjectives meaning in English

Adjectives are words that describe or modify nouns or pronouns. They give more information about a person, place, thing, or idea by telling us what kind, which one, how many, or how much.

Adjective meaning in Hindi

विशेषण ऐसे शब्द हैं जो संज्ञा या सर्वनाम का वर्णन या संशोधन करते हैं। वे किसी व्यक्ति, स्थान, चीज़ या विचार के बारे में अधिक जानकारी हमें यह बताकर देते हैं कि किस प्रकार, कौन सा, कितने या कितना।

  • Examples:
    • She has a beautiful dress.
    → ‘Beautiful’ tells us what kind of dress.
    • I saw three birds.
    → ‘Three’ tells us how many birds.
    • That book is interesting.
    → ‘That’ points out which book.

Functions of Adjectives विशेषण के कार्य:

Adjectives (विशेषण) का काम है noun (संज्ञा) की तारीफ करना या उसके बारे में ज़्यादा जानकारी देना — जैसे कोई चीज़ कैसी है, कितनी है, कौन-सी है वगैरह।

तीन Main Positions of Adjectives

  • 1. Attributive Position (संज्ञा से पहले)
    जब adjective noun से पहले आता है।
    यानी सीधा noun की तारीफ करके आता है – बिना किसी verb के बीच में आने के।
    Structure: Adjective + Noun
    Examples:
    • She is a kind girl.
    वह एक दयालु लड़की है।
    • We saw a huge elephant.
    हमने एक बहुत बड़ा हाथी देखा।
    ये position सबसे common है, यानी adjectives ज़्यादातर यहीं रहते हैं।
  • 2. Predicative Position (verb के बाद, noun को describe करते हुए)
    जब adjective verb के बाद आता है और subject को describe करता है।
    ये तब होता है जब sentence में कोई linking verb हो — जैसे: is, are, was, seems, becomes, looks, feels, वगैरह।
    Structure: Subject + Linking Verb + Adjective
    Examples:
    • The baby is cute.
    बच्चा प्यारा है।
    • She looks happy
    वह आज खुश लग रही है।
    याद रखो – यह adjective सीधा subject के बारे में बात कर रहा होता है, बस बीच में एक verb होता है।
  • 3. Postpositive Position (noun के बाद)
    जब adjective noun के तुरन्त बाद आता है।
    यह थोड़ा formal या poetic English में ज़्यादा होता है, और कुछ legal या official phrases में भी।
    Examples:
    • The president elect will take charge soon.
    (नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जल्द कार्यभार संभालेंगे।)
    • We need someone strong.
    (हमें कोई मज़बूत चाहिए।)

Type Where?Example Hindi
AttributiveNoun से पहलेShe wore a beautiful dress.सुंदर ड्रेस
PredicativeVerb के बाद, subject की बातThe dress is beautiful.ड्रेस सुंदर है
Postpositive (rare)Noun के तुरंत बादThe only option availableउपलब्ध विकल्प

Types of Adjectives विशेषण के प्रकार

  • Adjectives वो शब्द होते हैं जो noun या pronoun की quality, quantity, number, identity, या ownership बताते हैं।
  1. . Adjective of Quality
    – यह किसी noun की प्रकार या विशेषता (quality/kind) को दर्शाता है।
    Examples: honest, tall, beautiful, black
  2.  Adjective of Quantity
    – यह यह बताता है कि कितना (how much) है — uncountable nouns के साथ use होता है।
    Examples: some, little, much, enough
  3.  Adjective of Number
    – यह बताता है कि कितने (how many) हैं — countable nouns के साथ use होता है।
    Examples: one, two, few, many, several
  4.  Demonstrative Adjective
    यह noun को point out करता है — कौन-सा वाला।
    Examples: this, that, these, those
    Example: This book is mine.
  5.  Interrogative Adjective
    – ये adjectives questions में use होते हैं, noun से पहले आते हैं।
    Examples: which, what, whose
    Example: Which color do you like?
  6.  Possessive Adjective
    – यह noun के साथ use होकर अधिकार (ownership/possession) दिखाते हैं।
    Examples: my, your, his, her, our, their
    Example: This is my pen.
  7.  Exclamatory Adjective
    – यह noun के साथ use होकर भावना या आश्चर्य प्रकट करता है।
    Example: What a beautiful day!
  8.  Proper Adjective
    – यह किसी देश, जाति या विशेष नाम से बना adjective होता है।
    Examples: Indian, American, Chinese, Shakespearean
    Example: I love Italian food.
  9.  Emphasising Adjective
    – ये adjective noun पर ज़ोर (emphasis) डालने का काम करते हैं।
    Examples: own, very, real, actual
    Example: He solved the problem with his own effort.

1.What is Adjective of Quality? (गुणवाचक विशेषण क्या होता है?)

जब कोई adjective (विशेषण) किसी व्यक्ति या चीज़ का गुण, स्वभाव, रूप, या खासियत बताता है, तो उसे Adjective of Quality कहते हैं।
ये बताता है कि noun कैसा है?
मतलब — What kind of person or thing?
गुणवाचक विशेषण वो होता है जो किसी संज्ञा (person/place/thing) के स्वभाव, रंग, रूप, व्यवहार या विशेषता को बताता है।

SentenceAdjective of QualityMeaning in Hindi
She is a kind woman.kindवह एक दयालु महिला है।
He is a brave soldier.braveवह एक बहादुर सैनिक है।
We bought a beautiful house.beautifulहमने एक सुंदर घर खरीदा।
This is a tough question.toughयह एक कठिन सवाल है।
My friend is very honest.honestमेरा दोस्त बहुत ईमानदार है।

2.What is Adjective of Quantity? (परिमाणवाचक विशेषण क्या होता है?)

जब कोई adjective (विशेषण) किसी noun की मात्रा (quantity) को बताता है — कितना?
लेकिन ध्यान रहे: गिनती नहीं बताता, सिर्फ मात्रा का अंदाज़ा देता है।
परिमाणवाचक विशेषण वो होता है जो बताता है कि कोई चीज़ कितनी मात्रा में है — लेकिन गिनकर नहीं, सिर्फ अनुमान से।Examples with Hindi Meaning:

SentenceAdjective of QuantityHindi Meaning
I have some money.someमेरे पास थोड़ा पैसा है।
She gave me little help.littleउसने मुझे थोड़ी मदद की।
There is enough food for all.enoughसभी के लिए पर्याप्त खाना है।
He has no patience.noउसमें कोई धैर्य नहीं है।
We need much water.muchहमें बहुत सारा पानी चाहिए।

Common Adjectives of Quantity:

WordHindi Meaning
someकुछ
littleथोड़ा
muchअधिक, बहुत
enoughपर्याप्त
sufficientकाफी
noकोई नहीं
allसब
halfआधा
wholeपूरा
  • Important Notes:
    • ये adjectives uncountable nouns के साथ आते हैं।
    ➤ जैसे: water, milk, sugar, advice, time, love, etc.
  • Example:
  1. I have some milk. (milk – uncountable)
  2. I have some books. यहाँ “some” adjective of number हो सकता है।

3.What is an Adjective of Number? (संख्यावाचक विशेषण क्या होता है?)

  • जब कोई adjective किसी noun की संख्या या उसकी स्थिति (order) को बताता है, तो उसे Adjective of Number कहते हैं।
  • ये adjectives जवाब देते हैं:
    • कितने? (How many?)
    • कौन से क्रम पर? (In what order?)
  • संख्यावाचक विशेषण वह होता है जो किसी संज्ञा की संख्या या क्रम को बताए।
  • मतलब – एक, दो, पहला, दूसरा, कुछ, सभी, कई, कुछ नहीं वगैरह।

Types of Adjective of Number (3 Main प्रकार)

  1. Definite Numeral Adjective (निश्चित संख्या बताने वाला)
    जो exact संख्या या क्रम को बताएं।
    Examples:
    • One, two, three (1, 2, 3)
    • First, second, third
    • Both, all
    Examples in Sentences:
    • I have three brothers. (मेरे तीन भाई हैं।)
    • She got the first prize.(उसे पहला इनाम मिला।)
    • All students are present. (सभी छात्र उपस्थित हैं।)
  2. Indefinite Numeral Adjective (अनिश्चित संख्या बताने वाला)
    जो exact संख्या न बताकर केवल मात्रा या संख्या का आभास कराएं।
    Examples: Some, many, few, several, all, much, enough
    Examples in Sentences:
    • Many people attended the wedding. (कई लोग शादी में आए।)
    • Few students passed the exam. (कम छात्रों ने परीक्षा पास की।)
    • He drank much (उसने अधिक पानी पिया।)
  3.  Distributive Numeral Adjective (वितरण सूचक विशेषण)
    जब हम किसी को अलग-अलग या व्यक्तिगत रूप से दिखाएं।
    Examples:
    • Each, every, either, neither
    Examples in Sentences:
    • Each student was given a book.(प्रत्येक छात्र को किताब दी गई।
    • Every child needs love. हर बच्चे को प्यार चाहिए।
    • You can choose either. तुम किसी एक हाथ को चुन सकते हो।

4.What is a Demonstrative Adjective? (संकेतवाचक विशेषण क्या होता है?)

जब कोई adjective किसी noun की ओर इशारा (संकेत) करता है — “यह”, “वह”, “ये”, “वे” — तो उसे Demonstrative Adjective कहते हैं।
यह nouns से पहले आता है और बताता है कि हम किस चीज़ की बात कर रहे हैं।
Demonstrative Adjective वो विशेषण होता है जो किसी noun को संकेत करके बताता है – यानी यह वाला, वह वाला, ये वाले, वे वाले।
Common Demonstrative Adjectives:

WordHindi Meaning
Thisयह (एकवचन, पास की चीज़)
Thatवह (एकवचन, दूर की चीज़)
Theseये (बहुवचन, पास की चीज़ें)
Thoseवे (बहुवचन, दूर की चीज़ें)

Examples with Hindi Meaning:

SentenceExplanationHindi Translation
This book is mine.(book – पास है)यह किताब मेरी है।
That car is expensive.(car – दूर है)वह कार महँगी है।
These flowers are beautiful.(flowers – पास हैं)ये फूल सुंदर हैं।
Those boys are naughty.(boys – दूर हैं)वे लड़के शरारती हैं।

यहाँ “this, that, these, those” के बाद सीधा noun आ रहा है, इसलिए ये Demonstrative Adjectives हैं।
ध्यान देने वाली बात:
• अगर “this, that, these, those” noun के बिना अकेले खड़े हों, तो वो pronoun होते हैं।
लेकिन अगर noun साथ हो, तो वो adjective बन जाते हैं।

(Adjective) Pronoun
This book is good.This is good.
Those people are late.Those are late

5.What is an Interrogative Adjective? (प्रश्नवाचक विशेषण क्या होता है?)

जब कोई adjective किसी noun से सवाल पूछे, यानी noun से पहले आकर question बनाए
तब उसे कहते हैं Interrogative Adjective।
Interrogative Adjective वो विशेषण होता है जो noun के साथ मिलकर प्रश्न बनाता है।
जैसे — कौन-सा, किसका, क्या वगैरह।

Common Interrogative Adjectives:

WordHindi Meaning
Whatक्या
Whichकौन-सा
Whoseकिसका

इन सभी के बाद noun आता है — यही इनकी पहचान है।                                                                          Examples with Hindi Meaning:

SentenceExplanationHindi
What book do you want?(book – noun है)तुम्हें क्या किताब चाहिए?
Which color do you like?(color – noun है)तुम्हें कौन-सा रंग पसंद है?
Whose pen is this?(pen – noun है)यह किसका पेन है?

यहाँ “what, which, whose” के बाद noun आ रहा है, इसलिए ये interrogative adjectives हैं।

ध्यान देने वाली बात:
अगर “what, which, whose” के बाद noun नहीं आता, तो वो pronoun कहलाते हैं, न कि adjective।

 Adjective (noun के साथ)Pronoun (noun के बिना)
What time is it?What is the time?
Which subject is hard?Which is hard?
Whose car is red?Whose is red?

6.What is a Possessive Adjective? (स्वामित्ववाचक विशेषण क्या होता है?)

  • जब कोई adjective noun से पहले आकर ये बताए कि वो चीज़ किसकी है, तो उसे कहते हैं Possessive Adjective।यानी ये noun के मालिकाना हक़ (ownership) को दिखाते हैं।
  • Possessive Adjective वो शब्द होते हैं जो noun से पहले आकर बताते हैं कि वो चीज़ किसकी है।

Common Possessive Adjectives:

WordHindi Meaning
myमेरा
yourतुम्हारा / आपका
hisउसका (लड़के के लिए)
herउसकी (लड़की के लिए)
itsउसका (जड़ या जानवर)
ourहमारा
theirउनका

Examples with Hindi Meaning:

SentenceExplanationHindi Translation
My name is Rahul.(name – मेरा है)मेरा नाम राहुल है।
This is your pen.(pen – तुम्हारी है)यह तुम्हारा पेन है।
Her dress is beautiful.(dress – लड़की की है)उसकी ड्रेस सुंदर है।
We love our school.(school – हमारी है)हम अपनी स्कूल से प्यार करते हैं।
Their house is big.(house – उनका है)उनका घर बड़ा है।
The dog wagged its tail.(tail – कुत्ते की है)कुत्ते ने अपनी पूंछ हिलाई।

Note: ये हमेशा noun से ठीक पहले आते हैं।
Don’t Confuse With:
कुछ लोग Possessive Pronoun से इसे मिला बैठते हैं। फर्क समझो

Possessive AdjectivePossessive Pronoun
This is my book.This book is mine.
That is our house.That house is ours.

7.What is an Exclamatory Adjective? (विस्मयादिबोधक विशेषण क्या होता है?)

  • जब कोई adjective किसी noun के साथ मिलकर surprise, joy, anger, या shock जैसी भावना (emotion) को ज़ाहिर करता है, तो उसे Exclamatory Adjective कहते हैं।
  • ये sentences में ज़्यादातर “What” के साथ आता है — और बाद में कोई noun होता है।
    Exclamatory adjective वो होता है जो किसी noun के साथ मिलकर भावना (अचरज, खुशी, गुस्सा, दुःख, हैरानी) को दर्शाता है।
  • Structure:
    What + Adjective + Noun + (!)
    Examples with Hindi meaning:
SentenceHindi Meaning
What a beautiful view!कितना सुंदर नज़ारा है!
What a naughty child!कितना शरारती बच्चा है!
What a terrible idea!कितनी खराब सोच है!
What an amazing story!कितनी शानदार कहानी है!
What a foolish man!कितना मूर्ख आदमी है!
  • इन सभी में “what” + adjective + noun + emotion मिलाकर एक exclamatory expression बना है।
    Important Point:
    • “What” यहाँ interrogative (प्रश्नवाचक) नहीं होता, बल्कि भावनाओं को ज़ाहिर करने वाला word होता है।
    • ये exclamatory sentences होते हैं, इसलिए इनका end अक्सर exclamation mark (!) से होता है।

8.What is a Proper Adjective? (Proper Adjective क्या होता है?)

  • जब कोई adjective किसी विशेष नाम (Proper Noun) से बना हो और किसी चीज़ की origin (उत्पत्ति), स्थान, जाति या विशेषता को बताता हो — तो उसे कहते हैं Proper Adjective।
  • Proper Adjective वो होता है जो किसी देश, व्यक्ति, भाषा, जाति, धर्म या ब्रांड के नाम से बना हो और किसी noun की विशेषता बताए।
    ये हमेशा capital letter से शुरू होता है।
  • Examples with Hindi Meaning:
SentenceProper AdjectiveHindi Meaning
I love Indian food.Indian (India से)मुझे भारतीय खाना पसंद है।
She wore a Chinese dress.Chinese (China से)उसने चाइनीज़ ड्रेस पहनी।
He reads English novels.English (England से)वह अंग्रेज़ी उपन्यास पढ़ता है।
We visited a Buddhist temple.Buddhist (Buddha से)हमने एक बौद्ध मंदिर देखा।
He enjoys Italian music.Italian (Italy से)उसे इतालवी संगीत पसंद है।
  • ध्यान रखने वाली बातें:
  • Proper Adjective हमेशा noun से पहले आता है।
  • Capital letter से शुरू होता है।
  • ये किसी चीज़ की special identity बताता है — nationality, culture, origin, आदि।

9.Emphasising Adjective (ज़ोर देने वाला विशेषण)

  • Emphasising Adjective क्या होता है?
    जब कोई adjective किसी noun पर ज़ोर डालने के लिए आता है — यानी बात को strongly और clearly कहने के लिए —तो उसे Emphasising Adjective कहते हैं।
  • Emphasising Adjective वो विशेषण होता है जो noun की बात को ज़ोर देकर बताता है — जैसे:
    own (अपना), very (वही), actual (वास्तविक), real (असली)
  • Common Emphasising Adjectives
WordHindi Meaning
ownअपना/स्वयं का
veryवही/बिलकुल वही
actualअसली/वास्तविक
realअसली
SentenceEmphasising AdjectiveHindi Translation
He did it with his own hands.ownउसने ये अपने हाथों से किया।
She is the very girl I was talking about.veryयही वो लड़की है जिसके बारे में मैं कह रहा था।
This is the actual reason.actualयही असली कारण है।
That was his real motive.realवो उसका वास्तविक उद्देश्य था।

ध्यान देने वाली बातें:
• Emphasising adjective हमेशा noun से पहले आता है।
• यह बात को clear, specific और ज़ोरदार बनाता है।

Order of Adjectives

  • जब हम एक से ज़्यादा adjectives (विशेषण) एक साथ किसी noun (संज्ञा) के लिए इस्तेमाल करते हैं, तो उनका एक fixed order होता है।
    अगर हम उस order को नहीं मानेंगे, तो sentence अजीब और गलत लगेगा।
  • जैसे हम नहीं कहते –
  • a wooden red round beautiful box
    बल्कि हम सही तरीके से कहते हैं –
  • a beautiful round red wooden box
    अब सवाल उठता है – सही Order क्या है?
    याद रखो: OSASCOMP मतलब:
CodeType of Adjectiveमतलब (Hindi में)Examples
OOpinionराय – कैसा है?beautiful, nice
SSizeआकार – बड़ा/छोटाbig, small
AAgeउम्र – नया/पुरानाold, young
SShapeआकार – गोल/पतलाround, slim
CColorरंगred, blue
OOriginदेश या जगहIndian, French
MMaterialकिस चीज़ से बना है?wooden, cotton
PPurposeउपयोग/टाइपsleeping (bag), racing (car)
  • एक Example से समझो:
    “She bought a beautiful big old round red Italian leather handbag.”
    (उसने एक सुंदर, बड़ी, पुरानी, गोल, लाल, इटालियन चमड़े की हैंडबैग खरीदी।)
  • चलो तोड़ते हैं इसे:
    • a → Determiner (एक)
    • beautiful → Opinion (सुंदर)
    • big → Size (बड़ी)
    • old → Age (पुरानी)
    • round → Shape (गोल)
    • red → Color (लाल)
    • Italian → Origin (इटली से)
    • leather → Material (चमड़े की)
    • handbag → Noun (हैंडबैग)
  • आसान ट्रिक:
    जब भी adjectives की भीड़ लग जाए, तो OSASCOMP की line याद करो –
    Opinion → Size → Age → Shape → Color → Origin → Material → Purpose
  • और कुछ Examples:
    1. Three lovely little new white American cotton shirts
    → (तीन प्यारे छोटे नए सफेद अमेरिकन कॉटन के शर्ट्स)
    2. An amazing tall old brown Indian wooden chair
    → (एक शानदार लंबी पुरानी भूरी भारतीय लकड़ी की कुर्सी)

Correct Use of Some Adjectives

1. Each / Every

AdjectiveUseExampleHindi
Eachदो या दो से अधिक चीजों में अलग-अलग पर ज़ोरEach student got a prize.हर छात्र को इनाम मिला।
Everyतीन या उससे अधिक चीजों को एक group की तरह देखनाEvery student must attend the class.हर छात्र को class attend करनी चाहिए।

2. Either / Both

AdjectiveUseExampleHindi
Eitherदो में से कोई एकYou can take either pen.तुम दोनों में से कोई भी एक पेन ले सकते हो।
BothदोनोBoth boys are intelligent.दोनों लड़के समझदार हैं।

3.. Some / Any

Some = कुछ (positive use)
Any = कोई (negative/question use)

AdjectiveUseExampleHindi
SomePositive sentences, offers, requestsI have some books.मेरे पास कुछ किताबें हैं।
AnyNegative sentences, questionsDo you have any sugar?क्या तुम्हारे पास कोई चीनी है?

4. Much / Many

Much = द्रव्य जैसे time, money, water
Many = गिनने योग्य चीज़ें जैसे books, pens

AdjectiveUseExampleHindi
MuchUncountable nouns (द्रव्य)I don’t have much time.मेरे पास ज्यादा समय नहीं है।
ManyCountable nouns (गिनने योग्य)I have many friends.मेरे बहुत सारे दोस्त हैं।

5.Whole / All

Whole = एक चीज़ पूरी
All = बहुत सी चीज़ें पूरी

AdjectiveUseExampleHindi
WholeSingular noun के साथI ate the whole cake.मैंने पूरा केक खा लिया।
AllPlural/uncountable noun के साथAll students were present.सभी छात्र उपस्थित थे।

Exercise on Adjectives (विशेषण पर अभ्यास)

A. Fill in the blanks with suitable adjectives.

(उचित विशेषण भरिए।)

  1. Riya is a __________ girl. (beautiful / quickly)
  2. I have __________ apples. (three / run)
  3. This is a __________ flower. (red / slowly)
  4. There is __________ milk in the glass. (little / jump)
  5. He lives in a __________ house. (big / write)
  6. We saw __________ birds in the garden. (many / speak)
  7. She is an __________ woman. (honest / run)
  8. The box is very __________. (heavy / sing)
  9. I have __________ money. (some / dance)
  10. Mohan is a __________ student. (clever / eat)
    B. Underline the adjectives in the following sentences.

(निम्नलिखित वाक्यों में विशेषण को रेखांकित कीजिए।)

  1. The sky is blue.
  2. I have two books.
  3. She bought a beautiful dress.
  4. This boy is very intelligent.
  5. We have little water.
  6. The old man is walking slowly.
  7. He is an honest person.
  8. There are many students in the class.

Answer Key

  • A: 1. beautiful 2. three 3. red 4. little 5. big 6. many 7. honest 8. heavy 9. some 10. clever
  • B: blue, two, beautiful, intelligent, little, old, honest, many

FAQs on Adjectives

Q1. What is an adjective in English grammar?

Answer: An adjective is a word that describes or gives more information about a noun or pronoun. It tells us about quality, quantity, number, size, color, etc.
Example:
She is a beautiful girl.
(वह एक सुंदर लड़की है।)

Q2. How do adjectives help in a sentence?

Adjectives make sentences more descriptive and meaningful by giving extra information about nouns and pronouns.
Example:
It is a beautiful house.

Q3. Where is an adjective placed in a sentence?

Answer: An adjective is usually placed before a noun or after a linking verb.
Examples:
She has a red pen.
The flower is beautiful.

Q4. What is the difference between adjective and adverb?

An adjective describes a noun or pronoun, while an adverb describes a verb, adjective, or another adverb.
Examples:
He is a good boy. (Adjective)
He runs quickly. (Adverb)

Q5. What are some common examples of adjectives?

Some common adjectives are:
Beautiful, tall, honest, big, small, red, clever, happy, good, cold

Conclusion on Adjectives

So, अब तक हमने जाना कि adjectives क्या होते हैं, उनके कितने प्रकार होते हैं, और कैसे वो किसी noun या pronoun के बारे में ज़्यादा जानकारी देते हैं — जैसे किसी व्यक्ति का रंग, आकार, संख्या, स्वभाव, या किसका है।
चाहे हम कहें “a red apple,” “two dogs,” या “my book,” — adjective हर जगह noun को और ज़्यादा interesting और meaningful बनाता है।
Adjectives हमारी language को रंगीन (colorful), specific और expressive बनाते हैं। बिना adjectives के हमारी बातों में जान नहीं रहती।
“Adjectives are the colors of our language — वो शब्द जो nouns को personality देते हैं!”

Pronouns in English Grammar – A Complete Guide.

Leave a Comment

Scroll to Top
Name
Name
Name
Name
Name
Name

Download PDF 

RBSE Class 10 Grammar Golden Rules and Questions Bank

Name
Present Indefinite Tense PDF
Name