Present Indefinite Tense (in Hindi): Introduction
Present Indefinite Tense ((in Hindi)जिसे हम Simple Present Tense भी कहते हैं, अंग्रेज़ी भाषा का एक बहुत ही मूल और महत्वपूर्ण काल (Tense) है। इसका उपयोग उन कार्यों को व्यक्त करने के लिए किया जाता है जो नियमित रूप से होते हैं, आदत में शामिल होते हैं, या फिर हमेशा सच होते हैं। यह काल हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी, आदतें, और सार्वभौमिक सत्यों को व्यक्त करने में सबसे अधिक प्रयोग होता है।
आइये उदाहरणों से समझे।
- मैं स्कूल जाता हूँ।
- वह दूध पीती है।
- सूरज पूर्व में उगता है।
ऊपर दिए गए वाक्यों को हम एक-एक करके समझते हैं कि ये Present Indefinite Tense में क्यों आते हैं।
- मैं स्कूल जाता हूँ।
- यह वाक्य एक रोज़मर्रा का काम (Daily Routine) दिखाता है।
- क्रिया “जाता हूँ” यह बताती है कि यह कार्य हर दिन या नियमित रूप से होता है।
- वाक्य का अंत “ता हूँ” से हो रहा है — जो Present Indefinite की पहचान है।
इसलिए यह वाक्य Present Indefinite Tense में आता है।
- वह दूध पीती है।
- यह वाक्य भी एक आदत या Daily Activity को दर्शाता है।
- “पीती है” एक नियमित कार्य है जो वह हर दिन करती है।
- वाक्य का अंत “ती है” से हो रहा है — जो Present Indefinite Tense की पहचान है।
इसलिए यह भी Present Indefinite Tense में आता है।
- सूरज पूर्व में उगता है।
- यह वाक्य एक सार्वभौमिक सत्य (Universal Truth) को व्यक्त करता है।
- सूरज का पूर्व में उगना हमेशा होता है, यह कभी नहीं बदलता।
- ऐसे तथ्यों को भी हम Present Indefinite Tense में ही व्यक्त करते हैं।
Present Indefinite Tense (in Hindi) की पहचान
हिंदी वाक्यों से पहचान:
Present Indefinite Tense की सबसे आसान पहचान यह है कि हिंदी वाक्य के अंत में अक्सर “ता है”, “ती है”, “ते हैं”, “ता हूँ” आदि शब्द आते हैं।
वाक्य का अंत |
पहचान |
ता है / ती है / ते हैं |
वह स्कूल जाता है। / वह खाना बनाती है। / वे खेलते हैं। |
ता हूँ |
मैं पढ़ता हूँ। |
ता हूँ / ती हूँ (महिला कर्ता) |
मैं सब्ज़ी बनाती हूँ। |
ता है / ती है (सर्वनाम He/She) |
वह टीवी देखता है। |
ध्यान दें:
यह tense तब भी होता है जब हम किसी सामान्य सत्य, आदत, या नियमित कार्य की बात कर रहे होते हैं — भले ही वाक्य का अंत वैसा न हो।
Present Indefinite Tense (in Hindi) का प्रयोग कब होता है?
Present Indefinite Tense का प्रयोग हम उन स्थितियों में करते हैं जब कोई कार्य:
- नियमित या रोज़ का होता है (Daily Routine / Habitual Actions)
ऐसे काम जो रोज़ या एक तय समय पर होते हैं।
उदाहरण:
- I get up at 6 AM.
मैं सुबह 6 बजे उठता हूँ। - She goes to school every day.
वह रोज़ स्कूल जाती है।
- आदत या Habit को दिखाने के लिए
जो कार्य हमारी आदत बन चुके हैं।
उदाहरण:
- He smokes.
वह सिगरेट पीता है। - I drink tea in the evening.
मैं शाम को चाय पीता हूँ।
- सामान्य या सार्वभौमिक सत्य (Universal Truth / General Facts)
ऐसे तथ्य जो हमेशा सही होते हैं।
उदाहरण:
- The sun rises in the east.
सूरज पूर्व में उगता है। - Water boils at 100°C.
पानी 100 डिग्री पर उबलता है।
- Scientific Facts (वैज्ञानिक तथ्य)
जैसे–
- Plants need water.
पौधों को पानी चाहिए होता है।
- Scheduled Events (निर्धारित घटनाएं)
भविष्य की वे घटनाएं जो टाइमटेबल या शेड्यूल के अनुसार निश्चित हैं।
उदाहरण:
- The train leaves at 7 AM.
ट्रेन सुबह 7 बजे जाती है।
- Feelings, Likes, Dislikes, Beliefs को व्यक्त करने में
उदाहरण:
- I like mangoes.
मुझे आम पसंद हैं। - She believes in hard work.
वह मेहनत में विश्वास करती है।
Present Indefinite Tense in Hindi Examples:
वाक्य (Sentence) |
कारण (Reason in Hindi) |
Reason in English |
मैं स्कूल जाता हूँ। |
दैनिक कार्य |
Daily routine |
वह दूध पीती है। |
आदत |
Habit |
सूरज पूर्व में उगता है। |
सार्वभौमिक सत्य |
Universal truth |
बच्चे खेलते हैं। |
रोज़ का काम |
Regular action |
वह पूजा करती है। |
समयबद्ध कार्य |
Scheduled activity |
पंछी उड़ते हैं। |
सामान्य तथ्य |
General truth |
मैं अख़बार पढ़ता हूँ। |
रोज़ का कार्य |
Daily habit |
वह कभी देर नहीं करता। |
व्यवहार |
Consistent behavior |
ट्रेन 6 बजे चलती है। |
शेड्यूल्ड इवेंट |
Timetable-based event |
लोग परिवार से प्यार करते हैं। |
भावनात्मक सत्य |
Emotional truth |
इन सभी वाक्यों में या तो
आदत (habit) है,
नियमित दिनचर्या (daily routine) है, या
हमेशा सत्य (universal truth) है,
जो कार्य नियमित रूप से होते हैं, आदत में शामिल होते हैं, या फिर हमेशा सच होते हैं ऐसे कार्यो को व्यक्त करने के लिए Present Indefinite Tense का प्रयोग करते है।
Present Indefinite Tense in Hindi में Verb का प्रयोग कैसे होता है?
Present Indefinite Tense में verb (क्रिया) की पहली फॉर्म (V1) या (V1+s,es) का प्रयोग किया जाता है।
Subject के अनुसार Verb में बदलाव:
जैसा की हम जानते है कि वाक्य का subject या तो एकवचन होता है या फिर बहुवचन होता है।
Rule 1: यदि वाक्य का subject एकवचन + 3rd person हो तो V1st form के साथ (V1+s,es) का प्रयोग करते है। आइये इस नियम को उदाहरणों से समझे।
आइए अब हम बहुत ही आसान भाषा में समझते हैं कि “एकवचन (Singular) 3rd Person” क्या होता है, और Present Indefinite Tense में यह इतना ज़रूरी क्यों है।
1. ‘एकवचन’ (Singular) क्या होता है?
जिस वाक्य में Subject (कर्ता) एक व्यक्ति, वस्तु या नाम हो,
उसे एकवचन (Singular) कहा जाता है।
जैसे:
- Ram, Sita, Boy, Dog, He, She, It — ये सभी एकवचन हैं।
2. ‘3rd Person’ (तीसरा पुरुष) क्या होता है?
English grammar में Person तीन प्रकार के होते हैं:
व्यक्ति (Person) |
Subject |
उदाहरण |
हिन्दी अर्थ |
1st Person |
I, We |
I eat food. |
मैं खाना खाता हूँ। |
2nd Person |
You |
You play. |
तुम खेलते हो। |
3rd Person |
He, She, It, Ram, The dog आदि |
He writes. |
वह लिखता है। |
जब हम किसी और के बारे में बात कर रहे होते हैं (ना खुद के बारे में, ना सामने वाले से),
तो वह 3rd person कहलाता है।
तो ‘एकवचन + 3rd Person’ कौन-कौन से Subject होते हैं?
नीचे कुछ मुख्य उदाहरण:
Subject (कर्ता) |
कारण |
He |
एक लड़का / पुरुष (3rd person singular) |
She |
एक लड़की / महिला (3rd person singular) |
It |
कोई जानवर, वस्तु या बच्चा (Non-human singular) |
Ram |
कोई भी व्यक्ति का नाम (Singular Noun) |
The boy |
एकवचन नाम |
A dog |
एक जानवर (एकवचन) |
My mother |
एक महिला (Singular noun) |
इनके साथ Verb में ‘s’ या ‘es’ क्यों लगता है?
क्योंकि Present Indefinite Tense का नियम है:
अगर Subject एकवचन + 3rd person हो, तो Verb में ‘s’ या ‘es’ जोड़ना अनिवार्य होता है।
Present Indefinite Tense in Hindi Examples:
Subject |
Verb |
Sentence |
हिन्दी अनुवाद |
He |
go → goes |
He goes to school. |
वह स्कूल जाता है। |
She |
read → reads |
She reads books. |
वह किताबें पढ़ती है। |
It |
bark → barks |
It barks at night. |
यह रात को भौंकता है। |
Ram |
play → plays |
Ram plays cricket. |
राम क्रिकेट खेलता है। |
My friend |
write → writes |
My friend writes poems. |
मेरा दोस्त कविताएं लिखता है। |
‘s’ और ‘es’ जोड़ने के नियम (Rules for Adding s/es):
1. सामान्य क्रियाओं में केवल ‘s’ जोड़ते हैं:
यदि Verb (क्रिया) के अंत में सामान्य अक्षर हो, तो केवल ‘s’ जोड़ते हैं।
Present Indefinite Tense in Hindi Examples:
Verb |
Subject |
Sentence |
हिंदी अनुवाद |
eat → eats |
He |
He eats food. |
वह खाना खाता है। |
read → reads |
She |
She reads books. |
वह किताबें पढ़ती है। |
play → plays |
It |
It plays in the garden. |
वह बगीचे में खेलता है। |
- Verb के अंत में ch, sh, s, x, या o हो तो ‘es’ जोड़ते हैं:
Examples:
Verb |
Ending |
Subject |
Sentence |
हिंदी अनुवाद |
watch → watches |
-ch |
He |
He watches TV. |
वह टीवी देखता है। |
go → goes |
-o |
She |
She goes to school. |
वह स्कूल जाती है। |
push → pushes |
-sh |
It |
It pushes the box. |
वह डिब्बा धक्का देता है। |
fix → fixes |
-x |
He |
He fixes the fan. |
वह पंखा ठीक करता है। |
3. Verb के अंत में consonant + y हो तो ‘y’ हटाकर ‘ies’ लगाते हैं:
Examples:
Verb |
Subject |
Sentence |
हिंदी अनुवाद |
study → studies |
She |
She studies daily. |
वह रोज़ पढ़ती है। |
cry → cries |
He |
He cries loudly. |
वह ज़ोर से रोता है। |
लेकिन अगर ‘y’ से पहले vowel हो (जैसे: play, enjoy), तो केवल ‘s’ लगाते हैं:
- play → plays
He plays cricket. - enjoy → enjoys
She enjoys music.
संक्षेप में याद रखने का तरीका:
Ending |
क्या जोड़ें? |
उदाहरण |
सामान्य शब्द |
s |
plays, eats, reads |
ch, sh, s, x, o |
es |
watches, goes |
consonant + y |
ies |
studies, cries |
vowel + y |
s |
plays, enjoys |
Rule 2: यदि वाक्य का subject बहुवचन हो तो V1 (verb की 1st form) का ही प्रयोग करते है
Subject |
Verb (V1) |
Sentence |
हिन्दी अनुवाद |
We |
play |
We play cricket. |
हम क्रिकेट खेलते हैं। |
You |
go |
You go to school. |
तुम स्कूल जाते हो। |
They |
eat |
They eat mangoes. |
वे आम खाते हैं। |
Boys |
run |
The boys run fast. |
लड़के तेज दौड़ते हैं। |
Ram and Shyam |
sing |
Ram and Shyam sing songs. |
राम और श्याम गाने गाते हैं। |
याद रखने की तरीका :
He / She / It / Singular name/noun → Verb + s/es
I / We / You / They / Plural noun/name → केवल Verb की first form (V1)
Present Indefinite Tense in Hindi: Helping Verbs
Present Indefinite Tense में दो प्रमुख Helping Verbs होते हैं: Do and Does
Rule 1: यदि वाक्य का subject एकवचन + 3rd person हो तो does का प्रयोग किया जाता है।
Rule 2:यदि वाक्य का subject बहुवचन हो तो do का प्रयोग किया जाता है
Note: यह नियम ऊपर समझाया जा चुका है।
Helping Verb का प्रयोग कब होता है?
- Negative Sentences (नकारात्मक वाक्य) में
Structure: Subject + do/does not + V1
Examples:
I do not eat rice.
He does not eat rice.
(ध्यान दें: “eat” में ‘s’ नहीं लगेगा क्योंकि “does” में ‘s’ पहले ही आ चुका है)
- Interrogative Sentences (प्रश्नवाचक वाक्य) में
Structure: Do/Does + Subject + V1 + ?
Examples:
Do you go to school?
Does she play the guitar?
- Negative-Interrogative Sentences
Structure: Do/Does + Subject + not + V1?
Examples:
Do you not like mangoes?
Does he not speak Hindi?
सारांश (Summary):
वाक्य प्रकार |
Structure |
Helping Verb |
Affirmative |
Subject + V1 / V1+s/es |
❌ (No helping verb) |
Negative |
Subject + do/does + not + V1 |
✔️ do/does |
Interrogative |
Do/Does + Subject + V1? |
✔️ do/does |
Negative-Interrogative |
Do/Does + Subject + not + V1? |
✔️ do/does |
Present Indefinite Tense in Hindi में सामान्य Time Adverbs की सूची:
Time Adverb |
हिंदी अर्थ |
प्रयोग का भाव |
always |
हमेशा |
नियमित रूप से हर बार |
usually |
आमतौर पर |
ज़्यादातर बार |
often |
अक्सर |
कई बार |
sometimes |
कभी-कभी |
बीच-बीच में |
rarely |
शायद ही कभी |
बहुत कम बार |
never |
कभी नहीं |
बिल्कुल नहीं |
everyday |
हर दिन |
दैनिक |
daily |
प्रतिदिन |
रोज़ |
on Sundays / Mondays |
रविवार को / सोमवार को |
निश्चित दिन |
in the morning / evening |
सुबह / शाम को |
दिन के भाग |
once a week |
सप्ताह में एक बार |
नियमित आवृत्ति |
twice a month |
महीने में दो बार |
आवृत्ति |
at night |
रात को |
समय संकेतक |
इनका प्रयोग वाक्य में कैसे करें?
Time adverb का स्थान आमतौर पर main verb से पहले या वाक्य के अंत में होता है।
Main Verb से पहले:
- I always wake up at 6 AM.
➤ मैं हमेशा सुबह 6 बजे उठता हूँ। - He never drinks tea.
➤ वह कभी चाय नहीं पीता हैं। - They often go to the park.
➤ वे अक्सर पार्क जाते हैं।
वाक्य के अंत में:
- We play cricket on Sunday.
➤ हम रविवार को क्रिकेट खेलते हैं। - She studies every day.
➤ वह हर दिन पढ़ाई करती है।
Present Indefinite Tense in Hindi Sentence Structure
1. Affirmative Sentences (सकारात्मक वाक्य)
Subject + Verb (V1 / V1+s/es) + Object + (Time Adverb)
Examples:
- I play cricket every evening.
मैं हर शाम क्रिकेट खेलता हूँ। - He plays guitar.
वह गिटार बजाता है। - They go to school.
वे स्कूल जाते हैं।
2. Negative Sentences (नकारात्मक वाक्य)
Subject + do/does not + Verb (V1) + Object + (Time Adverb)
Subject |
Helping Verb |
I, We, You, They |
do not (don’t) |
He, She, It |
does not (doesn’t) |
Examples:
- I do not eat rice.
मैं चावल नहीं खाता। - She does not like tea.
वह चाय पसंद नहीं करती। - We do not watch TV.
हम टीवी नहीं देखते।
Interrogative Sentences (प्रश्नवाचक वाक्य) – दो प्रकार:
- Yes/No type questions
(ऐसे प्रश्न जिनका उत्तर हाँ या नहीं में दिया जा सकता है) - Wh-word type questions
(ऐसे प्रश्न जो What, Where, When, Why, Who, How आदि से शुरू होते हैं)
1. Yes/No Type Interrogative Sentences
Structure:
Do/Does + Subject + V1 + Object + ?
Subject |
Helping Verb |
I, We, You, They |
Do |
He, She, It |
Does |
Examples:
- Do you like tea?
क्या तुम चाय पसंद करते हो? - Does she go to school?
क्या वह स्कूल जाती है? - Do they play cricket?
क्या वे क्रिकेट खेलते हैं? - Does it bark at night?
क्या यह रात को भौंकता है?
2. Wh-Word Type Interrogative Sentences
Wh-word + do/does + Subject + V1 + Object + ?
Wh-words: What (क्या), Where (कहाँ), When (कब), Why (क्यों), Who (कौन), How (कैसे)
Present Indefinite Tense In Hindi Examples:
Wh-word |
Sentence |
हिन्दी अनुवाद |
What |
What do you eat in breakfast? |
तुम नाश्ते में क्या खाते हो? |
Where |
Where does she live? |
वह कहाँ रहती है? |
When |
When do they come to school? |
वे स्कूल कब आते हैं? |
Why |
Why does he cry? |
वह क्यों रोता है? |
Who |
Who teaches you English? |
तुम्हें अंग्रेज़ी कौन पढ़ाता है? |
How |
How do you go to office? |
तुम ऑफिस कैसे जाते हो? |
Negative-Interrogative Sentences (नकारात्मक प्रश्नवाचक वाक्य)
जब किसी वाक्य में हम प्रश्न भी पूछते हैं और साथ ही नकारात्मकता (not) भी रखते हैं, तो वह वाक्य Negative-Interrogative कहलाता है।
इसमें do/does + subject + not का प्रयोग किया जाता है।
1. Yes/No Type Negative-Interrogative Sentences
Do/Does + Subject + not + V1 + Object + ?
Examples:
- Do you not like milk?
क्या तुम दूध पसंद नहीं करते हो? - Does she not go to school?
क्या वह स्कूल नहीं जाती है? - Do they not play football?
क्या वे फ़ुटबॉल नहीं खेलते हैं? - Does he not speak English?
क्या वह अंग्रेज़ी नहीं बोलता है?
2. Wh-word Type Negative-Interrogative Sentences
Wh-word + do/does + Subject + not + V1 + Object + ?
Examples:
Wh-word |
Sentence |
हिन्दी अनुवाद |
Why |
Why do you not come to class? |
तुम कक्षा में क्यों नहीं आते हो? |
Why |
Why does she not help her mother? |
वह अपनी माँ की मदद क्यों नहीं करती है? |
When |
When do they not work? |
वे कब काम नहीं करते हैं? |
Where |
Where does he not go on Sundays? |
वह रविवार को कहाँ नहीं जाता है? |
What |
What do you not understand? |
तुम क्या नहीं समझते हो? |
Who |
Who does not speak Hindi here? |
यहाँ हिंदी कौन नहीं बोलता है? |
Present Indefinite Tense in Hindi :विशेष बातें:
- Helping verb “do/does” में ही ‘s’ आता है, main verb हमेशा V1 रहती है।
(जैसे: does he not eat – “eat” में ‘s’ नहीं लगेगा) - “Not” को कभी-कभी संक्षिप्त रूप में apostrophe के साथ भी लिखा जाता है:
➤ Doesn’t he play? = Does he not play?
Practice Exercise: Choose the correct form of the verb
Fill in the blanks:
- He _______ tea every morning. (drink)
- They _______ in the park daily. (walk)
- She _______ to school by bus. (go)
- I _______ a story every night. (read)
- Rani _______ very sweetly. (sing)
- We _______ football on Sundays. (play)
- The dog _______ at strangers. (bark)
- Ram and Shyam _______ together. (study)
- My mother _______ delicious food. (cook)
- It _______ heavy in the rainy season. (rain)
- You _______ very fast. (run)
- The train _______ at 6 a.m. every day. (arrive)
- He never _______ late. (come)
- I always _______ the truth. (speak)
- The teacher _______ English well. (teach)
Answer Key:
- drinks
- walk
- goes
- read
- sings
- play
- barks
- study
- cooks
- rains
- run
- arrives
- comes
- speak
- teaches
Present Indefinite Tense In Hindi :Conclusion (संक्षेप में निष्कर्ष):
Present Indefinite Tense का प्रयोग हम रोज़ होने वाले कार्यों, आदतों, सामान्य तथ्यों, और हमेशा सच रहने वाली बातों को व्यक्त करने के लिए करते हैं।
इसमें हम Verb की पहली फॉर्म (V1) का प्रयोग करते हैं।
यदि Subject एकवचन और 3rd person हो (जैसे He, She, It), तो Verb में s या es जोड़ते हैं।
Plural Subjects (I, We, You, They) के साथ Verb में कोई बदलाव नहीं होता।
यह Tense अंग्रेज़ी सीखने की नींव है, इसलिए इसे अच्छे से समझना और अभ्यास करना बहुत ज़रूरी है।
Also Read :Past Indefinite Tense with Hindi Explanation