Tense kya hota hai? English Grammar में 12 Tense की पूरी जानकारी (Chart + Tricks)

Introduction:Tense kya hota hai

  • अगर आप English सीख रहे हैं, तो Tense (काल) को समझना सबसे ज़रूरी है। क्योंकि बिना Tense समझे:
    • सही sentence बनाना मुश्किल होता है
    • Translation में गलती होती है
    Active–Passive और Narration समझ में नहीं आता
    इस पोस्ट में हम बहुत सरल Hindi में जानेंगे:

Tense kya hota hai क्या होता है?

  • Tense का अर्थ होता है — काल।
    सरल शब्दों में कहें तो Tense (काल) हमें यह बताता है कि कोई काम कब हुआ, कब हो रहा है या कब होगा और उसकी स्थिति क्या है।यह क्रिया (Verb) का वह रूप है जो समय के साथ बदलता रहता है।
  • अक्सर लोग Time और Tense को एक ही समझ लेते हैं, क्योंकि दोनों का संबंध ‘समय’ से है। लेकिन व्याकरण (Grammar) की दृष्टि से इन दोनों में एक बहुत बड़ा और गहरा अंतर है।
    इसे बिल्कुल आसान भाषा में समझें:
  • Time एक नेचुरल (प्राकृतिक) कॉन्सेप्ट है, जबकि Tense एक ग्रामेटिकल (व्याकरण का) टर्म है।
  • Time का संबंध हमारे जीवन और घड़ी/कैलेंडर से है (बीता हुआ कल, आज, आने वाला कल)।
  • जबकि Tense का संबंध Verb की Forms (क्रिया के रूप) और Helping Verbs से है।

इसे एक बेहतरीन उदाहरण से समझें।

  • कई बार वाक्य का Tense कुछ और होता है, लेकिन वह Time किसी और समय का दिखा रहा होता है। इस वाक्य को देखिए:
    “The Prime Minister visits Rajasthan tomorrow.”
    (प्रधानमंत्री कल राजस्थान आएंगे/दौरा करेंगे।)
  • अब इस वाक्य का समझते हैं:
    Tense कौन सा है? – यहाँ visits (Verb की first form + s) का उपयोग हुआ है, जो कि Present Simple Tense का नियम है।
  • Time कौन सा है? – यहाँ tomorrow (कल) की बात हो रही है, जो कि Future Time (भविष्य का समय) है।
    निष्कर्ष: वाक्य का ढांचा (Structure) तो Present Tense में है, लेकिन यह बात Future Time की कर रहा है। इसी वजह से Time और Tense दोनों अलग-अलग चीजें हैं।
  • याद रखने के लिए :
    वाक्य में काम कब हो रहा है (घड़ी या कैलेंडर के हिसाब से), वह Time है।
    लेकिन उस बात को बताने के लिए Verb का कौन सा रूप (V1, V2, V3, ing) इस्तेमाल हुआ है, वह Tense है।
    मुख्य रूप से Tense तीन प्रकार के होते हैं:

Tense के कितने प्रकार होते हैं?/Types of Tense

English Grammar में Tense के 3 main types होते हैं:

  •  मुख्य 3 Tenses (समय के आधार पर)
    1. Present Tense (वर्तमान काल): जो समय अभी चल रहा है. (जैसे: मैं पढ़ता हूँ / I study).
    2. Past Tense (भूतकाल): जो समय बीत चुका है. (जैसे: मैंने पढ़ा था / I studied).
    3. Future Tense (भविष्य काल): जो समय आने वाला है. (जैसे: मैं पढ़ूँगा / I will study).

1. Present Tense (वर्तमान काल)

  • जिससे पता चले कि काम अभी होता है, होता रहता है या हो चुका है।
    जो समय अभी चल रहा है।
    • उदाहरण: मैं खाता हूँ। (I eat.)

2. Past Tense (भूतकाल)

  • जो समय बीत चुका है।
    • उदाहरण: मैंने खाया। (I ate.)

3. Future Tense (भविष्य काल)

  • जो समय आने वाला है।
     उदाहरण: मैं खाऊँगा। (I will eat.)
  • और हर Tense के 4 sub-parts होते हैं:
    हर मुख्य Tense को गहराई से समझने के लिए चार भागों में बाँटा गया है:
  1. Indefinite (अनिश्चित): जब समय तय न हो (जैसे- आदतें या सामान्य तथ्य)।
  2. Continuous (निरंतर): जब काम चल रहा हो।
  3. Perfect (पूर्ण): जब काम पूरी तरह खत्म हो चुका हो।
  4. Perfect Continuous: जब काम पिछले कुछ समय से शुरू होकर अब भी जारी हो।
    यानि कुल = 3 × 4 = 12 Tenses

Tense Chart in English

1. Present Tense Chart

TenseStructureExample
Present IndefiniteSubject + V1He plays cricket.
Present ContinuousS + is/am/are + V1+ingHe is playing cricket.
Present PerfectS + has/have + V3He has played cricket.
Present Perfect ContinuousS + has/have been + V1+ing + since/forHe has been playing for 2 hours.

2. Past Tense Chart

TenseStructureExample
Past IndefiniteS + V2He played cricket.
Past ContinuousS + was/were + V1+ingHe was playing cricket.
Past PerfectS + had + V3He had played cricket.
Past Perfect ContinuousS + had been + V1+ing + since/forHe had been playing for 2 hours.

3. Future Tense Chart

TenseStructureExample
Future IndefiniteS + will/shall + V1He will play cricket.
Future ContinuousS + will be + V1+ingHe will be playing cricket.
Future PerfectS + will have + V3He will have played cricket.
Future Perfect ContinuousS + will have been + V1+ing + since/forHe will have been playing for 2 hours.

Tense पहचानने की आसान Trick

  • सबसे पहली Trick:
    Hindi sentence के आख़िरी शब्द (ending words) देखो।
    जैसे:
    • जाता है
    • जा रहा है
    • जा चुका है
    • जाता था
    • जाएगा / जाएगा
    यहीं से 80% tense पता चल जाता है।

Present Tense पहचानने की Trick

Hindi वाक्य का अंत

Tense

ता है, ती है, ते हैं

  Present Indefinite

रहा है, रही है, रहे हैं

  Present Continuous

चुका है, चुकी है, चुके हैं

  Present Perfect

कब से … रहा है

  Present Perfect Continuous

  • Example:
    • वह स्कूल जाता है → Present Indefinite
    • वह स्कूल जा रहा है → Present Continuous
    • वह स्कूल जा चुका है → Present Perfect
    • वह दो घंटे से पढ़ रहा है → Present Perfect Continuous

Past Tense पहचानने की Trick

Hindi वाक्य का अंत

Tense

था, थी, थे

 Past Indefinite

रहा था, रही थी

 Past Continuous

चुका था, चुकी थी

 Past Perfect

कब से … रहा था

 Past Perfect Continuous

  • Example:
    • वह स्कूल गया था → Past Indefinite
    • वह स्कूल जा रहा था → Past Continuous
    • वह स्कूल जा चुका था → Past Perfect
    • वह दो घंटे से पढ़ रहा था → Past Perfect Continuous

Future Tense पहचानने की Trick

Hindi वाक्य का अंत

Tense

होगा, होगी, होंगे

 Future Indefinite

होता रहेगा

 Future Continuous

चुका होगा

 Future Perfect

कब से होता रहेगा

 Future Perfect Continuous

  • Example:
    • वह स्कूल जाएगा → Future Indefinite
    • वह पढ़ता रहेगा → Future Continuous
    • वह काम कर चुका होगा → Future Perfect
    • वह दो घंटे से पढ़ता रहेगा → Future Perfect Continuous

Tense पहचानने का Chart

No.

Tense

 पहचान (Hindi Ending)

 Common Time Words

1

Present Indefinite

अगर आप Present Indefinite Tense को detail में पढ़ना चाहते हैं तो यहाँ पढ़ें  Present Indefinite Tense in Hindi.

ता है, ती है, ते हैं

daily, always, usually, often, generally, every day, every week, sometimes, never, regularly

2

Present Continuous

जिसे आप यहाँ detail में पढ़ सकते हैं Present Continuous Tense in Hindi

रहा है, रही है, रहे हैं

now, at this time, at present, currently, at the moment, nowadays, these days

3

Present Perfect

जिसे आप यहाँ detail में पढ़ सकते हैं Present Perfect Tense explained in Hindi

चुका है, चुकी है, चुके हैं

just, already, yet, ever, never, recently, lately, so far, till now

4

Present Perfect Continuous

जिसे आप यहाँ detail में पढ़ सकते हैं Present Perfect Continuous Tense Explained in Hindi

कब से … रहा है / रही है

since, for, how long

5

Past Indefinite

Past Indefinite Tense, जिसकी पूरी explanation यहाँ दी गई है  Past Indefinite Tense in Hindi.

था, थी, थे

yesterday, last night, last year, last week, ago, in 2020, then, that day

6

Past Continuous

जिसे आप यहाँ detail में पढ़ सकते हैं Past Continuous Tense in Hindi-rules,examples and uses

रहा था, रही थी, रहे थे

while, when, at that time, at that moment, all the time

7

Past Perfect

जिसे आप यहाँ detail में पढ़ सकते हैं Past Perfect Tense with Hindi Explanation

चुका था, चुकी थी, चुके थे

before, already, just, after, when (दो कामों में पहले वाला)

8

Past Perfect Continuous

जिसे आप यहाँ detail में पढ़ सकते हैं Past Perfect Continuous

कब से … रहा था / रही थी

since, for, how long

9

Future Indefinite

 जिसे आप यहाँ detail में पढ़ सकते हैं  Future Indefinite Tense in Hindi.

होगा, होगी, होंगे, करेगा, करेगी

tomorrow, next day, next week, next year, soon, in future

10

Future Continuous

जिसे आप यहाँ detail में पढ़ सकते हैं Future Continuous Tense in Hindi with Explanation, 5 Examples & Exercises

करता रहेगा, होती रहेगी, होते रहेंगे

at this time tomorrow, this time next week, at that time

11

Future Perfect

जिसे आप यहाँ detail में पढ़ सकते हैं Future Perfect Tense in Hindi with Explanation and 7 Examples

चुका होगा, चुकी होगी, चुके होंगे

by tomorrow, by next week, by next year, before (future point)

12

Future Perfect Continuous

जिसे आप यहाँ detail में पढ़ सकते हैं Future Perfect Continuous Tense in Hindi – परिभाषा, रचना, 7 उदाहरण और अभ्यास

कब से … करता रहेगा

since, for, by then, for five years by then

FAQs

Q1. Tense क्या होता है?

Tense अंग्रेजी व्याकरण का वह भाग है जो किसी कार्य के समय (Time) को बताता है। इससे पता चलता है कि कार्य वर्तमान (Present), भूतकाल (Past) या भविष्य (Future) में हुआ है।

Q2. English Grammar में कुल कितने Tense होते हैं?

English Grammar में कुल 12 Tense होते हैं। इन्हें 3 भागों में बाँटा जाता है:
Present Tense – 4 प्रकार
Past Tense – 4 प्रकार
Future Tense – 4 प्रकार

Q3. 12 Tense के नाम क्या हैं?

12 Tense के नाम इस प्रकार हैं:
Present Tense
Present Indefinite Tense
Present Continuous Tense
Present Perfect Tense
Present Perfect Continuous Tense
Past Tense
Past Indefinite Tense
Past Continuous Tense
Past Perfect Tense
Past Perfect Continuous Tense
Future Tense
Future Indefinite Tense
Future Continuous Tense
Future Perfect Tense
Future Perfect Continuous Tense

Q4. Tense सीखना क्यों जरूरी है?

Tense सीखने से हम अंग्रेजी में सही वाक्य बनाना, बोलना और लिखना सीखते हैं। Spoken English और Grammar के लिए Tense बहुत महत्वपूर्ण है।

Q5. Tense याद करने की आसान Trick क्या है?

Tense याद करने की आसान Trick है:
3 Time × 4 Forms = 12 Tense
Present = Indefinite + Continuous + Perfect + Perfect Continuous
Past = Indefinite + Continuous + Perfect + Perfect Continuous
Future = Indefinite + Continuous + Perfect + Perfect Continuous

Q6. Tense Chart क्या होता है?

Tense Chart एक सारणी (Table) होती है जिसमें सभी 12 Tense के Formula, Rules और Examples दिए जाते हैं जिससे उन्हें जल्दी समझा जा सके।

Q7. Tense और Time में क्या अंतर है?

Time कार्य का समय बताता है (Present, Past, Future)
Tense उस समय को व्यक्त करने की grammatical structure बताता है।

Q8. सबसे पहले कौन-सा Tense सीखना चाहिए?

शुरुआत में Present Indefinite Tense सीखना चाहिए क्योंकि इसका उपयोग रोज़मर्रा की अंग्रेजी में सबसे अधिक होता है।

Q9. क्या Tense से Spoken English बेहतर होती है?

हाँ, Tense की अच्छी समझ से Spoken English, Writing और Grammar Accuracy बेहतर होती है।

Q10. क्या केवल 12 Tense याद करने से English सीख सकते हैं?

नहीं, Tense के साथ Parts of Speech, Modals, Prepositions, Vocabulary और Practice भी जरूरी है। लेकिन Tense English सीखने की मजबूत नींव है।

Conclusion (निष्कर्ष)

अगर आपने Tense अच्छे से समझ लिया, तो आपकी English Grammar की 50% problem अपने आप solve हो जाएगी।

Leave a Comment

Scroll to Top
Name
Name
Name
Name
Name
Name

Download PDF 

RBSE Class 10 Grammar Golden Rules and Questions Bank

Name
Present Indefinite Tense PDF
Name